थाना जमालपुर पुलिस द्वारा 12 पाउच अवैध देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
मीरजापुर
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 25.05.2026 को उप-निरीक्षक वंशनारायण राय चौकी प्रभारी शेरवा मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना जमालपुर क्षेत्र से अभियुक्त सियाराम पुत्र नथुनी वियार निवासी ढेलवासपुर थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 12 पाउच अवैध देशी शराब बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जमालपुर पर मु0अ0सं0- 95/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई
........................................................... थाना मड़िहान पुलिस द्वारा कुल 01 नफर वारंटी गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 25.05.2026 को थाना मड़िहान पुलिस द्वारा 01 वारंटी को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया
............................................. मिर्जापुर न्यूज़ एजेंसी डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के विमान का इंजन फेल। मुरादाबाद एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया। यूपी सरकार के बी-200 विमान का टेक ऑफ से ठीक पहले इंजन फेल हो गया और विमान से धुआं निकलने लगा। विमान में डिप्टी CM ब्रजेश पाठक मौजूद थे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला। अब ब्रजेश पाठक सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। मनीष रावत की रिपोर्ट
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.