News Express

1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक…

1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक…

हर नये महीने की तरह जून 2026 भी कई बड़े बदलाव लेकर आयेगा। 1 जून से बैंकिंग, UPI, ATM, LPG गैस, PF और रेलवे से जुड़े कई नियम बदलने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। कहीं राहत मिलेगी तो कहीं खर्च बढ़ सकता है।

UPI पेमेंट में दिखेगा असली नाम
अब ऑनलाइन पेमेंट करते वक्त धोखाधड़ी करना आसान नहीं होगा। 1 जून 2026 से जब भी आप किसी को UPI से पैसे भेजेंगे, तो स्क्रीन पर उसी व्यक्ति का बैंक में रजिस्टर्ड असली नाम दिखाई देगा। यानी अब QR Code स्कैन करते ही या मोबाइल नंबर डालते ही आपको साफ पता चल जायेगा कि पैसा किसके खाते में जा रहा है। NPCI ने बढ़ते साइबर फ्रॉड और फर्जी UPI अकाउंट्स पर रोक लगाने के लिये यह बड़ा कदम उठाया है। इस बदलाव से गलत नंबर पर पैसे भेजने और फर्जी नाम से ठगी के मामलों में कमी आने की उम्मीद है।

ATM से कैश निकालना पड़ सकता है महंगा
जून महीने में कई बैंक ATM ट्रांजेक्शन के नियमों में बदलाव कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, कैश निकालना, बैलेंस चेक करना, मिनी स्टेटमेंट निकालना जैसी सुविधाओं पर अतिरिक्त शुल्क बढ़ सकता है। खासकर तय फ्री लिमिट खत्म होने के बाद ग्राहकों को ज्यादा चार्ज देना पड़ सकता है।

LPG, CNG और PNG की नई कीमतें
हर महीने की पहली तारीख की तरह इस बार भी 1 जून को गैस सिलेंडर और ईंधन के दाम अपडेट होंगे। तेल कंपनियां घरेलू LPG, कमर्शियल सिलेंडर, CNG और PNG की नई कीमतें जारी करेंगी। बाजार में चल रही हलचल को देखते हुये कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अंतिम फैसला तेल कंपनियों की समीक्षा के बाद ही होगा।

PF का पैसा निकालना होगा आसान
कर्मचारियों के लिये जून राहत भरी खबर भी ला सकता है। सूत्रों के अनुसार EPFO जल्द PF निकालने के लिये UPI सुविधा शुरू कर सकता है। अगर यह व्यवस्था लागू होती है, तो कर्मचारी सीधे UPI के जरिए PF की राशि अपने खाते में ट्रांसफर कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि इसकी टेस्टिंग लगभग पूरी हो चुकी है।

77 ट्रेनें रहेंगी रद्द
रेल यात्रियों को जून में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ट्रैक अपग्रेड और मेंटेनेंस कार्य की वजह से करीब 77 ट्रेनें रद्द रहेंगी। कई ट्रेनों का रूट भी डायवर्ट किया गया है। इसका असर खासकर महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और गुजरात जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। यात्रियों को सफर से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करने की सलाह दी गई है।

................................................... IPS राजीव कृष्ण बने UP के DGP… चार साल बाद प्रदेश को मिला स्थायी पुलिस मुखिया

................................................... कछवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न बूथों पे मन की बात का सुना 134 वां संस्करण

................................... *कछवां (मिर्जापुर)।* भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कछवां मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 134वें संस्करण को पूरे उत्साह के साथ सुना। मंडल के विभिन्न बूथों पर आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन कछवां मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों और बूथों पर किया गया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। इसमें उठाए जाने वाले मुद्दे, जैसे स्वच्छता, जल संरक्षण, और स्थानीय उत्पादों (लोकल फॉर वोकल) को बढ़ावा देना, हर नागरिक को देश के विकास से जोड़ते हैं। 'मन की बात' कार्यक्रम के मंडल संयोजक अजय सेठ के कुशल नेतृत्व में सभी बूथों पर रेडियो और टेलीविजन के माध्यम से कार्यक्रम को सुनने की व्यापक व्यवस्था की गई थी। अजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के विचार देश के कोने-कोने में बैठे कार्यकर्ताओं और आम जनता को ऊर्जा प्रदान करते हैं। इस अवसर पर पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा दिखाते हुए भारी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पे मुख्य रूप से: पूर्व चेयरमैन अजय कुमार उपाध्याय, मनोज पाण्डेय, परमेश्वर सिंह, कल्लू सिंह, राजबहादुर सिंह, दीपक भुजा, चंदन गुप्ता, अख्तर हाशमी, संतोष सिंह, आशीष मिश्रा, अजय सिंह, पिंटू उमर, अशोक सिंह, मधुसूदन शर्मा, चंद्रशेखर तिवारी, मुकेश सिंह, मिथलेश चौबे, प्रमोद मिश्रा, रामबाबू सिंह, गया सिंह, उमाशंकर बिन्द, मुरारी सिंह, गोपाल सिंह, संकेत सिंह, रामआसरे सिंह, अंजनी मोदनवाल, प्रदीप सिंह, एवं पवन मोदनवाल के साथ भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने 'मन की बात' से प्रेरणा लेते हुए अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में सामाजिक और रचनात्मक कार्यों को और गति देने का संकल्प लिया

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.