News Express

जिलाधिकारी ने सराफा व्यापारियों से की बैठक: पुराने गहनों के बदले नई खरीद को बढ़ावा देने की अपील   बुलियन की अनावश्यक खरीद रोककर विदेशी मुद्रा बचाने पर जोर, व्यापारियों ने दिया राष्ट्रहित में सहयोग का

जिलाधिकारी ने सराफा व्यापारियों से की बैठक: पुराने गहनों के बदले नई खरीद को बढ़ावा देने की अपील  
बुलियन की अनावश्यक खरीद रोककर विदेशी मुद्रा बचाने पर जोर, व्यापारियों ने दिया राष्ट्रहित में सहयोग का आश्वासन

मीरजापुर, । देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और सोने के आयात पर विदेशी मुद्रा का दबाव कम करने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में सराफा व्यापारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सोने के आयात में संतुलन बनाने पर चर्चा की गई।

पुराने गहनों के बदले बिक्री को प्रोत्साहन दें व्यापारी 
जिलाधिकारी ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा स्वर्ण आयातक देश है। युद्ध व वैश्विक अस्थिरता के कारण डॉलर की मांग व आयात लागत बढ़ने से विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने व्यापारियों से आह्वान किया कि पुराने गहनों के बदले नए गहनों की बिक्री को प्रोत्साहित करें और ग्राहकों को विशेष ऑफर दें। ऑफर व्यापारी स्वयं तय कर सकते हैं और उनका व्यापक प्रचार-प्रसार करें।

बुलियन खरीद-बिक्री सीमित करने की अपील 
डीएम ने बताया कि सोने की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसी स्थिति में बुलियन यानी सोने-चांदी की ईंट/बिस्कुट की अनावश्यक खरीद-बिक्री सीमित करने से आयात में कमी आएगी और विदेशी मुद्रा की बचत होगी। उन्होंने व्यापारियों से आम लोगों को भी अनावश्यक बुलियन निवेश से बचने के लिए जागरूक करने को कहा।

व्यापारियों ने दिया सहयोग का भरोसा 
सराफा एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने प्रशासन की अपील का समर्थन करते हुए राष्ट्रहित में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने कहा कि मीरजापुर में अधिकांश व्यापार आभूषणों की खरीद-बिक्री पर आधारित है, जहां उपभोक्ता पुरानी ज्वेलरी के बदले नई खरीदते हैं। बड़े पैमाने पर बुलियन का क्रय-विक्रय यहां नहीं होता। उन्होंने वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सरकार की अपील का पालन करने की बात कही।

जनगणना व पेयजल की भी अपील 
जिलाधिकारी ने व्यापारियों से 21 मई 2026 तक चल रहे स्वजनगणना कार्य में मोबाइल एप के जरिए सहयोग करने और परिजनों व आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। भीषण गर्मी को देखते हुए दुकानों के सामने आमजन के लिए आरओ पेयजल की व्यवस्था रखने को भी कहा।

ये रहे मौजूद 
बैठक में एडीएम वि/रा अजय कुमार सिंह, संयुक्त आयुक्त जीएसटी दिनेश कुमार दूबे, एसपी सिटी नितेश सिंह, उपायुक्त जीएसटी अन्जेश बरनवाल व सत्यप्रकाश, एसडीएम अजीत कुमार सिंह मौजूद रहे। सराफा व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश चौरसिया व मंत्री शिव मुन्द्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सराफा व्यापारी शामिल हुए। 

प्रशासन ने व्यापारियों को सुरक्षा व मूलभूत सुविधाओं में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और आर्थिक स्थिरता बनाए रखने में सक्रिय योगदान की अपेक्षा जताई

............................................................. धीरे-धीरे प्यार को बढ़ाना है हद से गुजर जाना है..???????? दिल्ली: पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ। देश में पेट्रोल और डीजल आज 19 मई मंगलवार से 90 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। एक हफ्ते से भी कम समय में ईंधन के दामों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले 15 मई, शुक्रवार को ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी!!

..................................................... Chandauli News: बलुआ के नदेसर गांव में प्रेम प्रपंच में युवक ने की आत्महत्या: आम के पेड़ पर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम, मौके पर पहुंची पुलिस

News Image

................................................. लखनऊ में 21 विभागों में 932 युवाओं को मिला रोजगार मिशन रोजगार के तहत सीएम योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र लोकभवन में नवचयनित युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र UPPSC परीक्षा 2024 से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति सीएम योगी बोले- यूपी में काम करने वाला हर जगह सफल 25 करोड़ आबादी वाले यूपी में काम करना बड़ी चुनौती- CM पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए आयोग को CM ने दी बधाई सीएम योगी ने युवाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं “आपकी सफलता प्रदेश की सफलता का आधार बने”- CM “जो काम आज करना है, उसे आज ही करें”- CM पहले 10 साल की मेहनत तय करेगी पूरा सेवाकाल- CM परिश्रम ही सफलता की ऊंचाई तक पहुंचाता है- CM ईमानदार व्यवस्था से जुड़कर मिलता है बेहतर परिणाम- CM नवचयनित युवाओं के चेहरे नियुक्ति पत्र पाकर खिले मुख्यमंत्री ने युवाओं की हौसला अफजाई की लोकभवन कार्यक्रम में दोनों डिप्टी CM रहे मौजूद केशव मौर्य, बृजेश पाठक समेत कई मंत्री कार्यक्रम में शामिल डीजीपी राजीव कृष्ण और ACS गृह संजय प्रसाद भी मौजूद पारदर्शिता और शुचिता से काम करने की CM ने दी सीख योगी सरकार के मिशन रोजगार को मिला बड़ा विस्तार।

Latest News

Newsletter

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.