News Express

फतेहपुर में पुलिस और शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ पुलिस की जवाबी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर अलीरजा के बाएं पैर में लगी गोली

ब्रेकिंग फतेहपुर

फतेहपुर में पुलिस और शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़

पुलिस की जवाबी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर अलीरजा के बाएं पैर में लगी गोली

घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती

मौके से तमंचा, कारतूस, चोरी की तार और बाइक बरामद

अभियुक्त पर विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के भाऊपुर मोड़ के पास हुई मुठभेड़

...................................................... ⛈️???? मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी: 5 दिन 15 राज्यों में रेड अलर्ट हमारे सपने न्यूज़ बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ के कारण IMD ने अगले 5 दिनों यानी 29 मई से 2 जून तक देश के 15 राज्यों में भारी बारिश, तूफान और ओलावृष्टि का रेड/ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कहां बनेगा चक्रवाती तूफान? 1. बंगाल की खाड़ी: लो प्रेशर एरिया 29 मई तक डिप्रेशन में बदलेगा और फिर चक्रवाती तूफान 'रेमल' बन सकता है। 2. रास्ता: 30-31 मई को ये ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट से टकराएगा। 100-120 किमी/घंटा तक हवा की रफ्तार। 3. असर: बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पूर्वी UP तक भारी बारिश। किन 15 राज्यों में रेड/ऑरेंज अलर्ट? रेड अलर्ट वाले राज्य 1. पश्चिम बंगाल 2. ओडिशा 3. सिक्किम 4. असम 5. मेघालय ऑरेंज अलर्ट 6 बिहार 7. झारखंड 8. उत्तर प्रदेश 9. उत्तराखंड 10. हरियाणा 11. पंजाब 12. दिल्ली 13. राजस्थान 14. मध्य प्रदेश 15. छत्तीसगढ़ UP-दिल्ली-NCR में क्या होगा? 1. 29-30 मई 70 किमी/घंटा तक आंधी + गरज के साथ भारी बारिश + ओले सहारनपुर, मेरठ, दिल्ली में कल से असर शुरू 2. 31 मई-1 जून पूर्वी उत्तर प्रदेश,अवध में मूसलाधार बारिश। नदियों का जलस्तर बढ़ेगा 3. 2 जून तक तापमान 8-10°C गिरेगा। लू पूरी तरह खत्म पश्चिमी विक्षोभ का असर भी जारी हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में 29 मई तक आंधी-ओले। सिरसा में कल टावर गिरा था, हमीरपुर में पुल ढहने से 6 मजदूरों की मौतें हुईं आप क्या करें? 1. समुद्र तट बंगाल-ओडिशा के लोग 30-31 मई को घर से न निकलें 2. किसान कटी फसल को ढकें, खेतों में पानी न भरने दें 3. यात्रा 30 मई से 1 जून तक बंगाल-ओडिशा-बिहार की ट्रेन/फ्लाइट प्रभावित हो सकती हैं 4. घर छत/बालकनी का सामान हटा दें, बिजली उपकरण का प्लग निकाल दें NDRF की टीमें बंगाल-ओडिशा में तैनात कर दी गई हैं। मछुआरों को 31 मई तक समुद्र में न जाने की सलाह

News Image

........................................................... जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने उद्योग बंधु की बैठक कर सुनी समस्याएं निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का तत्काल समाधान करें अधिकारी औद्योगिक आस्थान में सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश मीरजापुर 29 मई 2026- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु एवं व्यापार मण्डल समिति की बैठक हुई। बैठक में उद्यमियों ने बिजली, पानी, सड़क, एनओसी और बैंक ऋण से जुड़ी समस्याएं रखीं। जिलाधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा करते हुए पाया कि 69 प्रकरण विभिन्न विभागों में समयान्र्गत लंबित हैं। इसी प्रकार सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान योजना 2025-26 के अन्तर्गत बैंको को भेजे गए 973 आवेदन पत्र आनलाइन अग्रसारित किए गए जिसमें 136 स्वीकृत, 108 आवेदन पत्र वितरित तथा 314 आवेदन पत्र विभिन्न बैंको द्वारा निरस्त किए गए जबकि 620 आवेदन पत्र बैंको में स्वीकृति हेतु लम्बित है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सरकार की प्राथमिकता है अतएव सभी लंबित एनओसी, अनापत्ति और स्वीकृतियां अविलम्ब जारी करते हुए वितरण की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाए। चुनार से तीन किलोमीटर आगे स्थित लगभग 10 ईकाईयो को जोड़ने वाले चुनार उदित नगर बड़ा गांव जर्जर मार्ग बनवाने तथा शहरी क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था हेतु खोदे गए गड्ढे को ठीक कराने, तहसील चैराहा से पाण्डेयपुर रोड मरम्मत पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियो को उपरोक्त कार्यो को 15 दिवस के अन्दर मुख्य मार्गो की मरम्मत पैचवर्क और नाली सफाई का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले सड़कें दुरुस्त हो जानी चाहिए, ताकि कच्चे माल व तैयार उत्पाद की आवाजाही में दिक्कत न हो। विद्युत विभाग को औद्योगिक फीडर पर ट्रिपिंग रोकने और 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को समयबद्ध तरीके से सहमति प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में औद्योगिक आस्थान चुनार मीरजापुर में पार्क का रेनोवेशन, राजकीय चीनी पात्र विकास केन्द्र, चुनार के बाउंªवाल निर्माण कार्य, जिला निर्यात समिति की बैठक समय से कराने तथा जनपद में स्थापित होने वाली औद्यागिक ईकाईयो (एम0ओ0यू0) के आने वाले समस्याओं से उद्यमियो के द्वारा उठाया गया जिस पर जिलाधिकारी ने बिन्दुवार प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए अधिकारियो को समाधान कराने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, उपायुक्त उद्योग संदीप कुमार के अलावा मनोज खण्डेलवाल, मण्डल सचिव इंडियन इंडस्ट्रीस्ज एशोसिएशन आशीष बुधिया, मीरजापुर कारपेट से मोहनदाल अग्रवाल, राहुल कुमार, अशोक पटेल, आर0के0 यादव, आशीष कमार, अमित श्रीनेत्र, आशीष सिंह, मुकेश तिवारी, दुर्गा प्रसाद चैधरी, राधेश्याम हरकघा विभाग सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व उद्यमी उपस्थित रहें।

News Image

......................................... थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिये प्रेरित करने के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 01.11.2025 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरुद्ध वादी की बहन को आत्महत्या के लिये प्रेरित करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-390/2025 धारा 108 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ,अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी विन्ध्याचल को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना विन्ध्याचल पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 29.05.2026 को थानाध्यक्ष अविनाश प्रकाश राय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र से नामजद वांछित अभियुक्त सत्यम पुत्र गोरखनाथ निवासी महरौड़ा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया

Newsletter

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.