News Express

बिजली कटौती तगड़ा एक्शन..!!

बिजली कटौती तगड़ा एक्शन..!!

यूपी में बिजली कटौती पर ताबड़तोड़ एक्शन, सरकार ने दो बड़े अधिकारी किए सस्पेंड गाजियाबाद में तैनात एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राहुल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उन्हें मेरठ मुख्यालय से अटैच किया गया है. वहीं मेरठ के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर योगेश कुमार को भी सस्पेंड कर दिया गया है. दोनों पर गंभीर लापरवाही के आरोप हैं और विभाग ने आगे भी सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं

............................................... साइकिल से जा रहे अधेड़ की लू लगने से मौत अहरौरा मिर्जापुर स्थानीय थाना क्षेत्र के इमलिया चट्टी चौकी अंतर्गत सेमरा मीरपुर नहर के किनारे शनिवार शाम लगभग पांच बजे मिले अज्ञात अधेड़ व्यक्ति के शव की पहचान 55 वर्षीय बिनोद सिंह पटेल पुत्र दीनानाथ पटेल निवासी बघेड़ी खुर्द थाना अदलहाट के रूप में हुई है। बताया जाता हैं की बिनोद पटेल अपनी लड़की के घर एकली अहरौरा साइकिल से जा रहे थे की तेज धूप लगने के कारण नहर के किनारे एक घर के पास कुछ छाया देखकर लेट गए और अपना कपड़ा भी निकाल दिया। इमलिया चट्टी चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया की पांच बजे के करीब कुछ स्थानीय लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर शव मिलने की सूचना और फोटो शेयर किया गया इसके बाद मौके पर पहुंच कर आसपास के लोगों से पूछताछ कर पहचान कराई गई

................................... जिगना। थाना क्षेत्र के नरोइयां बाजार में कोचिंग संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं करने को लेकर मृतक के पिता ने इलाकाई पुलिस की कारस्तानी उजागर किया है। लालगंज थाना क्षेत्र के दुबार कला बाजार निवासी रमाकांत प्रजापति ने शनिवार को थाने पर पहुंचकर एफआईआर दर्ज करने की मांग किया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने कहा अभी और 14 दिनों तक धैर्य रखिये। कहा कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है। मृतक के पिता ने बताया कि थाना प्रभारी कह रहे हैं कि पीएम करने वाले डाक्टर ने नशे की हालत में थे। सही रिपोर्ट नहीं दिए है। सप्लीमेंट्री रिपोर्ट की मांग किया गया है। उसके बाद ही एफआईआर दर्ज किया जाएगा। इस दौरान थाने पर मौजूद पुलिस क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर सिंह के सामने मृतक का पिता यह कहते हुए रोने लगे कि बेटे के हत्यारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं किया गया तो वह थाने के सामने अपनी जान दे देगें। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि मामले की छानबीन चल रही है। बीते 20 मई को कोचिंग संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद पिता ने बहू विनीता और उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया था। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि कोचिंग संचालक की मौत के मामले की छानबीन किया जा रहा है। सप्लीमेंट्री रिपोर्ट मिलने के बाद ही एफआईआर दर्ज किया जाएगा

..................................................................................... मिर्जापुर के पड़री थाना क्षेत्र के हाईवे पर एक क्रेटा कर ने एंबुलेंस में मारी टक्कर, हादसे में एक मरीज की मौत की सूचना है.

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.