दिल्ली -
SIR मामले पर SC का आदेश -
SIR कानून सम्मत है ,यह वैध और संवैधानिक प्रक्रिया है , यह प्रक्रिया क़ानूनी रूप से मान्य है
................................................ दिल्ली - मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक 10 जून को दिल्ली में होगी, इस बैठक में PM मोदी,HM अमित शाह समेत भाजपा के दिग्गज और NDA के नेता शामिल होंगे ! ............................................... दिल्ली - HM अमित शाह ने कल बीकानेर में उच्चस्तरीय बैठक की,बड़े दिशा निर्देश दिए हैं- सीमावर्ती जिलों को लेकर बड़ा फैसला, भारत-पाक सीमा से 15 KM तक अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई की जाये,जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अवैध निर्माण तुरंत ध्वस्त हों - HM राजस्थान बॉर्डर जिलों में घुसपैठ और ड्रग्स तस्करी रोकने को बड़ा एक्शन प्लान,BSF, NCB, CBDT और राज्य एजेंसियां मिलकर करेंगी संयुक्त बॉर्डर मैनेजमेंट .. डीएम को मिले बड़े अधिकार, फर्जी कंपनियों और म्यूल अकाउंट्स पर होगी कार्रवाई,नकली आधार कार्ड और संदिग्ध फंडिंग की जांच के निर्देश, राजस्थान के 5 बॉर्डर जिलों के DM-SPs को HM ने कल दिशा निर्देश दिए, इससे पहले बिहार के सीमांचल में इसी तरह की कार्यवाही की गई,सीमांचल में अबतक लाखों अवैध रूप से निर्मित संपत्ति को ध्वस्त किया जा चुका है
...................................... थाना जमालपुर पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना जमालपुर, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 23.05.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग पोती को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना जमालपुर पर मु0अ0सं0-93/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी जमालपुर को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना जमालपुर पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 27.05.2026 को उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त साजन वियार पुत्र शिवपूजन वियार निवासी केशवपुर थाना जमलापुर जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 87,137(2) बीएनएस में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
........................................... थाना चुनार पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग से सम्बन्धित वांछित 01 अभियुक्त (पति) गिरफ्तार मीरजापुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 24.05.2026 को वादी देव कुमार सिंह पुत्र स्व0 अरूण कुमार सिंह निवासी बरेवा थाना चुनार जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध दहेज की मांग पूरी न करने पर वादी की बहन को जान से मारकर के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-225/2026 धारा 80(2),85 बीएनएस 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए महिला सम्बन्धित अपराध में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना प्रभारी चुनार को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 27.05.2026 को उप-निरीक्षक हरिशंकर सिंह यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर नामजद अभियुक्त अनूप कुमार सिंह पुत्र अवधेश सिंह निवासी ग्राम राजूपुर थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर (पति) को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.