News Express

आंधी तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर जारी एडवाइजरी

आंधी तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर जारी एडवाइजरी


28 मई, 2026


आँधी तूफान के दौरान सावधानियों हेतु क्या करें-

1. टिन की छत, होर्डिंग, क्षतिग्रस्त मकान, पेड़, बिजली के खंभे एवं मोबाइल टावर से दूर रहें l
2. घर के बाहर या छत पर रखी हुई भारी वस्तुएं उड़ सकती हैं, इसलिये उन्हें बांधकर रख दें l
3. यात्रा कर रहे हैं तो सुरक्षित स्थान देखकर रुक जाएं l

आँधी तूफान के दौरान सावधानियों हेतु क्या ना करें-

1. धारदार एवं नुकीली वस्तुओं को खुले में ना रखें l
2. धातु से बनी वस्तुओं का उपयोग न करें एवं पेड़ की शरण में ना जायें l

आकाशीय विद्युत के परिप्रेक्ष्य में सावधानियों हेतु क्या करें-

1. पक्के मकान की शरण में चले जाएं l
2. खिड़की, दरवाजे एवं बरामदे से दूर रहें l 
3. पेड़, मोबाइल टावर, बिजली के खंभों, कच्चे मकान, तालाब, जलाशय से दूरी बना कर रखें l
4. खराब मौसम में बच्चों को बाहर न खेलने दें, लोहे की खिड़की, दरवाजे व हैण्डपम्प आदि को न छुएं।
5. यदि खुले खेत में फंस गये हैं तो दोनों कानों को बंद कर पैरों को सटा लें तथा घुटनों का टेक लेकर उकड़ू बैठ जाएं l
6. वर्षा, आंधी तूफान, आकाशीय बिजली एवं बदलते मौसम का सटीक पूर्वानुमान देगा बहुउपयोगी सचेत एप एवं दामिनी एप जिससे कि प्रशासन, स्वयंसेवक तथा जागरुक लोगों द्वारा पूर्व चेतावनियों एवं अलर्ट को आम जनमानस तक समय से पहुचांकर आपदा से होने वाली क्षति को कम किया जा सकता है। l गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है दामिनी ऐप एवं सचेत एप l

आकाशीय विद्युत के परिप्रेक्ष्य में सावधानियों हेतु क्या ना करें-
1. पेड़ के नीचे ना खड़े हों l
2. दीवार के सहारे टेक न लगायें l 
3. धातु युक्त नल एवं फ्रिज को ना छुएँ l
4. धातु से बने छाते का प्रयोग न करें l
5. घरों में चलने वाले भारी विद्युत उपकरणों को प्लग से अलग कर दें।
6. खुल वाहनों मेे सवारी न करें, बचाव के लिए जमीन पर न लेटें तथा तैराकी या नौकायन न करें

............................................................ आंधी से उखड़े पेड़ ने तोड़े तार, विंध्याचल में बिजली-आवागमन ठप मीरजापुर विंध्याचल विंध्याचल में आई तेज आंधी ने विंध्याचल क्षेत्र की बिजली और सड़क व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। देवरहा बाबा आश्रम रोड पर पेड़ गिरने से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। मोटरसाइकिल तक निकालना मुश्किल हो रहा है। ग्राम प्रधान पति बबलू यादव खुद मौके पर लगे हैं और ग्रामीणों की मदद से सड़क से पेड़ हटाकर आवागमन सुचारू कराने में जुटे हैं। कई गांव, कस्बों और छेत्रों में भी आवागमन बाधित होने की सूचना है। उधर, 33 हजार वोल्ट की मेन विद्युत सप्लाई लाइन पर आंधी में पेड़ की बड़ी डाल गिरने से तार टूट गया। इससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लाइन मरम्मत में जुटे हैं। विभाग का कहना है कि तार बदलने में समय लगेगा, इसलिए बिजली बहाल होने में कुछ घंटे लग सकते हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि टूटे तारों के पास न जाएं और धैर्य बनाए रखें ................................................................. जिगना थाना अंतर्गत ग्राम सभा खैरा में आकाशीय बिजली गिरने से त्रिवेणी प्रसाद यादव के घर का बार्जा काफी क्षतिग्रस्त हो गया है और उसके साथ-साथ इलेक्ट्रिक सामान लाखों रुपए का नष्ट हो गया है। देर रात हादसे से परिजन डरे सहमे है। ......................................... उत्तर प्रदेश, के हमीरपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया है. बेतवा नदी पर बन रहे एक निर्माणाधीन पुल का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिससे वहां मौजूद मजदूर मलबे में दब गए. हादसे में अब तक छह मजदूरों की मौत हुई है, जबकि कुछ अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. राहत और बचाव कार्य जारी है

.......................................................................... लखनऊ- CM योगी कुछ ही देर में विधान भवन पहुंच कर भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि देंगे !! CM आज मऊ में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास/ लोकार्पण करेंगे !! CM सायंकाल मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों को लेकर बैठक करेंगे !! CM योगी ने हमीरपुर के कुरारा में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल के स्लैब गिरने से जनहानि पर शोक जताया, अधिकारियों को त्वरित राहत और मुआवजा देने के निर्देश दिए !! ** गुजरात - HM अमित शाह आज भुज के दौरे पर हैं , सीमावर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे, अधिकारियों को दिशा निर्देश देंगे !! ** बैंगलोर- राज्यपाल TC गहलोत ने सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार किया , रमैया और शिवकुमार आज दिल्ली में अलकमान के साथ बैठक करेंगे !! ** मौसम - मौसम विभाग का अलर्ट UP के कई हिस्सों में आज आंधी , बारिश की संभावना है

................................................. मुख्यमंत्री का कार्यक्रम 29.05.2026 भारत रत्न स्व चौधरी चरण सिंह जी की पुण्य तिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम , 9: 15 am विधान भवन मऊ में 392 करोड़ की लागत वाली 114 परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री, 10:30 केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रस्तावित कार्यक्रमों के संबंध में बैठक, 6 बजे

Newsletter

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.