मीरजापुर पुलिस द्वारा कुल 06 नफर वारंटी गिरफ्तार
मीरजापुर
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 27.05.2026 को थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा 01 वारंटी व थाना पड़री पुलिस द्वारा 05 वारंटी (कुल 06 वांरटी) को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
.................................................... मीरजापुर ???????? कछवां थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत की जानकारी घटना को दबाने का प्रयास। सूत्र
.......................................................... मीरजापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय शातिर वाहन चोर नितीश उर्फ राजा बिन्द को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की 8 मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। नितीश ने पूछताछ में बताया कि वह और उसके साथी मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करते थे और उन्हें बेचकर पैसे बांट लेते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है
...................................................... अज्ञात वाहन के टक्कर से,बुधवार के भोर में बाइक सवार दो युवक घायल, मौके पर पहुचीं 112 नंबर पुलिस जान बचाई। राजगढ़ मीरजापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र के लूसा गाँव के सामने बाइक सवार दो युवक बुधवार के भोर अज्ञात वाहन के टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुचीं 112 नंबर पुलिस आनन- फानन में राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया।वहां के चिकित्सक दोनों युवकों की हालत गंभीर देख, बेहतर इलाज हेतु लोढ़ी, राबर्ट्सगंज रेफर कर दिए। मध्यप्रदेश के गाँव खूटा, थाना, हनुमान, जनपद, मऊगंज निवासी 21 वर्षीय हिमांशु पाठक पुत्र रूद्र शंकर अपने पडोसी 25 वर्षीय संदीप पुत्र श्रीराम सिया यादव को बाइक से लेकर अपने रिस्तेदारी राबर्टसगंज ,सोनभद्र गये थे, बुधवार के भोर 3 बजे के लगभग घर वापस जा रहे थे। जैसे ही राजगढ़ के लूसा गाँव के सामने पहुचें सामने से आ रही तेज रफ्तार कार टक्कर मारते हुए निकल गई। जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर चीख़ पुकार कर तडपने लगे। भोर का सुनसान सडकों पर, दोनों घायलों का कोई चीख़ पुकार सुनने वाला नहीं था। एक घायल युवक ने तत्परता दिखाते हुए 112 नंबर पुलिस को फोन कर सूचित किया। तत्काल में मौके पर पहुचीं 112 पुलिस ,दोनों घायलों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती करा प्राथमिक इलाज शुरू कराके जान बचाई। वही सीएचसी के चिकित्सक दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देख रेफर कर दिए। इस संबंध में सीएचसी चिकित्सक संत लाल ने बताया कि दोनों घायल युवकों की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया गया है
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.