News Express

भारतीय पैसा लीग के सेमीफाइनल में आज गुजरात के कप्तान गिल के शानदार शतक ने सूर्यवंशी के 96 को फीका कर दिया और फाइनल में पहुँच गयी। राजस्थान ने पहले खेलते हुए 214 रन बनाए जवाब में गुजरात ने 3 विकेट खोकर

भारतीय पैसा लीग के सेमीफाइनल में आज गुजरात के कप्तान गिल के शानदार शतक ने सूर्यवंशी के 96 को फीका कर दिया और फाइनल में पहुँच गयी।
राजस्थान ने पहले खेलते हुए 214 रन बनाए जवाब में गुजरात ने 3 विकेट खोकर 215 बनाकर मैच अपने नाम किया ।
फाइनल 31 मई को अहमदाबाद में होगा

.................................................. मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री के निर्देश बेअसर, रातभर अंधेरे में रहे ग्रामीण। पड़री (मीरजापुर)। प्रदेश सरकार की ओर से निर्बाध विद्युत आपूर्ति के दावों के बीच पड़री विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में बिजली व्यवस्था की पोल खुलती नजर आई। मुख्यमंत्री व विद्युत मंत्री के सुचारु बिजली आपूर्ति के निर्देशों के बावजूद पुतरिहा-कपसौर क्षेत्र के ग्रामीण शुक्रवार की रातभर अंधेरे में रहने को मजबूर है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।जानकारी के अनुसार पड़री विद्युत उपकेंद्र से पुतरिहा-कपसौर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति शुक्रवार शाम करीब 7:55 बजे बाधित हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पुतरिहा स्थित चट्टर नदी के पास बिजली तार पर पीपल की पतली डाल गिरने से लाइन प्रभावित हुई थी, लेकिन विभागीय कर्मचारियों ने समस्या दूर करने के बजाय जंपर हटाकर पूरे मोहल्ले की बिजली बंद कर दी। इससे पूरी रात क्षेत्र में अंधेरा पसरा रहा।बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को पेयजल संकट और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। अंधेरे के कारण जहरीले जीव-जंतुओं के खतरे की आशंका भी बनी रही। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद विभागीय स्तर पर समय रहते 8 बजे से लेकर 10 बजे तक समाधान नहीं किया गया बल्कि जंपर हटाकर पूरे पुतरिहा कपसौर की लाइन काट दी गई।ग्रामीण रामजियावन, मकुंदलाल, शीतला प्रसाद, संतोष कुमार, महेंद्र कुमार व श्यामलाल समेत अन्य ग्रामीणों ने विभाग के इस उदाशीनता का संज्ञान लेकर जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई तथा नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है

................................................. डामड गंज बाजार रात भर अंधेरे में डूबा रहा 2 दिन से बिजली आपूर्ति बंद है डामड गंज क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था दशकों से समस्या बनी हुई है जिसमें अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ है सरकार चाहे जो भी दावे करें लेकिन धरातल पर बिजली विभाग ने फैसला कर लिया है की सरकार के दावे की थजिया उड़ाना है स्थानिय निवासियों के अनुसार दो दिनों से बिजली आपूर्ति बंद है कब आएगी इसका कोई भी पता नहीं है जनसूत्रों के अनुसार जर्जर तारे संबंधित विभाग की लापरवाही बिजली आपूर्ति व्यवस्था की सबसे बड़ी समस्या है जिससे क्षेत्र का विकास शादी विवाह एवं सामान्य जनजीवन सभी प्रभावित है

News Image

................................................. मिर्ज़ापुर :IG आर पी सिंह सेवानिवृत्त हुए...शानदार अधिकारी थे। पुलिस अधिकारी से ज्यादा एक अभिभावक कि भूमिका में जनता के सुख-दुःख में हमेसा उनके लिए खड़े रहे वाले अधिकारी थे।.. मिर्ज़ापुर में बहुत ही सफल और शानदार कार्यकाल रहा...सफलता पूर्वक लोक सभा चुनाव करवाया, मझवां और छानबे में विधानसभा उप चुनाव कवाया....कई घटनाओं को अपने अनुभव और दूर दृष्टि से सुलझाया। माँ विन्ध्यवासिनी और संकठमोचन हनुमान जी के परम भक्त IG आर पी सिंह जी को मिर्ज़ापुर की जनता हमेसा याद करेगी.. भविष्य की शुभकामनाएं सर...जहाँ रहे मस्त रहे, स्वस्थ रहे, दीर्घायु हो, हमेसा जिंदादिली बनाये रख्खे

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.