News Express

चन्दौली पुलिस की बड़ी कामयाबी, 48 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार...

यूपी चंदौली 

प्रशांत सिंह, सुदर्शन न्यूज़ ????


चन्दौली पुलिस की बड़ी कामयाबी, 48 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार...

चन्दौली-सदर कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कारों से कुल 48 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। 

इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच मोबाइल फोन और दो कारें भी जब्त की हैं। 

बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 23.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 30 मई 2026 को कोतवाली चन्दौली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अवैध गांजे की खेप वाहनों के जरिए ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर नवीन मंडी के सामने फ्लाईओवर के पास सघन वाहन चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान वाराणसी की ओर से आ रही दो संदिग्ध कारों को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान हुंडई कार UP65DY6249 की डिग्गी से 20 बंडल तथा डिजायर कार CG04MK3105 की डिग्गी से 27 बंडल गांजा बरामद हुआ। दोनों वाहनों से कुल 47 बंडलों में पैक 48 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन और एक बैग भी बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास वियार, राजू जायसवाल और प्रिंस जायसवाल के रूप में हुई है। 

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गांजे की खेप वाराणसी की तरफ से लेकर बिहार पहुंचाने जा रहे थे।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना चन्दौली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

चन्दौली पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.