News Express

पूर्व मुख्यमंत्री मेजर भुवनचंद खंडूरी जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करता हूँ, देश और उत्तराखंड के लिए उनका अहम योगदान हमारी और आने वाली पीढ़ियों को पथ प्रदर्शित करता रहेगा! ईश्वर पुण्य आत्मा को अपनी

पूर्व मुख्यमंत्री मेजर भुवनचंद खंडूरी जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करता हूँ, देश और उत्तराखंड के लिए उनका अहम योगदान हमारी और आने वाली पीढ़ियों को पथ प्रदर्शित करता रहेगा!

ईश्वर पुण्य आत्मा को अपनी श्री चरणों में स्थान दे और इस गहरे दुख को सहन करने की शक्ती दे! 

ॐ शांति 

........................................................ ........................................... विंध्याचल लगभग 1:00 घंटे के लिए 33केवी सप्लाई नटवा से जागीरोड je के द्वारा अपने लाइन की मरम्मत हेतु लाइन एक ही पोल पर होने के कारण शट डाउन लेने के कारण विंध्याचल पावर हाउस की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी,सभी उपभोक्ताओं को इस कष्ट खेद है l विंध्याचल अवर अभियंता विनय वैस (JE ब्रेकिंग........ अदलहाट थाना क्षेत्र के मदनपुरा गांव के तिराहे पर लगभग 40 वर्षीय युवक का मिला शव

News Image

............................................ धुरहू धरिकार के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी, 82 सीआरपीसी की नोटिस चस्पा मीरजापुर / विंध्याचल विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगाली का तिराहा निवासी घुरहू धरिकार पुत्र दुखी धरिकार के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मीरजापुर की अदालत ने धारा 399 तथा 402 आईपीसी के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। साथ ही अदालत द्वारा आरोपी के विरुद्ध 82 सीआरपीसी के अंतर्गत उद्घोषणा (प्रोक्लेमेशन) तथा संपत्ति कुर्की (अटैचमेंट) का भी आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के अनुपालन में धाम चौकी प्रभारी अजय कुमार मिश्र ने हेड कांस्टेबल गोपाल सिंह के साथ आरोपी के घर पर 82 सीआरपीसी की नोटिस चस्पा कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपी के घर पर प्रचार-प्रसार भी किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी घुरहू धरिकार अदालत में लगातार पेशी से गायब चल रहा था, जिसके कारण अदालत ने सख्त कार्रवाई करते हुए ये आदेश पारित किए। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार आरोपी पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। यदि आरोपी निर्धारित समय के अंदर अदालत में आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसकी संपत्ति भी कुर्क की जा सकती है। यह कार्रवाई कानून के शासन को मजबूत बनाने और फरार अभियुक्तों को अदालत के समक्ष लाने की दिशा में प्रशासन की सख्ती को दर्शाती है। स्थानीय स्तर पर इस खबर से चर्चा का माहौल है

..................................................... “कलम की आड़ में फल फूल रहा दलाली का धंधा, नशे की दलदल में फंस रहे युवा ???? मीरजापुर???? जिस पत्रकारिता को समाज का चौथा स्तंभ कहा जाता है, वही आज कुछ तथाकथित यूट्यूबरों और फर्जी पत्रकारों की वजह से सवालों के घेरे में खड़ी दिखाई दे रही है। जिले में इन दिनों ऐसे लोगों की गतिविधियों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है, जो पत्रकारिता की आड़ में अवैध कारोबार, पुलिस दलाली और मादक पदार्थों की बिक्री जैसे गंभीर आरोपों से घिरे हुए बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ तथाकथित यूट्यूबर और खुद को पत्रकार बताने वाले लोग खबरों की आड़ में अवैध धंधों को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं। चर्चा यह भी है कि क्षेत्र में चल रहे कई संदिग्ध कार्यों में इनकी सक्रिय भूमिका रहती है और हिस्सेदारी के आधार पर पूरा खेल संचालित होता है। ग्रामीणों का कहना है कि जिन हाथों में कैमरा और कलम समाज की सच्चाई उजागर करने के लिए होनी चाहिए, वही हाथ अब अवैध कारोबारियों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। आरोप है कि कुछ लोग पुलिस और अवैध कारोबारियों के बीच “सेटिंग” कराने का काम करते हैं। इसके बदले मोटी रकम और हिस्सेदारी लेने की बातें भी सामने आ रही हैं। सबसे चिंताजनक पहलू यह बताया जा रहा है कि मादक पदार्थों की बिक्री में भी ऐसे लोगों की भूमिका होने की चर्चा है। गांव और कस्बों में नशे का जहर तेजी से फैल रहा है, जिससे युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है। समाजसेवियों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे तथाकथित पत्रकारों और यूट्यूबरों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि आरोप सही पाए जाएं तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि पत्रकारिता जैसी सम्मानित विधा की गरिमा बची रहे। पत्रकारिता कभी मिशन हुआ करती थी, जिसका उद्देश्य समाज को सच दिखाना और पीड़ितों की आवाज बनना था। लेकिन कुछ स्वार्थी तत्वों ने इसे बदनाम करने का काम किया है। ऐसे लोगों की वजह से ईमानदारी से काम करने वाले पत्रकारों की छवि भी धूमिल हो रही है

Latest News

Newsletter

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.