अवैध गांजा के साथ पुलिस ने शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
डामड गंज
थाना लालगंज की पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को अबैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर थाना लालगंज की पुलिस ने ग्राम बरौधा कटार नहर के पास मोटरसाइकिल सवार अभियुक्त दिलीप कुमार पुत्र रामधनी निवासी बनवारी कला मिश्रपुर कोरांव जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया उसके पास लगभग 2 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई कर रही है
............................................................ तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने बीजेपी छोड़ने का मन बना लिया है और इस संबंध में अपना अंतिम फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बता दिया है। सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार सुबह दिल्ली में हुई मुलाकात के दौरान अन्नामलाई ने स्पष्ट कर दिया कि वह अब पार्टी में नहीं रहना चाहते। अन्नामलाई ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से कहा है कि अब वह अपना रास्ता खुद बनाना चाहते हैं और सौहार्दपूर्ण ढंग से अलग होना चाहते हैं। अन्नामलाई लंबे समय से तमिलनाडु में बीजेपी का प्रमुख चेहरा रहे हैं। अब वो नई पार्टी बनाने का मन बना चुके हैं। जल्द ही वो अपनी नई पार्टी को लेकर ऐलान कर सकती है। वहीं बीजेपी उन्होंने किसी तरह मनाने की कोशिश में जुटी हुई है। पार्टी नेतृत्व को अब भी उम्मीद है कि वे अन्नामलाई को रुकने के लिए मना लेंगे, लेकिन सूत्रों के अनुसार उन्होंने अपना मन बना लिया है।
.................................................................................. उत्तर प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर आई है. उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) द्वारा जून के बिलों में प्रस्तावित 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ वसूली के फैसले पर विद्युत नियामक आयोग ने फिलहाल पूरी तरह रोक लगा दी है, जिससे जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ टल गया है
.......................................................... मीरजापुर ???????? आज सोमवार की दोपहर 12 बजे के करीब अज्ञात 10 वर्षीय बच्ची का शव मड़िहान के देवरी जंगल मे सड़क किनारे मिला है। पहचान नही हो पा रही है। घटना की जानकारी पर मौके पर पुलिस अधीक्षक भी पहुंच गई हैं
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.