News Express

उत्तर प्रदेश मे बढ़ती गुंडई के आगे दलित नही बचा पा रहें हैं अपनी जमीन पुलिस गुंडों के आगे नतमस्तक

उत्तर प्रदेश मे बढ़ती गुंडई के आगे दलित नही बचा पा रहें हैं अपनी जमीन
पुलिस गुंडों के आगे नतमस्तक
ठाकुर बहुल गाँव कमासिन मे दलित त्राहिमाम करने को मजबूर
     प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र स्थित कमासिन गाँव मे बन रही सड़क को चौड़ी करने के लिये ठीकेदार गुंडई पर उतर आया है। दलित राम जतन के खेत मे खींचे गये खम्बे व तार को गुंडई के बल पर उखाड़ कर फेंक दिया गया राम जतन का बेटा इस समय कश्मीर मे सेना मे कर्नल पद पर रहते हुए देश की सेवा कर रहे है। घटना की सूचना मिलने पर बेटे ने अपने पिता से स्थानीय थाने से संपर्क करने को कहा गया दिनांक 21 मई को राम जतन द्वारा चील्ह थाने मे उक्त प्रकरण से सम्बंधित प्रार्थना पत्र दिया गया। थाना प्रभारी द्वारा दोनो पक्षों को थाने बुलाया गया। जहाँ ठेकेदार द्वारा स्वीकार किया गया कि उसने राम जतन के खेत से खम्बे तार इत्यादि स्वयं उखड़वा कर फेंकवाया गया है। प्रभारी निरीक्षक के सुलह करवाने के कोशिश के बावजूद ठेकेदार ने सड़क बनवाने की प्रक्रिया शुरू करके आधी ज़मीन को सड़क में मिला लिया। उल्लेखनीय है कि ठेकेदार उक्त गाँव का निवासी भी है। योगी सरकार द्वारा प्रदेश मे गुंडा मुक्त प्रदेश का नारा बेमानी साबित हो रहा है। जबकि भारतीय़ जनता पार्टी द्वारा भाजपा का मिर्ज़ापुर जिला अध्यक्ष इसी कोन ब्लॉक के चेकसारी ग्राम के दलित व्यक्ति लाल बहादुर सरोज को बनाया गया है। फिर भी दलित जिलाध्यक्षय भी दलितों को सुरक्षा मुहैया कराने मे असमर्थ है। 22 मई की रात्रि मे पीड़ित के खेत मे मिट्टी डलवा कर सड़क बना दिया गया।

............................................. दिल्ली में अचानक बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश ........................................ केदारनाथ धाम के रास्ते पर लैंडस्लाइड.. लैंडस्लाइड में एक की मौत, दूसरा घायल ................................ न्यूयॉर्क पोस्ट के हवाले से बड़ी खबर, राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी इवांका की हत्या की साजिश रची गई. ..................................... सुल्तानपुर से रिटायर DIOS बाबू भानु प्रताप सिंह के पास मिली 3.68 करोड़ की संपत्ति , आय से अधिक सम्पत्ति का केस दर्ज

......................................... यूपी- शिक्षा मित्रों को एक और सौगात दे सकती है सरकार, शिक्षामित्रों की सेवा अवधि बढ़ाने पर विचार... सेवा अवधि 60 से बढ़ाकर 62 साल करने पर विचार ........................................................ लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग, लखनऊ पर श्रम विभाग का प्रस्तुतीकरण... मुख्यमंत्री योगी ने कहा- श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति हैं, उनका सम्मान और सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता। बाल श्रमिक विद्या योजना को नए स्वरूप के साथ प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू करने के निर्देश। आर्थिक मजबूरी से कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, बाल श्रम प्रभावित क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश। निजी क्षेत्र के सहयोग से बच्चों और युवाओं के लिए कौशल विकास योजना तैयार होगी। सेवामित्र व्यवस्था को और प्रभावी और जनोपयोगी बनाने पर जोर। सरकारी विभागों में भी आवश्यकता अनुसार सेवामित्र मॉडल के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा। यूपी में अब तक 32,583 कारखाने पंजीकृत, 2017 के बाद 18,407 नए कारखाने जुड़े। सभी औद्योगिक शहरों में आधुनिक श्रमिक सुविधा केंद्र विकसित किए जाएंगे। बाहर से आने वाले श्रमिकों के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित आवास व्यवस्था पर जोर। कानपुर में 200 प्रशिक्षुओं की क्षमता वाला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रस्तावित। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के जरिए देश और विदेश में रोजगार अवसर बढ़ाए जाएंगे। रोजगार कार्यक्रमों के जरिए 27,555 युवाओं का चयन, 2300 को विदेशों में रोजगार मिला। वर्ष 2025-26 में 3030 रोजगार मेले आयोजित, 3.74 लाख से अधिक युवाओं को अवसर मिले। रोजगार संगम पोर्टल पर AI आधारित जॉब मैचिंग और ऑनलाइन काउंसलिंग मजबूत होगी। जर्मनी, जापान और स्लोवाकिया सहित कई देशों में रोजगार अवसर तलाशे जा रहे हैं ...................UP : पुलिस इतिहास में पहली बार बड़ा कांड हो गया कानपुर पुलिस कमिश्नरेट को ITBP ने घेरा. ITBP के जवानों ने कमिश्नरेट में डेरा डाला कानपुर पुलिस की घिग्घी बंधी कानपुर पुलिस कमिश्नरेट पर ITBP का कब्जा. ITBP के हथियार बंद कमांडो ने CP ऑफिस घेरा पुलिस के इतिहास में पहली बार अर्धसैनिक बलों ने कमिश्नरेट घेरा CP ऑफिस में तैनात पुलिस वाले पीछे हटे ITBP कमांडो की मां का हाथ कट गया था इलाज में लापरवाही का वीडियो वायरल हुआ था पुलिस ने मदद नहीं की तो ITBP ने घेर लिया

................................................ राजाभैया-धनंजय समेत 50 बाहुबलियों की हाईकोर्ट ने क्राइम कुंडली मांगी: कहा- हथियारों के लाइसेंसों और सिक्योरिटी की भी जांच हो इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राजा भैया, बृजभूषण, धनंजय सिंह समेत 50 से ज्यादा बाहुबलियों की क्राइम कुंडली यूपी सरकार से मांगी है। कोर्ट ने बाहुबलियों के गन लाइसेंस और सुरक्षा की भी जांच करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने गृह विभाग के अफसरों को फटकार लगाते हुए 26 मई तक जांच रिपोर्ट जमा करने को कहा है। साथ ही गृह विभाग के ज्वाइंट सेक्रेटरी हलफनामा के साथ संबंधित जिलों के पुलिस अधिकारियों और कमिश्नरेट के कमिश्नरों की अंडरटेकिंग (लिखित जिम्मेदारी) भी देंगे। दरअसल, संत कबीरनगर के रहने वाले जयशंकर उर्फ बैरिस्टर ने गन लाइसेंस जारी करने में नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। 18 मई को उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस विनोद दिवाकर की बेंच ने यह दिया। 20 मई को यह आदेश हाईकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड हुआ। देखिए लिस्ट जिन बाहुबलियों पर कोर्ट की है नजर... कोर्ट ने इन बाहुबलियों की आपराधिक रिपोर्ट मांगी... 1. रघुराज प्रताप सिंह 2. धनंजय सिंह 3. सुशील सिंह 4. बृज भूषण सिंह 5. विनीत सिंह 6. अजय मरहद 7. सुजीत सिंह बेलवा 8. उपेंद्र सिंह गुड्डू 9. पप्पू भौकाली 10. इन्द्रदेव सिंह 11. सुनील यादव 12. फरार अज़ीम 13. बादशाह सिंह 14. संग्राम सिंह 15. सुल्लू सिंह 16. चुलबुल सिंह 17. सनी सिंह 18. छुन्नू सिंह 19. डॉ. उदय भान सिंह सरकार का हलफनामा देख कोर्ट हैरान सरकार की ओर से दाखिल हलफनामा देखकर हाईकोर्ट ने हैरानी जताई। गृह विभाग ने हलफनामे में बताया था कि इस समय प्रदेश में करीब 10 लाख से ज्यादा शस्त्र लाइसेंस जारी हैं। अभी भी 23 हजार से अधिक आवेदन लंबित पड़े हैं। 6 हजार से ज्यादा ऐसे लोगों को भी लाइसेंस दिए गए हैं, जिन पर दो या उससे अधिक आपराधिक मामले चल रहे हैं। इसके अलावा, प्रदेश में करीब 21 हजार परिवार ऐसे हैं, जिनके पास एक से ज्यादा शस्त्र लाइसेंस हैं। पुलिस और डीएम के फैसलों के खिलाफ 1,738 अपीलें अभी कमिश्नरों के पास लंबित हैं। सुनवाई के बाद कोर्ट ने कहा- 26 मई तक जोनवार और जिला या थानावार बाहुबलियों और आपराधिक केस वाले लोगों की लिस्ट दें, जिनको गन लाइसेंस और सुरक्षा दी गई है। गृह विभाग के जॉइंट सेक्रेटरी हलफनामा के साथ संबंधित जिलों के पुलिस अधिकारियों और कमिश्नरेट के कमिश्नरों की अंडरटेकिंग (जिम्मेदारी) भी देंगे। संबंधित जिलों के पुलिस कप्तान या कमिश्नरेट के कमिश्नर जानकारी देते हुए यह अंडरटेकिंग देंगे कि कोई भी जानकारी छिपाई नहीं गई है। अगर छिपाया गया तो वह खुद जिम्मेदार होंगे। 'हथियार डराने लिए इस्तेमाल होते हैं, तो सुरक्षा नहीं, डर बढ़ाता है' जस्टिस दिवाकर की बेंच ने कहा कि पहली नजर में कोर्ट की राय यह है कि खुलेआम हथियार दिखाने से भले ही प्रभुत्व, शक्ति और सुरक्षा का एहसास होता हो, लेकिन इससे समाज में आपसी भाईचारा बिगड़ता है। आम लोगों के मन में डर और असुरक्षा की भावना पैदा होती है। बेंच ने कहा कि कई बार लोग हथियार रखने को आत्मरक्षा के नाम पर सही ठहराते हैं, लेकिन जब हथियार डराने या धमकाने के लिए इस्तेमाल होने लगते हैं, तो वे सुरक्षा नहीं बल्कि डर बढ़ाते हैं। ऐसा समाज, जहां हथियारबंद लोग ताकत और धमकी के बल पर अपना दबदबा बनाते हैं, वह न तो शांतिपूर्ण होता है और न ही सुरक्षित। इससे लोगों का भरोसा कमजोर होता है, सुरक्षा की भावना घटती है और समाज की शांति भंग होती है। जोनवार इनकी भी जानकारी मांगी... - नोएडा कमिश्नरेट अमित कसाना, अनिल भाटी, रणदीप भाटी, मनोज आमे, अनिल दुजाना, सुंदर सिंह भाटी, शिवराज सिंह भाटी - मेरठ जोन उधम सिंह, योगेश भदौड़ा, मदन सिंह बद्दो, हाजी याकूब कुरैशी, शारिक, सुनील राठी, धर्मेंद्र, यशपाल तोमर, अमरपाल कालू, अनुज बरखा, विक्रांत विक्की, हाजी इकबाल, विनोद शर्मा, सुनील उर्फ मूंछ, विनय त्यागी उर्फ टिंकू, संजीव माहेश्वरी - आगरा जोन अनिल चौधरी, ऋषि कुमार शर्मा - बरेली जोन एजाज - लखनऊ जोन व कमिश्नरेट खान मुबारक, अजय प्रताप सिंह उर्फ अजय सिपाही, संजय सिंह सिंघाला, अतुल वर्मा, मोहम्मद साहिब, सुधाकर सिंह, गुड्डू सिंह, अनूप सिंह, लल्लू यादव, बच्चू यादव, जुगनू वालिया उर्फ हरविंदर। - प्रयागराज जोन और कमिश्नरेट डब्बू सिंह उर्फ प्रदीप सिंह, बच्चा पासी उर्फ निहाल सिंह, दिलीप मिश्रा, जावेद, राजेश यादव, गणेश यादव, कमरूल हसन, जाविर हुसैन। - वाराणसी जोन और कमिश्नरेट त्रिभुवन सिंह उर्फ पवन सिंह, विजय मिश्रा, कुंटू सिंह उर्फ ध्रुव सिंह, अखंड प्रताप सिंह, रमेश सिंह काका, अभिषेक सिंह हनी उर्फ जहर, बृजेश कुमार सिंह, सुभाष सिंह ठाकुर, अब्बास अंसारी, पिंटू सिंह। - गोरखपुर जोन और कमिश्नरेट राजन तिवारी, संजीव द्विवेदी उर्फ रामू द्विवेदी, राकेश यादव, सुधीर सिंह, विनोद उपाध्याय, रिजवान जहीर, देवेंद्र सिंह। - कानपुर जोन अनुपम दुबे, सऊद अख्त

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.