लो वोल्टेज और बिजली कटौती से उबली जनता, विंध्याचल के अटल चौक क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश
मीरजापुर: विंध्याचल के अटल चौक (अमरावती चौराहा) क्षेत्र में पिछले लगभग दो महीनों से लगातार लो वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती की समस्या से स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। भीषण गर्मी के बीच दिनभर कई-कई बार बिजली काटे जाने से लोगों का जनजीवन प्रभावित और अस्त व्यस्त हो रहा है।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि लो वोल्टेज के कारण पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण ठीक से नहीं चल पा रहे हैं, जिससे सैकड़ों घरों में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बिजली व्यवस्था चरमराने से आम जनता में बिजली विभाग के प्रति भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच क्षेत्र की जनता त्राहि-त्राहि हो रही है
.......................................... लखनऊ: यूपी में भीषण गर्मी का अलर्ट, 18 मई से और बढ़ेगा तापमान। बांदा बना सबसे गर्म जिला, तापमान पहुंचा 44.8°C। यूपी में 19 से 23 मई तक लू का प्रकोप बढ़ने की चेतावनी। मौसम विभाग ने कई जिलों में भीषण लू का अलर्ट जारी किया। लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर समेत कई शहरों में उमस से बेहाल लोग। बुंदेलखंड और आसपास के इलाकों में तेज गर्म हवाओं का खतरा। दोपहर में बाहर निकलना पड़ सकता है भारी, IMD की चेतावनी। पश्चिमी यूपी में लगातार चल सकती हैं तीखी गर्म हवाएं। पूर्वी यूपी के दक्षिणी हिस्सों में भी लू का असर रहेगा जारी। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी, नहीं मिलेगी गर्मी से राहत। मौसम विभाग ने बुजुर्गों और बच्चों को सतर्क रहने की सलाह दी। 20 मई के बाद पूर्वी यूपी में बदल सकता है मौसम का मिजाज। गोरखपुर, देवरिया समेत कई जिलों में बारिश और आंधी के संकेत। पूर्वांचल में गरज-चमक और धूल भरी आंधी की संभावना जताई गई। यूपी के कई हिस्सों में मौसम रहेगा शुष्क, लू करेगी परेशान। झांसी, बांदा, हमीरपुर और आगरा में हीटवेव का ज्यादा असर। पूर्वी यूपी में बादल छाने और हल्की बारिश के आसार। गर्मी के बीच तेज हवाएं और उमस लोगों की बढ़ाएंगी मुश्किलें। IMD ने 23 मई तक उष्ण लहर की चेतावनी जारी की। बारिश के संकेत के बावजूद फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नहीं
.............................................. महंगाई पर कांग्रेस का 'हल्लाबोल', कलेक्ट्रेट में मोदी सरकार के खिलाफ फूंका बिगुल; बोले- 'तेल-आटा महंगा, फेल हुआ सबका साथ-सबका विकास जनपद / बांदा महंगाई की मार से त्रस्त जनता की आवाज बनकर कांग्रेस ने रविवार को बांदा कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर हुए प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत दर्जनों कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। "महंगाई डायन खाए जात है", "सोना-चांदी, आटा-तेल, फेल हो गया मोदी का खेल" जैसे नारों और पोस्टरों से पूरा कलेक्ट्रेट परिसर गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों ने गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल से लेकर आटा-दाल तक की बेलगाम कीमतों पर सरकार को घेरा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर फेल है और "सबका साथ-सबका विकास" का नारा जुमला साबित हुआ है। "बीजेपी राज में गरीब की थाली से रोटी गायब हो गई है। महंगाई ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है,। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियों ने महामहिम राष्ट्रपति जी को संबोधित 7 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। चेतावनी दी कि अगर 15 दिन में महंगाई पर लगाम नहीं लगी तो कांग्रेस सड़क से संसद तक उग्र आंदोलन करेगी। "अब चुप नहीं बैठेगा विपक्ष। जनता के हक की लड़ाई आर-पार की होगी," दीक्षित ने ऐलान किया। कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर करीब आधा घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। प्रदर्शनकारी सरकार विरोधी नारे लिखे पोस्टर और तख्तियां लेकर डटे रहे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। राजेश दीक्षित ने कहा आज "पूरे उत्तर प्रदेश में जनता सड़कों पर है। गैस 1200 पार, पेट्रोल 100 पार, आटा 40 रुपये किलो। गरीब क्या खाएगा? जनता त्रस्त है और सरकार मस्त है। मोदी सरकार सिर्फ पूंजीपतियों की सरकार बनकर रह गई है।
................................................................... विद्युत उत्पादन हब बनने की दिशा में एक कदम और बढ़ा मीरजापुर योगी सरकार ने कैबिनेट की बैठक में 2799.47 करोड़ रुपये से उपकेंद्र व पारेषण लाइन निर्माण को दी मंजूरी जिले में एक तापीय व चार पम्प्ड स्टोरेज विद्युत परियोजनाओं का होना है निर्माण -दादरी खुर्द गांव में अडानी समूह के पावर प्लांट का निर्माण जोरों पर मीरजापुर,। प्रदेश में लागातर बढ़ रही बिजली की मांग को पूरा करने के लिए प्रदेश की योगी सरकार ने मीरजापुर में एक तापीय व चार पम्प्ड स्टोरेज विद्युत परियोजनाओं को मंजूरी दी थी। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इन परियोजनाओं से बनने वाली बिजली को प्रदेश के अन्य हिस्सों तक पहुंचाने के लिए पुलिंग उपकेंद्र व पारेषण लाइनों के निर्माण को मंजूरी दी गई। सरकार के इस कदम से मीरजापुर में बनने वाली बिजली प्रदेश के अन्य जिलों तक आसानी से पहुंच सकेगी। इस कार्य में 2799.47 करोड़ रुपये की लागत आएगी। जिसमें उपकेंद्र इत्यादि के निर्माण में 1315.91 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत पारेषण लाइनों के निर्माण पर शेष 1483.56 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। अडानी के प्लांट की पहली यूनिट से सितंबर 2028 तक शुरू होगा उत्पादन मीरजापुर के दादरी खुर्द गांव में अडानी समूह द्वारा 1600 मेगावाट (2x800 मेगावाट) का अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट स्थापित किया जा रहा है। इस परियोजना की लागत लगभग 18,300 करोड़ रुपये है। डीजीएम सिद्धार्थ विक्रम सिंह ने बताया कि पावर प्लांट की पहली यूनिट से विद्युत उत्पादन सितंबर 2028 तक शुरू हो जाएगा। पहली यूनिट शुरू होने के छह माह बाद दूसरी यूनिट से भी विद्युत उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य है। आधुनिक तकनीकी के पावर प्लांट की स्थापना से स्थानीय लोगों को रोजगार के भरपूर अवसर प्राप्त हो रहे हैं। यह परियोजना मीरजापुर के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। जिले में चार पम्प्ड स्टोरेज पावर प्लांट परियोजनाएं हैं प्रस्तावित शासन द्वारा मीरजापुर में चार पम्प्ड स्टोरेज परियोजनाओं के निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है। यह प्लांट कुल 3,480 मेगावाट विद्युत का उत्पादन करेंगे। जिले के कटरा गांव में अवाड़ा ग्रुप द्वारा 4,410 करोड़ रुपए की लागत से 630 मेगावाट क्षमता वाला प्लांट स्थापित किया जाना प्रस्तावित है। वहीं, कालू पट्टी में रेन्यू कंपनी द्वारा 3,350 करोड़ रुपए की लागत से 600 मेगावाट क्षमता का पम्प्ड स्टोरेज प्लांट लगाया जाएगा। इसी तरह बबुरा रघुनाथ सिंह गांव में ईस्ट इंडिया पेट्रोलियम द्वारा 3,946 करोड़ रुपए की लागत से 850 मेगावाट क्षमता वाला पम्प्ड स्टोरेज प्लांट लगाया जाएगा। इसके अतिरिक्त बबुरा गांव में ही रेन्यू कंपनी द्वारा 4,100 करोड़ रुपए की लागत से 800 मेगावाट क्षमता का एक और पंप स्टोरेज प्लांट लगाया जाएगा
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.