भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत
डामड गंज
भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है मैजिक गाड़ी और बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई और घटनास्थल पर ही बाइक चालक सहित एक की दर्दनाक मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हलिया क्षेत्र के अंतर्गत सोनगढा गांव के निवासी मोनू उम्र लगभग 30 वर्ष और उसका मित्र सुनील उम्र लगभग 32 वर्ष दोनों किसी कार्य से अपने रिश्तेदारी में जा रहे थे ग्राम मुडपेली के पास सामने आ रहे मैजिक वाहन से टक्कर हो गई टक्कर इतना भयानक था की घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई इस भीषण दुर्घटना की सूचना क्षेत्रीय पुलिस को दी गई पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम को भेजा दोनों युवक विवाहित थे और दोनों के बच्चे भी हैं इस भीषण सड़क हादसे में दोनों का परिवार उजड़ गया
................................................. 15 जून से 21 जून तक मनाया जाएगा योग सप्ताह-जनपद में 18 स्थलो पर होगा योग का कार्यक्रम 45 योग प्रशिक्षक मास्टर ट्रेनर के रूप में करायेंगे जन सामान्य को योग-गैर सरकारी संस्थाओ को भी मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित करने का निर्देश मीरजापुर 03 जून 2026- 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्यता एवं हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने का निर्णय शासन द्वारा लिया गया है। आम जन को मानसिक एवं शारीरिक स्वस्थ्यता बनाने रखने के उद्देश्य से योग को अपने जीवन में प्रतिदिन अपनाए जाने हेतु आगामी दिनांक 15 जून 2026 से 21 जून 2026 तक योग सप्ताह का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। योग सप्ताह एवं 21 जून 2026 को मुख्य कार्यक्रम की तैयारियो के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्बन्धित अधिकारियो व स्वंय सेवी संगठनो के पदाधिकारियो के साथ बैठक आहूत कर योग सप्ताह एवं 21 जून 2026 को मुख्य कार्यक्रम को भव्यता के साथ मनाए जाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला आयूर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी श्रीकान्त रजक को निर्देशित करते हुए कहा कि योग सप्ताह के लिए जनपद में उचित स्थल का चयन करते हुए सूची मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार को उलपब्ध कराई जाए। 15 जून 2026 को जनपद मुख्यालयो, तहसीलो, ब्लाको एवं ग्राम पंचायतो में कार्यक्रम का आयोजन कर शुभारम्भ किया जाए। जिनमें जनपद के मा0 जनप्रतिनिधिगण को भी आमंत्रित कर उनके द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन कराया जाए। उन्होंने कहा कि योगाभ्यास कार्यक्रम के आयोजन में पंचायती राज, ग्राम्य विकास, नगर विकास, समाज कल्याण, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग सहित अन्य विभागो से समन्वय स्थापित कर उनका महत्वपूर्ण सहयोग लिया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम से पूर्व समस्त ग्राम पंचायतो एवं नगर निकायो में व्यापक स्वच्छता अभियान भी चलाया जाए। योगाभ्यास के लिए स्थल के चयन में जनपद के प्राचीन सांस्कृतिक पर्यटन स्थलो, ऐतिहासिक महत्व के स्थलो प्रमुख नदियो, झीलो, तालाब एवं अमृत सरोवर के किनारे तथा प्रमुख नैर्सिंग सौंदर्य से परिपूर्ण स्थलो को प्रमुखता दी जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने कहा कि जिन संस्थाओ, कालेजो, विभागो, ग्राम पंचायतो आदि द्वारा योग कार्यक्रम के अन्तर्गत सर्वाधिक योगाभ्यासियो को प्रतिभाग कराया जाए तथा उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाए सभी आयोजन स्थल पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। बैठक में जिला आयूर्वेदिक अधिकारी श्रीकान्त रजक ने बताया कि विभाग की तरफ से 45 योग प्रशिक्षिको को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया गया है इसके अलावा गैर सरकारी संस्थाओ को भी प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। जनपद क तहसील मुख्यालय ब्लाक मुख्यालय सहित 18 स्थलो पर कार्यक्रम योग सप्ताह के अन्तर्गत सम्पन्न कराए जायेगे। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी राम विलास यादव, जिला आयूर्वेदिक एवं यूनानी विभाग के समस्त चिकित्सक व योग प्रशिक्षक के अलावा स्वंय संगठनो के पदाधिकारी उपस्थित रहें।
........................................... मिर्जापुर : जनरेटर ऑपरेटर का किराये के मकान में मिला शव सीढ़ी से गिरकर मौत की आशंका न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में था जनरेटर ऑपरेटर मृतक राकेश पटेल मध्य प्रदेश मऊगंज का था रहने वाला पुलिस शव को कब्जे लेकर जांच में जुटी शहर कोतवाली के रामबाग के पास का मामला
...................................................... सरकारी तालाब पर दबंगो द्वारा किया जा रहा कब्जा, प्रशासन हुआ मौन मिर्जापुर में सरकारी तालाब या सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करना एक दंडनीय कानूनी अपराध है, जिसके खिलाफ प्रशासन की मदद से तुरंत सख्त कार्रवाई करवाया जा सकता है। सर्वोच्च न्यायालय के ऐतिहासिक आदेश सरकारी राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज तालाब की भूमि को किसी भी स्थिति में बदला या हड़पा नहीं जा सकता। ऐसा ही एक मामला थाना कोतवाली कटरा शुक्लाहा स्थित अमृत जल योजना के बगल में दबंगो द्वारा तालाब की भूमि पर अवैध अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पास के कुछ दबंग एवं मनबढ़ प्रवृत्ति के लोग तालाब की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने में जुटे हुए हैं। संबंधित लोगों द्वारा झोपड़ी, टीनशेड और पक्की दीवार का निर्माण कर तालाब को पाटने का कार्य किया जा रहा है। तत्काल अवैध कब्जा हटवाया जाए तथा दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए। ताकि सरकारी संपत्ति सुरक्षित रह सके
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.