News Express

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर संगोष्ठी :अश्वनी मोदनवाल बने प्रदेश अध्यक्ष हिंदी पत्रकारिता दिवस पर ‘सच और संवाद’ का संकल्प

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर संगोष्ठी :अश्वनी मोदनवाल बने प्रदेश अध्यक्ष
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर ‘सच और संवाद’ का संकल्प

मीरजापुर: हिंदी पत्रकारिता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर विंध्य प्रेस क्लब के तत्वावधान में जिला पंचायत के सभागार में संगोष्ठी का भव्य आयोजन हुआ।  30 मई 1826 में पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने ‘उदंत मार्तंड’ प्रकाशित कर हिंदी पत्रकारिता की नींव रखी थी। कार्यक्रम में पत्रकार और समाजसेवियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि आज के डिजिटल युग में भी हिंदी पत्रकारिता की जिम्मेदारी पहले से अधिक बढ़ गई है तथ्यों की जाँच निष्पक्षता और आमजन की आवाज़ बनना ही इसका धर्म है।  मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। और  पत्रकारों को ‘सच लिखो, निडर लिखो’ का संदेश दिया गया। अंत में सभी ने संकल्प लिया कि भाषा की शुद्धता और पत्रकारिता की विश्वसनीयता को बनाए रखेंगे।
 इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं पर गंभीर चर्चा की गई और संगठन के विस्तार को लेकर अहम फैसले लिए गए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अध्यक्ष अश्वनी मोदनवाल की नियुक्ति रही, जिन्हें सर्वसम्मति से विंध्य प्रेस क्लब का नया प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मुख्य अतिथि ने पत्रकारिता के महत्व और समाज में पत्रकारों की भूमिका पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथियों की कतार में पत्रकारिता जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं। वही कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब के संस्थापक अशोक सिंह मुन्ना ने किया धन्यवाद और समापन की घोषणा अध्यक्ष अश्वनी मोदनवाल के द्वारा किया गया इस दौरान मुख्य रूप से जयंत चतुर्वेदी, विरेन्द्र दुबे ,मनोज शुक्ला, सलील पाण्डेय, संजय दुबे, सर्वेश सिंह,,अख्तर हाशमी, इमरान अभय यादव विरेन्द्र यादव जय प्रकाश दुबे  राणा प्रताप सिंह गिरधारी पटेल अरविंद यादव खान, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय रहें

......................................... सपा की महिला सभा की जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल की पिटाई/लूट करने वाले आरोपी को मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार.... घटना का विवरण- दिनांक 28.05.2026 को भूमि संबंधी पुराने विवाद एवं आपसी मनमुटाव को लेकर अभियुक्त व उसके सहअभियुक्तगणों द्वारा वादिनी श्रीमती गार्गी सिंह के घर में जबरन घुसकर लाठी-डंडे एवं रॉड से मारपीट की गई , जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं । घटना के दौरान अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न कर वादिनी के सोने के आभूषण भी छीन लिये गये थे । उक्त संबंध में वादिनी श्रीमती गार्गी सिंह पत्नी श्री सुजीत कुमार सिंह, निवासी ग्राम मढ़िया पड़ाव, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दिनांक 29.05.2026 को थाना मुगलसराय पर मु0अ0सं0 260/2026 धारा 333/115(2)/351(2)/309(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था । पुलिस कार्रवाई व गिरफ्तारी- उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश एवं मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर दिनांक 29.05.2026 को समय करीब 22:30 बजे, घटना में शामिल शातिर अभियुक्त अमित कुमार यादव को फायर स्टेशन मुगलसराय के समीप से हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा उक्त घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई है । नाम पता अभियुक्त- अमित कुमार यादव पुत्र प्यारेलाल यादव, निवासी: सुजाबाद पड़ाव, थाना रामनगर, कमिश्नरेट वाराणसी (उम्र 42 वर्ष) गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान- • दिनांक: 29.05.2026 • समय: करीब 22:30 बजे • स्थान: फायर स्टेशन मुगलसराय के समीप अपराधिक विवरण (इतिहास)- • मु0अ0सं0 260/2026 धारा 333/115(2)/351(2)/309(4) बीएनएस, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली। विवरण पूछताछ- पकड़े गए अभियुक्त अमित कुमार यादव ने पूछताछ में बताया कि वह घटना के समय घटनास्थल पर मौजूद था। मारपीट की घटना में वह शामिल था। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण- 1. विजय प्रताप सिंह थानाध्यक्ष, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली 2. उ0नि0अजय कुमार चौकी प्रभारी जलीलपुर, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली 3. हे0का0 रजनीश राय थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली 4. रि0का0 हर्ष गोस्वामी थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली

................................................ बड़ी खबर- यूपी में बिजली 10% महंगी जून से फ्यूल सरचार्ज के साथ आयेगा बिल बिजली आपूर्ति में कमी और भारी कटौती के बीच बड़ा फैसला यूपी के विद्युत उपभोक्ताओं को सरकार की तरफ़ से झटका

News Image

................................................. थाना सन्तनगर पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना सन्तनगर, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 14.03.2026 को एक व्यक्ति द्वारा अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री को भगाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना सन्तनगर पर मु0अ0सं0-24/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी सन्तनगर को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना सन्तनगर पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 30.05.2026 को उप निरीक्षक जियालाल यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त शिवकुमार यादव पुत्र अलगू यादव निवासी तुलसीपुर थाना सन्तनगर जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 137(2),70(2) बीएनएस, 5(जी)/6 पाक्सो एक्ट व 3(2)(वी) एससीएसटी एक्ट में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.