दिनांक 30.05.2026 को शाम 07.30 बजे थाना कछवां क्षेत्रांतर्गत ग्राम विदापुर में उमाशंकर पुत्र खरपतू निवासी विदापुर थाना कछवा जनपद मीरजापुर व द्वितीय पक्ष के संदीप पुत्र बुद्धू निवासी उपरोक्त के मध्य पुरानी रंजीश एवं पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई थी । जिसमें वादी रमाशंकर के भाई प्रेम शंकर उम्र करीब 35 वर्ष को गंभीर रूप से चोट आई थी । थाना कछवां पुलिस द्वारा परिजन से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है । घायल प्रेम शंकर उपरोक्त का दिनांक 31.05.2026 को ईलाज के दौरान सेवा सदन हॉस्पिटल जनपद वाराणसी में मृत्यु हो गई है, थाना कछवा पुलिस द्वारा 01 आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है
................................................ थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से बैटरी बरामद मीरजापुर थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 29.06.2025 को वादी चन्दन सिंह पुत्र सुदामा सिंह निवासी सीता बहार थाना करमा जनपद सोनभद्र द्वारा अज्ञात के विरूद्ध आभुषण व ट्रेक्टर की बैटरी चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-110/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी कराये जाने हेतु प्रभारी राजगढ़ को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना राजगढ़ पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोगों में पतारसी सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही व गिरफ्तारी के क्रम में दिनांकः 30.05.2026 को उप-निरीक्षक सुरेश सिंह यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त जय सिंह पुत्र सुभाष सिंह निवासी ग्राम सरसो महुवरिया थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से चोरी की 01 अदद पुरानी बैट्री बरामद । थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया
................................. मीरजापुर पुलिस द्वारा कुल 07 नफर वारंटी गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 27.05.2026 को थाना को0शहर पुलिस द्वारा 01 वारंटी, थाना चुनार पुलिस द्वारा 01 वारंटी, थाना जमालपुर पुलिस द्वारा 03 वारंटी, थाना लालगंज पुलिस द्वारा 01 वारंटी व थाना मड़िहान पुलिस द्वारा 01 वारंटी (कुल 07 वांरटी) को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया ग
................................................... हर घर नल योजना कागजों तक सीमित, विंध्याचल के दर्जनों गांवों में टोटी तक नहीं लगी मीरजापुर विंध्याचल विंध्याचल में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी “हर घर नल योजना” का जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयान कर रही है। विंध्याचल के अटल चौक से सटे गांवों समेत दर्जनों बस्तियों में नल कनेक्शन के नाम पर सिर्फ पाइप बिछाकर विभाग ने इतिश्री कर ली। घरों में टोटी तक नहीं लग पाई। ग्रामीणों का कहना है कि कनेक्शन देने के बाद जलकल विभाग ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। नतीजा यह कि मोदी जी की “मन की बात” सुनने वाले जनप्रतिनिधि भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे और आम आदमी अपनी जेब ढीली कर बोरवेल करवाकर पानी की जरूरत पूरी कर रहा है। “जल ही जीवन है, लेकिन जब सरकार की सबसे बड़ी पेयजल योजना ही आम लोगों तक नहीं पहुंच पा रही, तो अन्य योजनाओं का लाभ कैसे मिलेगा – यह सोचने वाली बात है,” स्थानीय लोगों ने कहा। अटल चौक से सटे गांव और आसपास के क्षेत्रों में हर घर नल योजना पूरी तरह फेल नजर आ रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि विभाग तुरंत सर्वे कर अधूरे कनेक्शन पूरे करे, ताकि हर घर तक असल में शुद्ध पेयजल पहुंच सके
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.