News Express

मृतक के पिता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप डामड गंज

मृतक के पिता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
डामड गंज
थाना लालगंज क्षेत्र के अंतर्गत दुबार कला बाजार निवासी रमाकांत प्रजापति ने थाना जिगना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं ज्ञात हो हो मृतक थाना जिगना क्षेत्र के नारोइया बाजार में कोचिंग सेंटर चलता था संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी जिसके प्रार्थना पत्र पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है प्राप्त जानकारी के अनुसार जिगना थाना क्षेत्र के नरोइयां बाजार में कोचिंग संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं करने को लेकर मृतक के पिता ने इलाकाई पुलिस की कारस्तानी उजागर किया है। लालगंज थाना क्षेत्र के दुबार कला बाजार निवासी रमाकांत प्रजापति ने शनिवार को थाने पर पहुंचकर एफआईआर दर्ज करने की मांग किया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने कहा अभी और 14 दिनों तक धैर्य रखिये। कहा कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है। मृतक के पिता ने बताया कि थाना प्रभारी कह रहे हैं कि पीएम करने वाले डाक्टर ने नशे की हालत में थे। सही रिपोर्ट नहीं दिए है। सप्लीमेंट्री रिपोर्ट की मांग किया गया है। उसके बाद ही एफआईआर दर्ज किया जाएगा। इस दौरान थाने पर मौजूद पुलिस क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर सिंह के सामने मृतक का पिता यह कहते हुए रोने लगे कि बेटे के हत्यारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं किया गया तो वह थाने के सामने अपनी जान दे देगें। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि मामले की छानबीन चल रही है। बीते 20 मई को कोचिंग संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद पिता ने बहू विनीता और उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया था। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि कोचिंग संचालक की मौत के मामले की छानबीन किया जा रहा है। सप्लीमेंट्री रिपोर्ट मिलने के बाद ही एफआईआर दर्ज किया जाएगा

......................................... लखनऊ: लखनऊ STF ने कफ सीरप तस्करी कांड में दो बर्खास्त सिपाहियों पर दाखिल की चार्जशीट। कोडीन सीरप तस्करी मामले में आलोक सिंह और अमित सिंह टाटा के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल। 900 करोड़ के काले कारोबार का खुलासा, STF ने 40 हजार पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दी। कफ सीरप तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क की STF ने खोली पूरी कुंडली। 2019 से 2024 तक चला कफ सीरप तस्करी का बड़ा खेल, STF की बड़ी कार्रवाई। मामले में अब तक 9 आरोपी जेल भेजे गए, 3 मास्टरमाइंड अब भी फरार। शुभम जायसवाल, गौरव और वरुण की तलाश तेज, विदेश में छिपे होने की आशंका। STF ने 3 हजार बैंक स्टेटमेंट खंगाले, करोड़ों के लेनदेन का खुलासा। बर्खास्त सिपाहियों ने नेटवर्क और संपर्कों से खड़ा किया अवैध कारोबार। तस्करी की पूरी खेप बिहार और बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजी जाती थी। बांग्लादेश में नशे के रूप में इस्तेमाल होती थी प्रतिबंधित कफ सीरप। STF जांच में खुलासा, मेडिकल स्टोर तक नहीं पहुंची एक भी बोतल। फर्जी दस्तावेजों पर बनाई गई थीं तस्करी में इस्तेमाल फर्में। 2024 में करोड़ों की कमाई देखकर खुद तस्करी में उतरे दोनों सिपाही। शुभम जायसवाल से 2019 में जुड़े थे आलोक सिंह और अमित सिंह टाटा। STF ने पहले ही 7 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की थी चार्जशीट। कोडीन सीरप तस्करी कांड में STF की जांच लगातार जारी। दुबई से फरार आरोपियों को लाने के लिए गृह मंत्रालय से पत्राचार। कफ सीरप तस्करी मामले में STF की सबसे बड़ी चार्जशीट दाखिल। बैंक खातों से 900 करोड़ के काले कारोबार की परतें खुलीं। अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता से सनसनी। STF की चार्जशीट में सात साल के अवैध कारोबार का पूरा ब्योरा। कफ सीरप तस्करी मामले में फरार मास्टरमाइंड की तलाश में STF की दबिश जारी

......................................... वाराणसी ब्रेकिंग काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कराने के नाम पर अवैध वसूली करने वाले 25 दलाल गिरफ्तार एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजन त्रिपाठी ने की कार्रवाई 22 दलाल चौक थाना और 3 दशाश्वमेध थाना में हिरासत में सुबह 4 बजे भोर में की गई थी चेकिंग सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी

विंध्यवासिनी धाम माँ विंध्यवासिनी धाम पहुंचे तेज़ प्रताप यादव माँ विंध्यवासिनी देवी का लिया आशीर्वाद माँ से की विशेष प्रार्थना माथे पर त्रिपुण्ड लगाए पहुंचे माँ के पास हवन पूजन किया

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.