News Express

सबसे बड़ी खबर।  अनिल अग्रवाल की वेदांता पर ED की रेड, FEMA उल्लंघन की जांच से कॉरपोरेट जगत में हड़कंप।

सबसे बड़ी खबर। 
अनिल अग्रवाल की वेदांता पर ED की रेड, FEMA उल्लंघन की जांच से कॉरपोरेट जगत में हड़कंप।
देश के बड़े कॉरपोरेट ग्रुप वेदांता को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने वेदांता ग्रुप से जुड़े परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया है। यह कार्रवाई कथित तौर पर Foreign Exchange Management Act यानी FEMA के उल्लंघन से जुड़ी जांच के सिलसिले में की गई है।
वेदांता ग्रुप उद्योगपति अनिल अग्रवाल से जुड़ा देश का बड़ा खनन और मेटल समूह है। ऐसे में ED की इस कार्रवाई के बाद कॉरपोरेट जगत में हलचल तेज हो गई है।
सूत्रों के मुताबिक ED की टीम विदेशी लेनदेन, फंड फ्लो, दस्तावेजों और कथित FEMA उल्लंघन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक ED या वेदांता की तरफ से आधिकारिक बयान का इंतजार है।
अगर यह कार्रवाई आगे बढ़ती है, तो इसका असर बाजार, निवेशकों और कॉरपोरेट सेक्टर की धारणा पर भी देखने को मिल सकता है।

......................................................... ल्ली - तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस पर PM मोदी, HM अमित शाह ने दी बधाई !! ** कुशीनगर - CM योगी आज अरबों की परियोजनाओं का लोकार्पण/ शिलान्यास करेंगे, लाभार्थियों को चेक वितरित करेंगे !! ** दिल्ली - तमिल भाजपा के नेता अन्नामलाई की नाराजगी की खबरों के बीच अन्नामलाई ने BL संतोष से मुलाक़ात की , नितिन नवीन से भी मिल सकते हैं !! ** दिल्ली - SC के पाँच नवनियुक्त जजों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली !! ** दिल्ली - FEMA से जुड़े मामले में ED वेदांता ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है !! ** कर्नाटक- DK शिवकुमार कल शपथ लेंगे , आज लंबे चौड़े वक्तव्य में कुमार ने गांधी परिवार की जमकर तारीफ की , भाव सब कुछ सरकार तुम्ही से है टाइप का है !! सिद्धा आगे की रणनीति के लिए दिल्ली की दौड़ लगा रहें हैं

..................................................... उत्तर प्रदेश- CM योगी का ऐलान - कुशीनगर का फाजिलनगर- पावागढ़ के नाम से जाना जाएगा, CM ने कहा - अब यह फाजिलनगर नहीं कहा जाएगा , बल्कि पावागढ़ के रूप में हम इसे मान्यता देने जा रहें हैं , भगवान महावीर के नाम से इसका नाम होगा, क्यों हम फ़ाज़िल कहेंगे !

............................................................. बड़ी खबर ???????? मीरजापुर: मड़िहान में 10 वर्षीय अज्ञात बच्ची का शव जंगल मे मिला। -शरीर पर चोट के निशान। दुष्कर्म कर शव फेके जाने की आसंका। पुलिस जांच में जुटी।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.