पूरा उत्तर भारत इस समय भट्टी बना हुआ है. कई शहरों में तापमान 45 डिग्री से भी ज्यादा हो चुका है. दिल्ली से लेकर लखनऊ और पटना तक सारे शहर उबल रहे हैं. हवा के गर्म थपेड़ों और लू से लोग बेहाल हैं. दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान से लेकर बिहार तक में हीटवेव ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है. वहीं कश्मीर में मौसम ने पलटी मारी है. राज्य के कई ऊंचे इलाकों में अचानक से बर्फबारी हुई है. कई जगहों पर बारिश भी हुई है. कुछ जगहों पर 40 से 50 KMPH की स्पीड से तूफान भी आया है. मैदानी इलाकों में भट्टी जैसे माहौल में रहने वालों के लिए ये खुशखबरी है. माना जा रहा कि जल्दी ही इसका असर नीचे के इलाकों में महसूस किया जाएगा.
दिल्ली में 46 तो लखनऊ में 43 डिग्री पहुंचा पारा
उत्तर भारत के कई शहर इस समय उबल रहे हैं. गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है. दिल्ली में जहां तापमान 46 डिग्री के करीब पहुंच गया. वहीं लखनऊ में 43, मुंबई में 33, चेन्नई में 39, कोलकाता में 38, जयपुर में 44 डिग्री तक पारा पहुंच गया. नैनीताल में हालांकि 29 डिग्री तक पारा पहुंचा है.
सैलानियों को मिली बड़ी राहत
बर्फबारी के साथ ही कश्मीर में ठंड ने दस्तक दे दी है. मौसम में अचानक आए बेमौसम बदलाव के कारण कश्मीर की पहाड़ियों पर ताज़ी बर्फबारी हुई है. वहीं मैदानी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे तापमान गिरकर 10 से 19°C के बीच पहुंच गया है. गर्मी से राहत पाने के लिए, कश्मीर के ऊंचे पहाड़ी इलाके पर्यटकों को सबसे ज़्यादा सुकून देते हैं. इस क्षेत्र में मौसम में अचानक और बेमौसम बदलाव आ गया है; मैदानी इलाकों में ताज़ा बर्फबारी और लगातार बारिश ने कश्मीर में सर्दियों जैसी ठंड वापस ला दी है
................................................... बंगाल में ED का एक्शन, पूर्व DCP के घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे अधिकारी पश्चिम बंगाल में जबरन वसूली (Extortion) रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह 6 बजे से कोलकाता और मुर्शिदाबाद में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है
.......................................... .मीरजापुर योगी जीके आदेश की धज्जियां उड़ा रहा है बिजली विभाग मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी लोगों को नहीं नसीब हो रही है बिजली लगातार बिजली कटौती से लाचार शहर वासियों ने किया चक्का जाम तरकापुर डीजे कॉलोनी के लोगों ने लगाया जाम जताया बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश बिजली कटौती लो वोल्टेज का दंश झेल रहे हैं मोहल्ले के लोग शिकायत के बाद भी समाधान करने मौके पर नहीं जाते अफसर और कर्मचारी गुल बिजली से जीवन हो गया है अस्त-व्यस्त
................................................ योगी सरकार का बड़ा फैसला। विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में ड्रेस कोड होगा अनिवार्य।⚡ ड्रेस कोड से बढ़ेगी समानता, अनुशासन और सामाजिक समरसता। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर लागू होगी व्यवस्था। छात्र-छात्राओं में हीन भावना और भेदभाव कम करने पर जोर। शिक्षण संस्थानों में सकारात्मक और अनुशासित वातावरण बनाने की पहल। योगी सरकार शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता और संस्कार दोनों पर दे रही विशेष ध्यान
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.