News Express

“ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत थाना को0शहर, को0 कटरा व विंध्याचल पर पंजीकृत 04 अलग-अलग अभियोगों से सम्बन्धित 06 आरोपियों को करायी गई कुल ₹ 16,500/- के अर्थदण्ड की सजा —

मीरजापुर पुलिस
—प्रेस नोट—
दिनांकः01.06.2026
“ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत थाना को0शहर, को0 कटरा व विंध्याचल पर पंजीकृत 04 अलग-अलग अभियोगों से सम्बन्धित 06 आरोपियों को करायी गई कुल ₹ 16,500/- के अर्थदण्ड की सजा —
                      श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत पीयूष मोर्डिया अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी के निर्देशन में, आर.पी.सिंह पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर के नेतृत्व में अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में महिला सम्बन्धित अपराध सहित लूट, हत्या, डकैती, धर्म परिवर्तन, गोवध अधिनियम व अन्य जघन्य अपराधों में प्राथमिकता के आधार पर लगातार गुणवत्तापूर्ण विवेचना तथा अभियोजन की सशक्त एवं प्रभावी पैरवी करायी जा रही है । उक्त अभियान के क्रम में —
A. थाना विन्ध्याचल पर पंजीकृत मु0अ0सं0-143/2004 धारा– 323,504,506 भादवि में पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी करते हुए गवाहों को मा0न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर गवाही कराई गई । अभियोजन अधिकारी- एपीओ जितेन्द्र यादव, कोर्ट मुहर्रिर-मुख्य आरक्षी सुबेदार यादव व रिजवान अहमद तथा पैरोकार-मुख्य आरक्षी बृजेश यादव द्वारा प्रभावी पैरवी की गई । जिसके परिणाम स्वरूप मा0न्यायालय(मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मीरजापुर-राहुल कुमार सिंह) द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बंधित 03 अभियुक्त/अभियुक्ता-1.साधू राम पुत्र लालजी 2.शिवकुमार, 3.जगदीश प्रसाद पुत्र शंकर निवासीगण विजयपुर थाना विंध्याचल जनपद मीरजापुर को ₹ 3000-3000 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया, अर्थदण्ड अदा न करने की दशा में 03-03 दिवस के साधारण कारावास की सजा सुनायी गयी ।

B. थाना को0शहर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-461/2005 धारा- 401 भादवि में पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी करते हुए गवाहों को मा0न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर गवाही कराई गई । अभियोजन अधिकारी- एपीओ जितेन्द्र यादव, विवेचक-उपनिरीक्षक दयाशंकर, कोर्ट मुहर्रिर-मुख्य आरक्षी सुबेदार यादव व रिजवान अहमद तथा पैरोकार-आरक्षी गणेश प्रसाद द्वारा प्रभावी पैरवी की गई । जिसके परिणाम स्वरूप मा0न्यायालय(मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मीरजापुर-राहुल कुमार सिंह) द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बंधित अभियुक्त बच्ची उर्फ राजकुमार पुत्र हरिशंकर निवासी रमईपट्टी थाना को0शहर जनपद मीरजापुर को ₹ 1000/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया, अर्थदण्ड अदा न करने की दशा में 03 दिवस के साधारण कारावास की सजा सुनायी गयी ।

C. थाना को0कटरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-495/2003 धारा- 279,337,338 भादवि में पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी करते हुए गवाहों को मा0न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर गवाही कराई गई । अभियोजन अधिकारी- एपीओ जितेन्द्र यादव, विवेचक-उपनिरीक्षक शाहिद हुसेन, कोर्ट मुहर्रिर-मुख्य आरक्षी सुबेदार यादव व रिजवान अहमद तथा पैरोकार-आरक्षी श्रवण कुमार द्वारा प्रभावी पैरवी की गई । जिसके परिणाम स्वरूप मा0न्यायालय(मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मीरजापुर-राहुल कुमार सिंह) द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बंधित अभियुक्त राकेश यादव पुत्र रामलाल यादव निवासी नगराम थाना नगराम जनपद लखनऊ को ₹ 3500/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया, अर्थदण्ड अदा न करने की दशा में 03 दिवस के साधारण कारावास की सजा सुनायी गयी ।

D. थाना को0शहर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-376/2008 धारा- 379, 411 भादवि में पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी करते हुए गवाहों को मा0न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर गवाही कराई गई । अभियोजन अधिकारी- एपीओ जितेन्द्र यादव, विवेचक-उपनिरीक्षक राजकिशोर, कोर्ट मुहर्रिर-मुख्य आरक्षी सुबेदार यादव व रिजवान अहमद तथा पैरोकार-आरक्षी गणेश प्रसाद द्वारा प्रभावी पैरवी की गई । जिसके परिणाम स्वरूप मा0न्यायालय(मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मीरजापुर-राहुल कुमार सिंह) द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बंधित अभियुक्त जितेन्द्र सिंह उर्फ कुंवर पुत्र लालबहादुर निवासी छितपुर थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को ₹ 3000/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया, अर्थदण्ड अदा न करने की दशा में 05 दिवस के साधारण कारावास की सजा सुनायी गयी ।

.............................................................. तम्बाकू निषेध दिवस पर दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन मिर्जापुर। तम्बाकू निषेध दिवस पर दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर व सेमिनार कार्यशाला का आयोजन इंडियन डेंटल एसोसिएशन द्वारा किया गया मुख्य अतिथि जिला जज अनुपम कुमार जी रहे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव / ए सी जे एम आनंद कुमार , आई डी ए मिर्जापुर से सचिव राजेश यादव, उपाध्यक्ष डॉ राहुल चौरसिया, सी डी एच कन्वीनर डॉ कनिष्का चौरसिया ,डॉ अमित केसरवानी, डॉ वंदना गुप्ता, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय राज सिंह सचिव जंग बहादुर सिंह समेत सैकड़ो अधिवक्ता बंधु उपस्थित रहे और तीनो संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में शिविर व सेमिनार का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में डॉ राहुल चौरसिया द्वारा प्री कैंसरस लीजन कंडीशन एंड टोबैको डेमेरिट्स पे सेमिनार प्रेजेंटेशन दिया गया व डॉ राजेश यादव द्वारा तंबाकू उन्मूलन विधि व पुनर्वास प्रक्रिया का विस्तृत जानकारी दिया गया और तंबाकू से दूर रहने का वचन दिलाया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ए सी जे एम व सचिव डी एल एस ए आनंद कुमार जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया

.......................................................... ◆मां विंध्यवासिनी धाम की सेवा से मन प्रसन्न है: आईजी ◆अधिकारी होने के बावजूद सामान्यजन की तरह जीवन व्यतीत करते थे-रिटायर्ड आईजी आर पी सिंह ◆जनता के साथ सीधे संवाद के पक्षधर रहे हैं - मिर्जापुर। राजकीय सेवा से निवृत्त पुलिस महानिरीक्षक श्री आर पी सिंह का मंत्रोच्चारण के साथ सलिल पाण्डेय ने स्वागत किया तथा मां विंध्यवासिनी का उत्तरीय तथा चित्र भेंट कर उनके कुशल सेवा की सराहना की। इस अवसर पर वार्ता करते हुए श्री सिंह ने कहा कि उन्हें मां विंध्यवासिनी परिक्षेत्र में कार्य करने का जो अवसर मिला, वह सौभाग्य की बात है। माँ विंध्यवासिनी की सेवा करते उन्हें पदोन्नति मिली और अब सेवानिवृत्ति का भी अवसर मिला है। उद्बोधन के क्रम में श्री सिंह ने कहा कि पूरे 35 साल एक माह 16 दिन की पुलिस विभाग में रहते हुए उन्होंने अपने स्वभाव को नहीं बदला और एक सामान्य इंसान की तरह जीने की कोशिश की। उद्बोधन में निजी प्रसंगों के तहत बताया कि उन्हें जब नियुक्ति पत्र मिली और गांव-घर के लोगों ने नियुक्ति के बारे में पूछा तो वे सबको टालते हुए नियुक्ति पत्र सीधे अपनी दादी के हाथों में दिया। श्री सिंह का यह कार्य बड़े बुजुर्ग के सम्मान का मुद्दा था। वार्ता क्रम में श्री सिंह ने मिर्जापुर परिक्षेत्र के परिवेश की सराहना की तथा यहां के जनमानस के स्वभाव एवं सहयोग को प्रशंसनीय कहा। उन्होंने का तीन जनपदों में पुलिस अधीक्षक के रूप में भी जब कार्य करने का अवसर मिला तो भी वे आम जनता से सीधे संवाद करते थे। श्री सिंह के साथ वार्ता क्रम ने अनेक सम्मानित लोग उपस्थित थे। उन्होंने कहा मिर्जापुर वे आते रहेंगे, खासकर दोनों नवरात्रों में हाजिरी जरूर लगाएंगे।

............................................................... नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने घंटाघर और तरकापुर वार्ड में सीसी सड़क,इंटरलॉकिंग कार्य का किया लोकार्पण मीरजापुर। नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने नगर के घंटाघर और तरकापुर वार्ड में नवनिर्मित सीसी सड़क का विधिवत पूजन अर्चन के बाद लोकार्पण किया।इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा कि घंटाघर के इस प्रमुख चौराहे के दोनों तरफ पटरियों का स्थिति ठीक नहीं थी,आवागमन में आम लोगों,ई रिक्शा आदि वाहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था,जनता की सहूलियत को देखते दोनों पटरियों पर इंटरलॉकिंग कार्रवाई गई है,इसके साथ ही साधुवाडा गली में भी पंद्रहवें वित्त से इंटरलॉकिंग का कार्य कराया है।तरकापुर मछली वाली गली में दो जगहों पर सीसी सड़क का निर्माण कर वार्डवासियो को समर्पित किया गया है।इस मौके पर डॉली अग्रहरि,सभासद राधेश्याम गुप्ता,बबलू सोनकर,अजय मोदनवाल,नागेश्वर तिवारी, राजेश कुमार,सनत केशरी, सत्यनारायण केसरवानी, मायाशंकर दुबे, शशांक टंडन, सतीश चंद्र सर्राफ,रविन्द्र कुमार,विंध्यवासिनी गुप्ता सहित अन्य वार्ड वासी मौजूद रहें

Newsletter

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.