News Express

????उत्तर प्रदेश के जिला बाराबंकी में बिजली नहीं होने से एक परिवार घर के बाहर सोया हुआ था। बेकाबू डंपर ने पूरे परिवार को रौंद डाला। पिता, बेटे और 2 बेटियों (कुल 4) की मौत हो गई। पत्नी की हालत गंभीर है

????उत्तर प्रदेश के जिला बाराबंकी में बिजली नहीं होने से एक परिवार घर के बाहर सोया हुआ था। बेकाबू डंपर ने पूरे परिवार को रौंद डाला। पिता, बेटे और 2 बेटियों (कुल 4) की मौत हो गई। पत्नी की हालत गंभीर है।

.............................................. देश में पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा: 10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम, मिडिल ईस्ट संकट के कारण क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल

....................................... सड़क हादसे में बरैनी गांव के युवक की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर कछवां मिर्जापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बरैनी (वैश्य का पूरा) निवासी एक युवक की शनिवार को मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लालपुर चट्टी के पास सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मयंक शेखर सिंह उम्र लगभग 38 वर्ष पुत्र फतेह बहादुर सिंह के रूप में हुई है। इस हृदयविदारक घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ड्यूटी पर जाते समय हुआ हादसा पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, मयंक शेखर सिंह वाराणसी की एक निजी कंपनी में सेल्स विभाग में कार्यरत थे। रोज की तरह शनिवार सुबह करीब 9 बजे वह अपने घर से बाइक द्वारा ड्यूटी के लिए निकले थे। जैसे ही वह मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लालपुर चट्टी के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मयंक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मयंक के परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मिर्जामुराद थाने पहुंच गए। युवक का शव देखते ही वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। मौजूद गांव के लोगों ने बताया कि मयंक बेहद शांत, मिलनसार और व्यवहार कुशल युवक थे। वह गांव के हर छोटे-बड़े व्यक्ति के सुख-दुख में हमेशा आगे रहते थे। मयंक की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी और उनका एक वर्ष का मासूम बेटा भी है। पति की अचानक मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम बच्चे को देखकर सांत्वना देने पहुंचे हर व्यक्ति की आंखों से आंसू निकल रहे थे इस घटना से पूरे बरैनी गांव के घरों में चूल्हे तक नहीं जले और हर तरफ मातम पसरा हुआ है

.............................................. प्रेस नोट 23मई 2026 ----------------------------- DM Mirzapur पवन कुमार गंगवार IAS के निर्देश पर तौल मे घटलौती करने वाले 2 व्यापारियों के विरुद्ध थाना संतनगर में मुकदमा दर्ज। DM ने अपर उपजिला मजिस्ट्रेट सदर गुलाब चन्द्र, CO पुलिस एवं बाट माप अधिकारी मिर्जापुर को घटलौती की शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए सुभाष मौर्या निवासी निवासी पडरिया खुर्द थाना संतनगर ने DM पवन कुमार गंगवार को जनतादर्शन में व्यापारियों अनिल पुत्र शिव शंकर आदि निवासी करौंदा थाना संतनगर पर 5KG घटलौती की शिकायत की थी. प्रकरण में SDM गुलाब चन्द्र के नेतृत्व वाली जांच टीम ने घटलौती की शिकायत सही पाई SDM गुलाब चन्द्र के निर्देश पर बाट माप निरीक्षक मिर्जापुर महेंद्र कुमार गुप्ता के तहरीर पर निम्नलिखित अधिनियम एवं धारा में FIR थाना संतनगर नगर पुलिस स्टेशन पर दर्ज कराई गयी: भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 ----- धारा 318(4) विधिक मापविज्ञान अधिनियम ;2009 ------ धारा 26 CO लालगंज अमर बहादुर के दिशा निर्देश पर SO संतनगर ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दिया है DM पवन कुमार गंगवार के निर्देश दिए SDM गुलाब चन्द्र CO लालगंज अमर बहादुर एवं बाट माप निरीक्षक महेंद्र कुमार गुप्ता की कार्यवाही से व्यापारियों में हड़कंप DM के निर्देश पर घटलौती पर कार्यवाही अभी आगे भी जारी रहेगी बाट माप निरीक्षक मिर्जापुर अपर SDM सदर गुलाब चन्द्र

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.