थाना लालगंज पुलिस द्वारा 02.015 किलो ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
मीरजापुर
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 31.05.2026 को उप-निरीक्षक नरेन्द्र कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना लालगंज क्षेत्रांतर्गत ग्राम बरौधा कठार नहर के पास से मोटर साइकिल सवार 01 अभियुक्त दिलीप कुमार पुत्र रामधनी निवासी बनवारीकला मिश्रपुर थाना कोराव जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 02.015 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-218/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया
.......................................... लखनऊ सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा की तारीख घोषित 8, 9 और 10 जून को होगी लिखित परीक्षा पुलिस भर्ती बोर्ड ने परीक्षा की तारीख घोषित की सभी जिलों में 2 शिफ्ट में होगी परीक्षा 10 से 12 बजे और 3 से 5 बजे होगी परीक्षा
................................................... ABVP राष्ट्रीय कार्यकारिणी का मामला - आशीष चौहान के नेतृत्व को सफलता- 12 पूर्णकालिक कार्यकर्ता व्यक्तिगत जीवन में वापस गए , UGC मामले पर कुछ कंक्रीट नहीं हुआ , छात्रसंघ चुनाव अनेकों राज्यों में बंद हैं , ABVP के हुक्मरान सन्नाटे में हैं , उत्तर प्रदेश में ABVP में तबादले - विपिन गुप्ता - क्षेत्रीय संगठन मंत्री पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र !! ABVP का नाम चहुँओर रोशन करने वाले ट्वीट डिलीट कर चर्चा में आए घनश्याम शाही पुनः पूर्वी यूपी के संगठन मंत्री बने !! SRM विवि विवाद के समय प्रांत संगठन मंत्री अवध अंशुल विद्यार्थी को केंद्रीय कार्यालय से संबद्ध किया गया , शाही जी इनके प्रमुख बॉस थे !! अभिलाष मिश्रा -प्रांत संगठन मंत्री अवध प्रांत !! आकाश गौड़- प्रांत संगठन मंत्री काशी प्रांत !
................................... दिल्ली - HM अमित शाह राजस्थान और गुजरात सीमा चौकियों के दौरे के बाद पाँच जून को त्रिपुरा के लंकामूरा सीमा चौकी का दौरा करेंगे, BSF के जवानों से मुलाकात करेंगे, सीमा क्षेत्रों से जुड़े विषयों की समीक्षा करेंगे !
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.