News Express

महिला का शव रेलवे ट्रैक पर मिला भदोही पुलिस ने शिनाख्त के लिए जारी की जानकारी

महिला का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

भदोही पुलिस ने शिनाख्त के लिए जारी की जानकारी

भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए जनता से मदद की अपील की है।यह घटना 17 मई 2026 को सुबह करीब 05:30 बजे नटवा रेलवे क्रॉसिंग पर पिलर नंबर 257/22 और 257/24 के बीच हुई। महिला का नाम और पता अभी अज्ञात है।मृतका का हुलिया औसत कद काठी का है और उसका रंग गेहुआ है। उसने धानी रंग की सलवार कमीज और दुपट्टा पहन रखा था।भदोही पुलिस ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को इस अज्ञात महिला के शव के संबंध में कोई जानकारी हो, तो वह प्रभारी निरीक्षक औराई (9454404317) या क्षेत्राधिकारी औराई (9454401603) से संपर्क कर सूचित कर सकता है।

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.