News Express

कछवा नगर पंचायत की अनदेखी का दंश झेल रहे बजहा के किसान, 500 बीघा कृषि भूमि जलमग्न

कछवा नगर पंचायत की अनदेखी का दंश झेल रहे बजहा के किसान, 500 बीघा कृषि भूमि जलमग्न


नगर पंचायत के गंदे पानी की निकासी न होने से पड़ोसी गांव बजहा में भारी जलभराव।

लगभग 500 बीघा उपजाऊ कृषि भूमि बनी दलदल, किसानों की फसलें हो रहीं बर्बाद।

पांच महीने पहले हुए सर्वे के बावजूद प्रशासन ने अब तक नहीं की कोई ठोस कार्रवाई।

गंदे पानी के जमाव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ा, संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा।

ग्रामीणों ने सांसद, विधायक और एमएलसी से लगाई स्थायी समाधान की गुहार।

कछवा मिर्जापुर आदर्श नगर पंचायत से निकलने वाले नाले और सीवर के गंदे पानी का उचित निकास न होना पड़ोसी ग्राम सभा बजहा के किसानों के लिए एक बड़ा संकट बन गया है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बजहा ग्राम सभा की लगभग 500 बीघा उपजाऊ कृषि भूमि गंदे पानी में कई वर्षों से डूब गई है। इस समस्या के चलते जहां एक ओर किसानों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं, वहीं क्षेत्र में गंदगी के कारण संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा भी लगातार गहराता जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्यशैली पर रोष जताते हुए बताया कि बीते करीब पांच महीने पहले इस समस्या के समाधान के लिए एक सर्वेक्षण टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया था। सर्वे टीम ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया और सीवर के पानी के उचित निकास का आश्वासन भी दिया था, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी आज तक धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि कछवा नगर पंचायत का गंदा पानी लगातार बजहा ग्राम सभा की जमीनों में भर रहा है। इस जलभराव के कारण खेत दलदल में तब्दील हो रहे हैं, जिसका सीधा असर किसानों की खेती और आय पर पड़ रहा है। किसानों की आजीविका संकट में है। इसके साथ ही, गंदे पानी के ठहराव से मच्छरों की तादाद बढ़ गई है, जिससे गांव में डेंगू और मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है।

जनप्रतिनिधियों से स्थायी समाधान की मांग

इस विकट स्थिति से परेशान क्षेत्रवासियों ने केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुप्रिया पटेल, मझवा विधायक सूचिस्मिता मौर्य, एमएलसी विनीत कुमार सिंह सहित क्षेत्र के दौरे पर आने वाले अन्य मंत्रियों से मांग की है कि किसानों की इस गंभीर समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान कराया जाए। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि आखिर कब तक बजहा के किसान इस जलभराव और प्रशासनिक अनदेखी का दंश झेलते रहेंगे। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का निस्तारण नहीं किया गया, तो हालात और भी भयावह हो सकते हैं, जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ेगा

.................................................................... शनिवार को हुई मारपीट में घायल प्रधान पुत्र की उपचार के दौरान हुई मौत कछवां: थाना क्षेत्र के विदापुर गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद दूसरे दिन घायल प्रधान पुत्र की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को विदापुर गांव निवासी मुन्ना की पुत्री का शादी था, जिसमें सारी जिम्मेदारी प्रधान पुत्र प्रेमशंकर को सौंप दी गई थी। जिस बात से नाराज़ होकर मुन्ना के पटीदार संदीप पुत्र बुद्धुराम पूरे परिवार व रिश्तेदार के साथ मिलकर टेंट के वर्कर एवं मुन्ना के यहां आएं रिश्तेदारों से मारपीट करने लगे। जिसको लेकर मुन्ना के रिश्तेदार व टेंट वर्कर प्रधान के घर पहुंच गये। जहां प्रधान पति खरपत्तू द्वारा समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया गया। जबकि विपक्षी संदीप शनिवार की रात्रि दर्जनों की संख्या में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर प्रधान के घर लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिये। जिसमें प्रधान पति खरपत्तू, प्रधान सावित्री देवी प्रधान पुत्र प्रेमशंकर व रेखा, कुसुम, राधिका घायल हो गये। आनन फानन में बुलाए गये एंबुलेंस को विपक्षियों ने दबंगई से गांव के मोड़ से ही वापस कर दिया गया। जिससे प्रेमशंकर की हालत बिगड़ती चली गई। जिसके पश्चात कछवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से हायर सेंटर ले जाने की सलाह दिया गया। वहीं परिजनों ने तत्काल वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दुसरे दिन प्रेमशंकर की मौत हो गई। मौत की सूचना से गांव में सनसनी फ़ैल गई। जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और सक्रिय हो गई। मौके पर पांच थानों की फोर्स को भी तैनात कर दिया गया। जिसमें पुलिस ने टीम गठित कर घटना को अंजाम देने वाले की तलाश में जुट गई।

........................................... सहायक पुलिस अधीक्षक कनिष्क आर जामकर आईपीएस को भावुक माहौल में विदाई दी गई। कछवां: थाना क्षेत्र में रविवार को सहायक पुलिस अधीक्षक कनिष्क आर. जामकर, आईपीएस, को पुलिस विभाग की परंपरा के अनुसार भावुक माहौल में विदाई दी गई। आईपीएस जामकर ने कछवां में अपनी पहली ट्रेनिंग पोस्टिंग पूरी की और अब उन्हें लखनऊ पुलिस मुख्यालय के लिए रवाना हो गए है। थाना परिसर में आयोजित विदाई समारोह में थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक, आरक्षीगण एवं समस्त पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने एसपी जामकर के कार्यकाल की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुलिसकर्मियों ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह के दौरान एसपी जामकर ने कछवां में मिले अनुभवों को याद किया और पुलिस टीम के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि फील्ड ट्रेनिंग के दौरान कछवां की जनता और पुलिस टीम से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। विदाई के अवसर पर एसपी कनिष्क आर. जामकर ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए थाना परिसर में दो पौधे रोपे। उन्होंने मौसमी और जामुन के पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए। ट्रेनिंग अवधि पूर्ण होने के बाद आईपीएस अधिकारी कनिष्क आर. जामकर अब लखनऊ पुलिस मुख्यालय में अपनी अगली तैनाती ज्वाइन करेंगे। उनके जाने से थाना पुलिस में एक खालीपन महसूस किया जा रहा है। थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान ने कहा कि एसपी जामकर के अनुशासन, व्यवहार और कार्यशैली से सभी ने बहुत कुछ सीखा है। विभाग को आशा है कि वे भविष्य में उच्च पदों पर रहकर समाज की सेवा करेंगे।

............................................ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में पुलिस लाइन मीरजापुर में “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के अवसर पर शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के अवसर पर पुलिस लाइन मीरजापुर में शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गायत्री यादव क्षेत्राधिकारी लाइन/यातायात द्वारा पुलिस लाइन के अधिकारी/ कर्मचारीगण को तम्बाकू के उपयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक कर तम्बाकू सेवन न करने की शपथ दिलाई गयी । उक्त जागरुकता व शपथ के कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस के अधिकारी/कर्मचारिगण मौजूद रहें

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.