वाहन दिलाने के नाम पर ठगी की धनराशि ₹ 2,25,000/- को थाना चुनार साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के खाते में कराया गया वापस
मीरजापुर
आवेदक सिद्वनाथ यादव पुत्र अमरनाथ यादव निवासी पिरल्लीपुर थाना चुनार मीरजापुर ने दिनांक 21.04.26 को आनलाइन फ्राड सूचना NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 33104260087626 प्राप्त हुआ था तथा आवेदक द्वारा बताया गया कि वाहन दिलाने के नाम पर मोबाइल से 2,25,000 रुपया ट्रान्सफर करा लिया गया था । फ्राड का पता चलते ही मेरे द्वारा साइबर कम्प्लेन कराया गया इस सम्बन्ध में साइबर सेल थाना को0 चुनार टीम द्वारा जांच प्रारम्भ कर दी गयी ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक आपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में साइबर सेल थाना चुनार द्वारा जांच के दौरान आवेदक द्वारा ट्रान्सफर किये कुल धनराशि 2,25,000/-रुपया होल्ड कराते हुए माननीय न्यायालय के आदेश के क्रम मे आवेदक के खाते में कुल धनराशि 2,25,000/- रुपये वापस कराया गया । आवेदक के खाते में पैसा वापस आने पर साइबर सेल थाना चुनार की आवेदक द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । आवेदक को साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर से होने वाली ठगी के सम्बन्ध में जागरूक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बतायी गयी ।
साइबर सेल टीम थाना चुनार मीरजापुर प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह, हे0का0 विनय यादव, का0 अरमान अली थाना चुनार मीरजापुर
................................................ अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर लिंक भेजकर की गयी साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित सम्पूर्ण धनराशि ₹ 20,000/- को थाना को0कटरा साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के खाते में कराया गया वापस मीरजापुर आवेदक वेद प्रकाश सिंह पुत्र शिवदर्शन सिंह निवासी सिद्धी विनायक कॉलोनी मुसफ्फरगंज, थाना कोतवाली कटरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई ऑनलाइन ठगी की सूचना थाना को0कटरा की साइबर सेल में दी गई। जिसमें अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर लिंक के माध्यम से ₹ 20,000/- ट्राँसफर करा लिया गया था । इस संबंध में आवेदक की शिकायत को NCRP पोर्टल पर दर्ज किया गया तथा प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली कटरा की साइबर सेल टीम द्वारा जांच प्रारंभ की गई है । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली कटरा की साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान बैंक/मर्चेन्ट से समन्वय कर सम्पूर्ण धनराशि ₹ 20,000/- को होल्ड कराते हुए शिकायतकर्ता के बैंक खाते में वापस कराया गया । खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं थाना को0कटरा साइबर सेल टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । तथा आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ठगी से जागरुक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बताई गई थाना को0कटरा साइबर सेल टीम उपनिरीक्षक बैद्यनाथ सिंह, थानाध्यक्ष थाना को0कटरा, मीरजापुर । उ0नि0 कृष्णकान्त त्रिपाठी, प्र0साइबर सेल थाना को0कटरा, मीरजापुर । का0 इरफान अंसारी, साइबर सेल थाना को0कटरा, मीरजापुर
................................... थाना मड़िहान पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने व दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना मड़िहान, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 26.05.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला के भगाने व दुष्कर्म के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना मड़िहान पर मु0अ0सं0-121/2026 धारा 65(1) बीएनएस व ¾(2) पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी मड़िहान को निर्देश दिए गए उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मड़िहान पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 26.05.2026 को प्रभारी निरीक्षक बालमुकुन्द मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अंकित कोल पुत्र तौलन कोल निवासी हसरा थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 65(1) बीएनएस व ¾(2) पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया
..................... थाना मड़िहान पुलिस द्वारा कुल 02 नफर वारंटी गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 26.05.2026 को थाना को0शहर पुलिस द्वारा 01 वारंटी व थाना चुनार पुलिस द्वारा 01 वारंटी (कुल 02 वांरटी) को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया । ............................................ विंध्याचल में भी ब्लैक में गैस तेजी से बिक्री एक गैस का दाम 2000 रुपए विंध्याचल। एजेंसी वालों से मिलकर गैस बेचने का कार्य जारी। यहां किसी को बुकिंग करने के बावजूद भी गैस नहीं मिल रहा है और ब्लैक में 2000 रुपए में तत्काल गैसे बेच रहें हैं। जिला प्रशासन को एक बार पुनः इसको संज्ञान लेकर कार्यवाही करनी चाहिए .................................................... दिल्ली - HM अमित शाह का बड़ा ऐलान - MHA ने डेमोग्राफिक चेंज पर उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया - जस्टिस प्रकाश प्रभाकर ( रिटायर्ड ) की अध्यक्षता में कमेटी का गठन- जनगणना आयुक्त कमेटी के सदस्य होंगे , रिटायर्ड IAS दुर्गा शंकर मिश्रा और रिटायर्ड आईपीएस बालाजी श्रीवास्तव सदस्य होंगे, HM अमित शाह का बयान- घुसपैठ और अन्य कारणों से अननैचुरल डेमोग्राफिक चेंज किसी भी राष्ट्र के वर्तमान व भविष्य के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है. इस चुनौती से निपटने के लिए हाईलेवल कमेटी का गठन, यह कमेटी, अवैध प्रवास और अन्य असामान्य कारणों से पूरे भारत में हो रहे डेमोग्राफिक चेंजेस का व्यापक मूल्यांकन करेगी और धार्मिक एवं सामाजिक समुदायों के स्तर पर असामान्य जनसंख्या परिवर्तनों के पैटर्न का विश्लेषण करेगी तथा इसका सुनियोजित और समयबद्ध समाधान प्रस्तुत करेगी
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.