News Express

PM मोदी आज म्‍यांमा के राष्‍ट्रपति ऊ मिन आऊं लाइन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे !! 

दिल्ली -

PM मोदी आज म्‍यांमा के राष्‍ट्रपति ऊ मिन आऊं लाइन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे !! 


**

लखनऊ- 

CM योगी ने जनता दर्शन में जनता की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए !!

CM आज मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे !!
CM आज बिजनौर में पाकिस्तान में विस्थापित परिवारों और पूर्व सैनिकों को भूमि अधिकार पत्र वितरित करेंगे, सहारनपुर में निरीक्षण व समीक्षा करेंगे !!


**

लखनऊ-

DCM केशव प्रसाद मौर्य आज अमर उजाला के कार्यक्रम में मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित करेंगे !!

**

दिल्ली -

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स संवाद करेंगे !!

**

दिल्ली -

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के संबंध में आज भाजपा मुख्यालय में बैठक होगी, बैठक में पार्टी के अन्य मसलों पर भी चर्चा होगी, बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष,संगठन मंत्री शामिल होंगे, अध्यक्ष नितिन नवीन समेत राष्ट्रीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे !! 

**

बंगाल -

अधिकारी सरकार का कैबिनेट विस्तार आज , 35 मंत्री लेंगे शपथ !! 


**

राजस्थान - 

LOP राहुल गांधी आज पुष्कर में कांग्रेस संगठन के कार्यक्रम में शामिल होंगे !

.................................................................................... बंगाल - कैबिनेट मंत्री- दीपक बर्मन तपस रॉय शंकर घोष मनोज कुमार उरांव अर्जुन सिंह गौरी शंकर घोष जगन्नाथ चट्टोपाध्याय स्वपन दासगुप्ता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)- मालती रावा रॉय राजेश महतो इंद्रनील खान राज्य मंत्री- जोएल मुर्मू हरे कृष्ण बेरा आनंदमय बर्मन अशोक डिंडा नादियार चंद बाउरी विशाल लामा शांतनु प्रमाणिक मौमिता बिस्वास मिश्रा उमेश राय पूर्णिमा चक्रवर्ती कौशिक चौधरी भास्कर भट्टाचार्य दिवाकर घरामी अमिया किस्कू कलिता माझी गर्गी दास घोष बिराज बिस्वास दीपांकर जाना सुमना सरकार

................................................................ . जय श्री राम सोमवार, 01 जून 2026 के मुख्य समाचार ????इजराइल की लेबनान में बड़ी सैन्य कार्रवाई, हिजबुल्लाह के रणनीतिक किले ब्यूफोर्ट कैसल पर किया कब्जा ????भारतीय नौसेना को मिला नया कमांडर: एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने संभाला नौसेना प्रमुख का पदभार ????बंगाल की खाड़ी में बवंडर, 24 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश, IMD का अलर्ट ????गाजियाबाद में छात्र की हत्या के आरोपी असद का एनकाउंटर: पिता भी गिरफ्तार, बोला था- बकरीद पर सूर्या की कहानी खत्म कर दो ????भारतीय शहर रात को 60 गुना ज्यादा चमकीले हुए: 50% लोग आर्टिफिशियल रोशनी से होने वाले प्रदूषण का सामना कर रहे; दुनिया का 80% हिस्सा प्रभावित ????राहुल गांधी ने CBSE छात्रों से बात की: स्टूडेंट्स ने कहा- हमें आतंकवादी-पाकिस्तानी बुलाया गया; राहुल बोले- सवाल पूछने पर जवाबों की जगह अपमान मिला ????बंगाल में बॉर्डर पर फेंसिंग लगाने पहुंची BSF: स्थानीय बोले- अब चैन से सो सकेंगे, बांग्लादेशी हमारी फसल नहीं काट पाएंगे ????'पहले नीतीश खाली करें बंगला', मां राबड़ी को मिले नोटिस पर भड़के तेज प्रताप ????म्यांमार में धमाके की वजह से 50 की मौत, 70 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल ????'बातचीत से निकालेंगे हल', भारत के साथ सीमा विवाद पर नेपाल की संसद में बोले बालेंद्र शाह ????राजनीतिक आतंक का शिकार हुआ हूं, लेकिन झुकूंगा नहीं, अभिषेक बनर्जी ने राहुल गांधी को कहा धन्यवाद ????टीएमसी में बड़ी बगावत... ममता की बुलाई बैठक से 60 विधायक गायब, हो गया खेला! ????भास्कर अपडेट्स: CM बनने से पहले डीके शिवकुमार की कार्यकर्ताओं से अपील, बोले- माला न पहनाएं, मुझे फूलों से एलर्जी है ????देश के 166 तालाबों में मात्र 24.75% पानी: एक महीने में 21.411 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी घटा, 15 बांधों में स्टॉक सामान्य से आधा ????मोदी बोले- दो दिन में 100m का नेशनल-रिकॉर्ड तीन बार टूटा: गर्मी मिटाने के लिए देशी पेय पीते रहें, नीदरलैंड से 1000 साल पुरानी ताम्र पट्टिकाएं लाए ????सांसद कल्याण बनर्जी का आरोप- BJP समर्थकों ने हमला किया: सिर पर पत्थर मारा, कहा- निरंकुश CM अपने विरोधियों को खत्म करना चाहता है ????RCB लगातार दूसरी बार चैंपियन, फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से रौंदा; कोहली का गरजा बल्ला ????वैभव सूर्यवंशी IPL में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने, साई सुदर्शन का रिकॉर्ड तोड़ा आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!! जय हो ........................................................................... सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें.. 01 - जून - सोमवार ???? =============================== 1 ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में SIR शुरू, इन राज्यों में अगले साल चुनाव; 28 जून तक फॉर्म नहीं दिया तो छूट सकता है नाम 2 म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग भारत के दौरे पर हैं। इस दौरान वह सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता भारत और म्यांमार के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रपति एक बिजनेस फोरम में भी हिस्सा लेंगे 3 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जून को गुजरात और केंद्र शासित प्रदेश दमन के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह सूरत में लगभग 18,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा दमन में नए नागरिक हवाई अड्डे और एक सरकारी अस्पताल का उद्घाटन भी करेंगे। 4 CBSE पर राहुल का आरोप: कहा-मोबाइल फोन से जांची गईं कॉपियां; मूल्यांकन में हुआ बड़ा खेल, पीएम मोदी को भी घेरा 5 भारत-ओमान व्यापार समझौता आज से लागू: मोदी सरकार का पांचवां बड़ा दांव, बिना टैक्स के बिकेंगे उत्पाद 6 भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) को अंतिम रूप देने के लिए आज से नई दिल्ली में चार दिवसीय हाई-लेवल वार्ता शुरू हो रही है। इस बैठक में बाजार पहुंच, सीमा शुल्क और व्यापार सुगमता जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। 7 कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा, 5 किलो वाले एफटीएल सिलेंडर के दाम भी ₹11 बढ़े; 8 शुभेंदु मंत्रिमंडल का विस्तार आज, 35 मंत्री लेंगे शपथ, नए चेहरों को मिलेगा मौका 9 कर्नाटक: आज दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व से मिलेंगे डीके शिवकुमार और सिद्दरमैया, कैबिनेट गठन पर होगा मंथन 10 ममता बनर्जी ने बुलाई TMC विधायकों की बैठक, 80 में से सिर्फ 20 ही पहुंचे, रद्द करनी पड़ी मीटिंग 11 जून में 11 दिन बैंकों में काम नहीं होगा, 4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 5 दिन बैंक बंद रहेंगे 12 विदेशी-निवेशकों ने मई में भारतीय बाजार से ₹32,963 करोड़ निकाले, वजह- कमजोर रुपया और सुस्त अर्निंग ग्रोथ; 2026 में अब तक ₹2.25 लाख करोड़ की बिकवाली की 13 बेंगलुरु लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन, गुजरात को 5 विकेट से हराया; कोहली ने छक्का लगाकर जीत दिलाई, रसिख को 3 विकेट 14 चैंपियन बेंगलुरु को ₹20 करोड़, गुजरात को ₹12.50 करोड़ मिले; वैभव सूर्यवंशी को 5 अवॉर्ड से ₹40 लाख और कार मिली 15 ईरान समझौते के मसौदे में ट्रंप ने मांगे बड़े बदलाव, परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज पर सख्त शर्तें

............................................................ सुबह 8 बजे तक की बड़ी खबरें...................` ➡️लखनऊ- पाकिस्तान से विस्थापित 1645 परिवारों को सौगात, हिन्दू परिवारों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, आज CM वितरित करेंगे भूमिधरी अधिकार पत्र, बिजनौर में आयोजित होगा विशेष कार्यक्रम, धामपुर में होगा अधिकार पत्र वितरण समारोह, विस्थापित परिवारों को मिलेगी कानूनी मान्यता, 50 पूर्व सैनिकों को भी मिलेंगे भूमिधरी अधिकार पत्र, लंबे समय से लंबित मांग को मिली मंजूरी, भूमिधरी अधिकार से बढ़ेगी सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा ➡️नोएडा- ग्रेटर नोएडा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, यमुना प्राधिकरण और UPSIDA में भी तबादले, दर्जनों अधिकारियों और कर्मचारियों को नई तैनाती, विजय कुमार रावल UPSIDA से ग्रेटर नोएडा भेजे गए, सत्येंद्र गिरी नोएडा से यमुना प्राधिकरण भेजे गए ➡️मिर्जापुर- आशीष मिश्रा पर दबंगई का आरोप, सपा नेता सतीश मिश्रा के भाई हैं आशीष, टोल कर्मी से गाली-गलौज करने का आरोप, आशीष पर टोल कर्मी को थप्पड़ मारने का आरोप, थप्पड़ लगते ही सड़क पर गिरा टोल कर्मी, टोल प्लाजा मैनेजर ने CCTV वायरल किया, विन्ध्याचल कोतवाली क्षेत्र के टोल प्लाजा की घटना ➡️सीतापुर- तेज रफ्तार दुग्ध वाहन ने 2 बहनों को रौंदा, दुग्ध वाहन की टक्कर से छोटी बहन की मौत, अनियंत्रित वाहन चाय की दुकान में घुसा, मानपुर क्षेत्र में लालपुर कोठी के पास की घटना ➡️मुजफ्फरनगर- फेसबुक दोस्ती के जरिए करोड़ों की ठगी, मोटे मुनाफे का लालच देकर ठगे करोड़ों रुपये, MP निवासी शातिर ठग निखिल गिरफ्तार, फेसबुक पर गीतिका बनकर करता था फ्रेंडशिप, दोस्ती के बाद निवेश के नाम पर फंसाता था, साइबर थाना पुलिस ने आरोपी को दबोचा, आरोपी के पास से 2 फोन और लैपटॉप बरामद, पीड़ित के 24.71 लाख रुपये कराए गए फ्रीज, मुजफ्फरनगर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ➡️अलीगढ़- पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में झड़प, झड़प में दोनों पक्षों के कई लोग घायल, सूचना पर रोरावर पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पहुंचाया, पुलिस मामले की जांच में जुटी, थाना रोरावर क्षेत्र के तालसपुर का मामला ➡️चित्रकूट- बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 30 मई का तबादला आदेश शासन ने किया निरस्त, बीके शर्मा की नई तैनाती का आदेश जारी, हाथरस से हटाकर चित्रकूट DIET में की गई तैनाती ➡️बदायूं- वजीरगंज क्षेत्र में बाइक लूट का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में 3 आरोपी गिरफ्तार, ग्राम ब्यौली मढ़ी के पास हुई कार्रवाई, मुठभेड़ के दौरान तीनों बदमाश दबोचे गए, आरोपियों से लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद, वारदात में इस्तेमाल अन्य सामान भी मिला ➡️आगरा- जमीनी विवाद में फायरिंग का मामला, फायरिंग के दो आरोपी मुठभेड़ में अरेस्ट, शिवकुमार और संदीप उर्फ ससिया गिरफ्तार, आरोपी शिवकुमार के पैर में लगी गोली, कब्जे से तमंचा, राइफल और कारतूस बरामद, जमीन विवाद में खेत पर की थी फायरिंग, थाना खेरागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई ➡️हापुड़- पानी की कमी से किशोरी की मौत, कई अंगों ने काम करना किया बंद, किशोरी के शरीर में पानी की हुई कमी, बाबूगढ़ क्षेत्र के काकोरी का मामला ➡️हापुड़- बारिश के बाद ठंडी हवा से राहत, फिर बढ़ेगी गर्मी, हवा में ठंडक बढ़ने से लोगों को गर्मी से मिली थी राहत, फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान ➡️दिल्ली- दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के बढ़े दाम, कमर्शियल सिलेंडर के दाम 42 रुपए बढ़े, 19 KG कमर्शियल सिलेंडर 3113.50 रुपए का हुआ, 5 KG वाले FTL सिलेंडर के दाम 11 रुपए बढ़े, घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं ➡️दिल्ली- IPL 2026 की चैंपियन बनी RCB, लगातार दूसरी बार RCB ने जीता खिताब, फाइनल में गुजरात को हराकर रचा इतिहास, गुजरात ने दिया था 156 रनों का लक्ष्य, बेंगलुरु ने गुजरात को 5 विकेट से हराया, कोहली ने खेली 75 रनों की पारी, जीत के बाद बेंगलुरु में जश्न का माहौल ➡️हापुड़- सुस्त पड़ा GST कार्यालय निर्माण का कार्य, बजट के अभाव में सुस्त पड़ा निर्माण कार्य, 10.52 करोड़ की लागत से बनना था कार्यालय, जून तक पूरा होना था निर्माण कार्य, बजट के अभाव में 50 प्रतिशत ही हुआ कार्य पूरा ➡️हापुड़- मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 30 हजार रुपये, व्यक्ति ने पुलिस से मामले की शिकायत की, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, सिम्भावली क्षेत्र के दत्तीयाना का मामला ➡️बहराइच- BC संचालक पर हमला और लूट का आरोप, बाइक सवार 2 बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, हमले में BC संचालक अनुराग सिंह घायल, ATM से 85 हजार निकालकर लौट रहे थे अनुराग, 85 हजार रुपये लूटकर फरार होने का आरोप, बरगदहा चिलबिला गांव के निवासी हैं अनुराग, घायल को निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती, रूपईडीहा थाना क्षेत्र में हुई घटना ➡️हापुड़- पति ने पत्नी पर लगाया चोरी का आरोप, 30 लाख के जेवरात चोरी करने का आरोप, पति ने पुलिस को दी सूचना, हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला ➡️हापुड़- हाईवे पर कपड़ा व्यापारी से लूट की वारदात, कार सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम, गन प्वाइंट पर 20 लाख रुपये लूटे, घटना के बाद पीड़ित दिल्ली पहुंचा, दिल्ली पहुंचकर पुलिस को दी सूचना, पुलिस को घटना पर संदेह, जांच जारी, गढ़ कोतवाली क्षेत्र का मामला

Newsletter

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.