News Express

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने खाया जहर, हालात गंभीर, सीएचसी से रेफर।   राजगढ़ मीरजापुर

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने खाया जहर, हालात गंभीर, सीएचसी से रेफर। 

 राजगढ़ मीरजापुर

राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी युवक संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार के शाम 4 बजे के लगभग जहर खा लिया। हालात गंभीर होने पर स्वजनों ने आनन- फानन में राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। 
18 वर्षीय राजा बाबू, निवासी बार, रविवार के शाम संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर, अपने कमरे जाकर लगातार कई उल्टियां करके अचेत हो गये। मौके पर पहुचे स्वजन हालत गंभीर देख राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सक युवक स्थिति नाजुक देख बेहतर इलाज हेतु मंडलीय अस्पताल मीरजापुर के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में चिकित्सक संतलाल ने बताया कि युवक की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया गया है

............................................................ शाम 4 बजे की बड़ी खबरें...................* ➡️हाथरस- नशे में युवक ने खेला खूनी खेल, युवक ने ब्लेड से काटा अपना गला, परिजनों से विवाद के बाद गला काटा, जिला अस्पताल में युवक का इलाज जारी, सासनी क्षेत्र के शाहपुर खुर्द की घटना ➡️महराजगंज- मूकबधिर युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पत्नी के मायके जाने से मोबाइल टावर चढ़ा, कई घंटों तक किया हंगामा और मचा हड़कंप, पुलिस ने युवक को समझाकर नीचे उतारा, पनियरा क्षेत्र के सतगुरु बाजार टोला का मामला ➡️ऋषिकेश- त्रिवेणी घाट पर गंगा नदी में बड़ा हादसा, गंगा में नहाते समय किशोर तेज धारा में बहा, दोस्तों के संग ऋषिकेश घूमने आया था किशोर, देहरादून से अपने चार दोस्तों के साथ आया था, SDRF की टीम लापता किशोर को खोजने में जुटी, घाट पर तैनात रेस्क्यू कर्मियों ने बचाने की कोशिश की थी, देहरादून निवासी आयुष थापा गंगा नदी में डूबा ➡️मिर्जापुर- एंबुलेंस में पीछे से कार ने मारी टक्कर, शव लेकर जा रही एंबुलेंस में मारी टक्कर, कार सवार अंतिम संस्कार में वाराणसी जा रहे थे, कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल, पड़री थाना क्षेत्र के पड़री गांव के सामने हादसा ➡️संभल- डाक सहायक दीपक कुमार पर केस दर्ज, महिला उपनिरीक्षक ने कराया केस दर्ज, वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट के आधार पर केस, करोड़ों के संदिग्ध लेनदेन की रिपोर्ट आई, बहजोई डाकघर में तैनात दीपक कुमार ➡️अयोध्या- बिजली विभाग के कर्मचारियों का कारनामा, जला ट्रांसफॉर्मर महीनों बाद भी नहीं बदला गया, शिकायत करने के बाद टरकाते रहे JE और लाइनमैन, लाइनमैन बिक्कू पांडे ने पैसे लिए फिर भी नहीं बदला ट्रांसफॉर्मर, 2000 रुपये घूस लेने के बाद भी नहीं बदला ट्रांसफॉर्मर, घूस लेते लाइनमैन बिक्कू पांडे CCTV कैमरे में कैद, गांव में जर्जर तार और गिरते खंभों पर नहीं पड़ती नजर, अंधेरे के चलते युवक को काटा था सांप और हुई मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने कोटिया बिजली फीडर घेरा, लाइनमैन बिना पैसे के नहीं करते कोई काम- ग्रामीण, खेतों में बिजली का मोटर पोल से जुड़वाकर वसूली, अमानीगंज ब्लॉक के पूरे पांडेय विनायकपुर का मामला ➡️कानपुर- दबंगों का युवक पर जानलेवा हमला, युवक गंभीर घायल और हैलेट में भर्ती, युवक के पिता ने दी तहरीर, किदवई नगर थाने में दर्ज कराया केस, दबंगों की करतूत CCTV कैमरे में कैद, किदवई नगर क्षेत्र के जूही डिपो की घटना ➡️अयोध्या- बिजली कटौती से ग्रामीण आक्रोशित, ग्रामीणों ने कोटिया बिजली फीडर घेरा, लाइनमैन बिक्कू पर घूस लेने का आरोप, अमानीगंज ब्लॉक के पूरे पांडेय का मामला ➡️आजमगढ़- देर रात शराब बिक्री पर कार्रवाई, पुलिस और आबकारी विभाग का एक्शन, CO लालगंज ने पहुंचकर की जांच, ठेका संचालक का 77,500 रुपये का चालान, कारण बताओ नोटिस भी जारी हुआ, रेतवा चंद्रभानपुर के शराब ठेका का मामला ➡️चंदौली- अनियंत्रित ऑटो पेड़ से टकराया, 20 वर्षीय रोहन विश्वकर्मा की मौत, वृद्ध राजकुमार गंभीर घायल और भर्ती, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, शहाबगंज थाना क्षेत्र के मचवल की घटना ➡️अयोध्या- छप्पर डालने को लेकर दो पक्ष भिड़े, एक पक्ष द्वारा छत से पत्थरबाजी, पुलिस ने मामले में की कार्रवाई, 3 लोगों का शांति भंग में चालान, थाना महाराजगंज के मया का मामला ➡️गोरखपुर- DM दीपक मीणा ने किया निरीक्षण, रेल सेतु के निर्माण का निरीक्षण, चौरी चौरा और भोपा बाजार में सेतु निर्माण कार्य का जायजा लिया ➡️हरिद्वार- कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, आग लगने से हाईवे किनारे मची अफरा-तफरी, सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, घटना के कारणों का नहीं चला पता और जांच जारी, जिले के सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला ➡️कानपुर- कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग, मेडिकल वेस्ट निस्तारण कंपनी का गोदाम, हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं, 8 फायर टेंडर की गाड़ियों ने आग बुझाई, सूचना पर मौके पर पुलिस बल पहुंचा, जिले के सचेंडी इलाके की घटना ➡️मुरादाबाद- ट्रैफिक संभाल रहे PRD जवान की मौत, ड्यूटी पर तैनात जवान की तबीयत बिगड़ी, मधुबनी चौराहे पर ट्रैफिक देख रहे थे किशन ➡️काशीपुर- CM पुष्कर सिंह धामी काशीपुर के दौरे पर, MLA त्रिलोक सिंह चीमा के घर पहुंचे CM, सरदार अमरजीत सिंह चीमा को दी श्रद्धांजलि, CM धामी ने परिवारजनों को ढांढस भी बंधाया, IGL फैक्ट्री में जनप्रतिनिधियों से मिले CM ➡️झांसी- बसारी गांव में दबंगई का आरोप, युवक के साथ मारपीट की गई, कार और नगदी लूटने की शिकायत, पीड़ित देवांशु गुप्ता ने लगाया आरोप, दीपेंद्र यादव समेत कुछ लोगों पर हमला, आरोपियों ने कार रोककर तमंचा दिखाया, फिर युवक और चालक के साथ की मारपीट, पुलिस CCTV के आधार पर जांच में जुटी, मऊरानीपुर थाना क्षेत्र का मामला ➡️अमरोहा- कताई मिल से चोरी का खुलासा, बंद मिल की मशीनें और सामान चोरी, मिल रखवाला धमेन्द्र शुक्ला भी शामिल, करीब 15 लाख रुपए का माल बरामद, पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, नौगांवा सादात पुलिस को मिली सफलता ➡️बहराइच- जंगल से निकलकर आबादी में घुसा तेंदुआ, तेंदुए ने ताबड़तोड़ तीन लोगों पर किया हमला, तेंदुए के हमले में नसीम, रहमान और जुबेर घायल, ग्रामीणों पर हमले के बाद घर में घुसा तेंदुआ, घर में तेंदुए के घुसने से गांव में अफरा-तफरी, ट्रेंकुलाइज कर पकड़ा गया घर में घुसा तेंदुआ, तेंदुए को वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई, बहराइच थाना मोतीपुर इलाके का मामला ➡️बुलंदशहर- गृहक्लेश में बेटे का खौफनाक कदम, पिता और पत्नी को मारी गोली, दोनों की मौत, पिता रियाजुद्दीन की मौके पर मौत, घायल पत्नी सना की इलाज के दौरान मौत

................................................... लखनऊ: मंत्री ओपी राजभर टेंपो चलाकर अपने आवास पहुंचे टेंपो चलाकर ओपी राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश पर साधा निशाना 'वह टैंपो चला सकते हैं क्या अखिलेश यादव टेंपो चला पाएंगे' सपा प्रमुख अखिलेश पर साधा निशाना 'अखिलेश यादव चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं' 'अखिलेश यादव को विरासत में मिली CM की गद्दी' राजनीति हमारे लिए ट्विटर, एसी और पीसी नहीं है' '2011 वाली विदेशी साइकिल को 2017 की तरह पलटेंगे

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.