जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने उद्योग बंधु की बैठक कर सुनी समस्याएं
निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का तत्काल समाधान करें अधिकारी
मीरजापुर
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु एवं व्यापार मण्डल समिति की बैठक हुई। बैठक में उद्यमियों ने बिजली, पानी, सड़क, एनओसी और बैंक ऋण से जुड़ी समस्याएं रखीं। जिलाधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा करते हुए पाया कि 69 प्रकरण विभिन्न विभागों में समयान्र्गत लंबित हैं। इसी प्रकार सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान योजना 2025-26 के अन्तर्गत बैंको को भेजे गए 973 आवेदन पत्र आनलाइन अग्रसारित किए गए जिसमें 136 स्वीकृत, 108 आवेदन पत्र वितरित तथा 314 आवेदन पत्र विभिन्न बैंको द्वारा निरस्त किए गए जबकि 620 आवेदन पत्र बैंको में स्वीकृति हेतु लम्बित है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सरकार की प्राथमिकता है अतएव सभी लंबित एनओसी, अनापत्ति और स्वीकृतियां अविलम्ब जारी करते हुए वितरण की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाए। चुनार से तीन किलोमीटर आगे स्थित लगभग 10 ईकाईयो को जोड़ने वाले चुनार उदित नगर बड़ा गांव जर्जर मार्ग बनवाने तथा शहरी क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था हेतु खोदे गए गड्ढे को ठीक कराने, तहसील चैराहा से पाण्डेयपुर रोड मरम्मत पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियो को उपरोक्त कार्यो को 15 दिवस के अन्दर मुख्य मार्गो की मरम्मत पैचवर्क और नाली सफाई का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले सड़कें दुरुस्त हो जानी चाहिए, ताकि कच्चे माल व तैयार उत्पाद की आवाजाही में दिक्कत न हो। विद्युत विभाग को औद्योगिक फीडर पर ट्रिपिंग रोकने और 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को समयबद्ध तरीके से सहमति प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में औद्योगिक आस्थान चुनार मीरजापुर में पार्क का रेनोवेशन, राजकीय चीनी पात्र विकास केन्द्र, चुनार के बाउंªवाल निर्माण कार्य, जिला निर्यात समिति की बैठक समय से कराने तथा जनपद में स्थापित होने वाली औद्यागिक ईकाईयो (एम0ओ0यू0) के आने वाले समस्याओं से उद्यमियो के द्वारा उठाया गया जिस पर जिलाधिकारी ने बिन्दुवार प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए अधिकारियो को समाधान कराने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, उपायुक्त उद्योग संदीप कुमार के अलावा मनोज खण्डेलवाल, मण्डल सचिव इंडियन इंडस्ट्रीस्ज एशोसिएशन आशीष बुधिया, मीरजापुर कारपेट से मोहनदाल अग्रवाल, राहुल कुमार, अशोक पटेल, आर0के0 यादव, आशीष कमार, अमित श्रीनेत्र, आशीष सिंह, मुकेश तिवारी, दुर्गा प्रसाद चैधरी, राधेश्याम हरकघा विभाग सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व उद्यमी उपस्थित रहें
......................................................... प्रतिभाशाली/इच्छुक प्रतियोगिता छात्र-छात्राएं मुख्यमंत्री अभ्युदय निशुल्क कोचिंग केंद्र एस जुबली इंटर कॉलेज कैंपस मिर्जापुर में उपस्थित होकर आवेदन प्राप्त कर 25 जून 2026 तक किसी कार्य दिवस में कर सकते हैं जमा मीरजापुर जिला समाज कल्याण अधिकारी रामविलास यादव ने जानकारी देते हुए बताया है कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत जनपद मीरजापुर में संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग केन्द्र (ए०एस० जुबिली इण्टर कालेज कैम्पस) मीरजापुर में नवीन सत्र 2026-27 हेतु प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे यू०पी०एस०सी०/यू०पी०पी०एस०सी०, जे०ई०ई नीट, एन०डी०ए०/सी०डी०एस० /एस०एस०सी०/यू०पी०एस०एस०एस०सी०/ बैक पी०ओ० इत्यादि की परीक्षा पूर्व तैयारी किये जाने हेतु दिनांक 01.07.2026 से कक्षाएं संचालित किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें प्रतिभाशाली / इच्छुक व्यतियोगी छात्र/छात्राओं को प्रवेश हेतु आवेदन किया जाना है। अतः प्रतियोगी परीक्षा पूर्व तैयारी के लिये छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है अपने शैक्षणिक अभिलेखों (हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट तथा स्नातक इत्यादि) की छाया प्रति आधार कार्ड तथा 02 पासपोर्ट साइज का फोटोंग्राफ लेकर दिनांक 30.05.2026 से दिनांक 25.06.2026 तक मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग केन्द्र (ए0एस0जुबिली इण्टर काजेल कैम्पस) मीरजापुर में उपस्थित होकर आवेदन प्राप्त कर दिनांक 25. 06.2026 तक किसी भी कार्यदिवस में 10 बजे से 5 बजे तक जमा कर सकते है उक्त तिथि के पश्चात आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा।
...................................................... उत्तर प्रदेश- तीन IPS सेवानिवृत्त , DGP राजीव कृष्ण ने विदाई समारोह में किया सम्मान - एल0वी0 एन्टनी देव कुमार — पुलिस महानिदेशक, नियम एवं ग्रन्थ !! राकेश प्रकाश सिंह — पुलिस महानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर !! मनी राम सिंह — पुलिस उप महानिरीक्षक, मानवाधिकार, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक !!
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.