News Express

विद्युत उत्पादन हब बनने की दिशा में एक कदम और बढ़ा मीरजापुर 

विद्युत उत्पादन हब बनने की दिशा में एक कदम और बढ़ा मीरजापुर 

योगी सरकार ने कैबिनेट की बैठक में 2799.47 करोड़ रुपये से उपकेंद्र व पारेषण लाइन निर्माण को दी मंजूरी

जिले में एक तापीय व चार पम्प्ड स्टोरेज विद्युत परियोजनाओं का होना है निर्माण

-दादरी खुर्द गांव में अडानी समूह के पावर प्लांट का निर्माण जोरों पर

मीरजापुर,। प्रदेश में लागातर बढ़ रही बिजली की मांग को पूरा करने के लिए प्रदेश की योगी सरकार ने मीरजापुर में एक तापीय व चार पम्प्ड स्टोरेज विद्युत परियोजनाओं को मंजूरी दी थी। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इन परियोजनाओं से बनने वाली बिजली को प्रदेश के अन्य हिस्सों तक पहुंचाने के लिए पुलिंग उपकेंद्र व पारेषण लाइनों के निर्माण को मंजूरी दी गई। सरकार के इस कदम से मीरजापुर में बनने वाली बिजली प्रदेश के अन्य जिलों तक आसानी से पहुंच सकेगी।
इस कार्य में 2799.47 करोड़ रुपये की लागत आएगी। जिसमें उपकेंद्र इत्यादि के निर्माण में 1315.91 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत पारेषण लाइनों के निर्माण पर शेष 1483.56 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। 


अडानी के प्लांट की पहली यूनिट से सितंबर 2028 तक शुरू होगा उत्पादन

मीरजापुर के दादरी खुर्द गांव में अडानी समूह द्वारा 1600 मेगावाट  (2x800 मेगावाट) का अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट स्थापित किया जा रहा है। इस परियोजना की लागत लगभग 18,300 करोड़ रुपये है। डीजीएम सिद्धार्थ विक्रम सिंह ने बताया कि पावर प्लांट की पहली यूनिट से विद्युत उत्पादन सितंबर 2028 तक शुरू हो जाएगा। पहली यूनिट शुरू होने के छह माह बाद दूसरी यूनिट से भी विद्युत उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य है। आधुनिक तकनीकी के पावर प्लांट की स्थापना से स्थानीय लोगों को रोजगार के भरपूर अवसर प्राप्त हो रहे हैं। यह परियोजना मीरजापुर के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।


 जिले में चार पम्प्ड स्टोरेज पावर प्लांट परियोजनाएं हैं प्रस्तावित

शासन द्वारा मीरजापुर में चार पम्प्ड स्टोरेज परियोजनाओं के निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है। यह प्लांट कुल 3,480 मेगावाट विद्युत का उत्पादन करेंगे। जिले के कटरा गांव में अवाड़ा ग्रुप द्वारा 4,410 करोड़ रुपए की लागत से 630 मेगावाट क्षमता वाला प्लांट स्थापित किया जाना प्रस्तावित है। वहीं, कालू पट्टी में रेन्यू कंपनी द्वारा 3,350 करोड़ रुपए की लागत से 600 मेगावाट क्षमता का पम्प्ड स्टोरेज प्लांट लगाया जाएगा। इसी तरह बबुरा रघुनाथ सिंह गांव में ईस्ट इंडिया पेट्रोलियम द्वारा 3,946 करोड़ रुपए की लागत से 850 मेगावाट क्षमता वाला पम्प्ड स्टोरेज प्लांट लगाया जाएगा। इसके अतिरिक्त बबुरा गांव में ही रेन्यू कंपनी द्वारा 4,100 करोड़ रुपए की लागत से 800 मेगावाट क्षमता का एक और पंप स्टोरेज प्लांट लगाया जाएगा।

...................................... अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित ₹ 13,058/- को थाना को0शहर साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के खाते में कराया गया वापस मीरजापुर आवेदक रामजी पुत्र कौशल कुमार निवासी किशुन प्रसाद की गली थाना कोतवाली शहर जनपद मीरजापुर ने दिनांक 22.03.2026 को आनलाइन फ्राड सूचना NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 23103260055046 प्राप्त हुआ था तथा आवेदक द्वारा बताया गया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक टावर लगाने एवं कम समय मे अधिक लाभ दिलाने का दावा किया गया था । उक्त आश्वासन पर विश्वास करते हुये मेरे द्वारा 94,249.00/-रुपया ट्रान्सफर कर दिया गया था फ्राड का पता चलते ही मेरे द्वारा साइबर कम्प्लेन कराया गया इस सम्बन्ध में साइबर सेल थाना को0शहर टीम द्वारा जांच प्रारम्भ कर दी गयी। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के नेतृत्व में साइबर सेल को0शहर द्वारा दिनांक 16.05.2026 को जांच के दौरान आवेदक द्वारा ट्रान्सफर किये कुल धनराशि 94,249.00/-रुपया में से 13,058.18/-रुपया को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। आवेदक के खाते में पैसा वापस आने पर साइबर सेल थाना को0शहर की आवेदक द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया। आवेदक को साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर से होने वाली ठगी के सम्बन्ध में जागरूक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बतायी गयी। साइबर सेल टीम थाना को0शहर मीरजापुर उ0नि0 दयाशंकर ओझा थानाध्यक्ष थाना को0शहर मीरजापुर। म0का0 पारुल श्रीवास्तवा थाना को0शहर मीरजापुर

.................................................... थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 06 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 17.05.2026 को उप-निरीक्षक आशीष कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना अहरौरा क्षेत्रांतर्गत अहरौरा डैम के पास से 01 अभियुक्त शुभम सोनी पुत्र विजय सोनी निवासी सहुआईन का गोला थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 06 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-102/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

........................................ थाना सन्तनगर पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने व दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना सन्तनगर, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 09.05.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिक पुत्री को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना सन्तनगर पर मु0अ0सं0-49/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी सन्तनगर को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना सन्तनगर पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 18.05.2026 को उप निरीक्षक रामजन्म यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त कल्कटर उर्फ दीपक पुत्र साधु कोल निवासी कुबरी पटेहरा थाना सन्तनगर जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 137(2),64(1),74 बीएनएस व ¾, 7/8 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.