लखनऊ
➡️भीषण गर्मी और हीटवेव से यूपी में हाल बेहाल
➡️UP के 11 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी
➡️बांदा, चित्रकूट और प्रयागराज में रेड अलर्ट जारी
➡️फतेहपुर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा में भी अलर्ट
➡️जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी में भी हीटवेव
➡️कल बांदा पूरे एशिया का सबसे गर्म शहर रहा
.............................................. 20 मई को दवा विक्रेताओं का राष्ट्रव्यापी बंद: मीरजापुर के 12.40 लाख केमिस्ट उतरेंगे सड़क पर ऑनलाइन फार्मेसी व डीप डिस्काउंट के विरोध में एक दिवसीय हड़ताल, जनस्वास्थ्य को खतरा बताया मीरजापुर, 20 मई 2026। दवा विक्रेता समिति, मीरजापुर ने ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर 20 मई बुधवार को राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय बंद का ऐलान किया है। समिति ने अवैध ई-फार्मेसी और शोषणकारी मूल्य निर्धारण के खिलाफ यह कदम उठाया है। 5 करोड़ लोगों की आजीविका पर संकट दवा विक्रेता समिति के सचिव संजय कुमार गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि देशभर के 12.40 लाख से अधिक केमिस्ट ऑनलाइन फार्मेसी की अनियंत्रित कार्यप्रणाली और डीप डिस्काउंट से परेशान हैं। आरोप है कि इससे 5 करोड़ आश्रितों की आजीविका पर संकट आ गया है। प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा गया कि बार-बार अनुरोध के बावजूद दवा व्यापार की समस्याओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे विक्रेताओं में भारी रोष है
................................................ डीआईजी वैभव कृष्ण ने चंदौली में की अपराध नियंत्रण की समीक्षा बैठक गैंगस्टर एक्ट में संपत्ति जब्ती, वांछितों की गिरफ्तारी व साइबर अपराध पर सख्ती के निर्देश वाराणसी, 20 मई 2026। पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण ने 19 मई को जनपद चंदौली के पुलिस लाइन सभागार में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। बैठक में एसपी आकाश पटेल, एएसपी, सदर/ऑपरेशन, समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश: 1. गुण्डा-गैंगस्टर एक्ट में जब्ती: चिन्हित माफियाओं व शातिर अपराधियों पर कठोरतम कार्रवाई हो। गैंगस्टर एक्ट की धारा-14(1) के तहत अवैध संपत्ति की जब्ती में तेजी लाई जाए। 2. वांछितों की गिरफ्तारी: हत्या, लूट, बलात्कार व महिला संबंधी अपराधों में फरार वांछितों की शीघ्र गिरफ्तारी हो। लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। नाबालिग बच्चों की बरामदगी को विशेष टीम लगे। 3. भू-माफिया पर कार्रवाई: भू-माफियाओं को चिन्हित कर प्रभावी विधिक कार्रवाई हो। 2017 के बाद सरकारी भूमि से हटाए गए कब्जों की समीक्षा कर आपराधिक इतिहास के आधार पर कार्रवाई तय हो। 4. ऑपरेशन कन्विक्शन: गंभीर अपराध, पॉक्सो व लूट के मामलों में कोर्ट में प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को जल्द अधिकतम सजा दिलाई जाए। 5. महिला सुरक्षा: मिशन शक्ति केंद्र की कार्रवाई और प्रभावी हो। ITSSO पोर्टल पर लैंगिक अपराधों की नियमित समीक्षा की जाए। 6. यक्ष ऐप, ई-साक्ष्य व ई-सम्मन: यक्ष पोर्टल के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा हो। ई-साक्ष्य व SID लिंकिंग में सुधार हो। मॉनिटरिंग सेल अधिक से अधिक ई-सम्मन जारी कराए। 7. साइबर अपराध: साइबर मामलों में तत्काल कार्रवाई हो। 1930 साइबर हेल्पलाइन का प्रचार हो। NCRP पोर्टल से फ्रीज धनराशि पीड़ितों को जल्द वापस दिलाई जाए। 8. गो-तस्करी व मादक पदार्थ: जुआ, शराब तस्करी, गो-तस्करी पर अंकुश लगे। गो-तस्करी के वित्तीय नेटवर्क व फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंक की पहचान कर कार्रवाई हो। 9. हिस्ट्रीशीट व टॉप-10 अपराधी: और अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली जाए। जनपद व थानास्तर पर चिन्हित टॉप-10 अपराधियों पर नजर रख कार्रवाई हो। 10. इनामिया अपराधी: वांछित इनामियों की गिरफ्तारी को विशेष टीम बने। 11. जनशिकायत व IGRS: जनसुनवाई व IGRS पोर्टल की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी व संतोषजनक निस्तारण हो। चौकी स्तर पर नियमित सुनवाई हो। 12. सड़क सुरक्षा: 'Zero Fatality District' योजना के तहत सड़क दुर्घटनाओं में मौतों को शून्य पर लाने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार हो। 13. दंगा रोधी उपकरण: बैठक के बाद डीआईजी ने सभी थानाध्यक्षों के दंगा रोधी उपकरणों की भौतिक जांच की। रखरखाव व आपात स्थिति में त्वरित उपयोग के निर्देश दिए
........................................................ [4:20 pm, 20/5/2026] H Papa Ji: मिर्ज़ापुर-अदाणी पावर प्लांट के कर्मचारी की संदिग्ध मौत, शव फंदे से लटका मिला ददरी जंगल स्थित निर्माणाधीन अदाणी पावर प्लांट परिसर में मंगलवार रात 35 वर्षीय कर्मचारी का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। मृतक पश्चिम बंगाल का रहने वाला था और रोजी-रोटी के लिए मीरजापुर आया था। शाम तक साथियों के साथ सामान्य रूप से काम कर रहा था। देर रात काफी देर तक न दिखने पर तलाश करने पर शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद प्लांट परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मड़िहान थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल की जांच व पूछताछ जारी। [4:41 pm, 20/5/2026] H Papa Ji: भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतरी डामड गंज सरकार के दावे जो भी हो 18 से 20 घंटा बिजली आपूर्ति व्यवस्था लेकिन पुरे लालगंज तहसील की बिजली आपूर्ति व्यवस्था हमेशा बदहाल स्थिति में रही है और सबसे दयनीय स्थिति ब्लाक हलिया की रही है जहां मुश्किल से जाड़े के दिनों में 8 से 10 घंटा तक बिजली आपूर्ति रही है मार्च के बाद बदहाल स्थिति प्रारंभ हो जाती है और गर्मी के दिनों में दयनीय स्थिति में आ जाती है यह आपूर्ति व्यवस्था दशकों से चली जा रही है कब सुधरेगी इसको बताने वाला कोई नहीं है जर्जर बिजली के तार हैं अभी भी बास के सहारे बिजली के तार फैले हुए हैं कहीं-कहीं खंभे से तार इतने नीचे लटक रहे हैं की हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है जनता के दिमाग का पारा चढ़ रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार लालगंज और दुबार बाजार की जनता पावर हाउस की ओर प्रस्थान कर रही है बिजली कटौती और भीषण गर्मी से जनता परेशान है अब सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हो रही है अगर बिजली आपूर्ति व्यवस्था नहीं सुधरी तो जनता सड़कों पर उतरेगी ही लेकिन बिजली विभाग कब सुधरेगा कब अपनी जिम्मेदारी समझेगा इसको बताने वाला कोई नहीं है प्रदेश सरकार को जनता के बीच में बदनाम करने की साजिश हो रही है भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुसार तहसील का बिजली विभाग प्रदेश सरकार को अलोकप्रिय बनाने का प्रयास कर रही है
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.