News Express

छत के सीढ़ी से उतरते समय, गिरि किशोरी, गंभीर रूप से घायल, सीएचसी से रेफर।  राजगढ़ मीरजापुर

छत के सीढ़ी से उतरते समय, गिरि किशोरी, गंभीर रूप से घायल, सीएचसी से रेफर। 

राजगढ़ मीरजापुर

राजगढ़ थाना क्षेत्र के कोन गढ़वा गाँव में रविवार के सुबह 10 बजे के लगभग छत के सीढ़ी से उतरते समय अनियंत्रित होकर किशोरी नीचे फर्स पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया। 
कोन गढ़वा गाँव निवासी सुनील कुमार ने बताया कि 16 वर्षीय पुत्री कात्यायनी रबिवार को आटा के लिए छत पर सुखने के गेहूं डालने गई थी। वापस लौटते समय जैसे ही पहली सीढ़ी पर  पैर रखा धूप के वजह से अचानक उसके सामने अंधेरा छा गया। अनियंत्रित होकर लुढकते हुए छत के नीचे फर्स पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंचकर आनन- फानन में राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सक पुत्री की हालत गंभीर देख, बेहतर इलाज हेतु लोढ़ी, सोनभद्र के लिए रेफर कर दिए। 
इस संबंध में एमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक सर्वेश पांडेय ने बताया कि घायल की गंभीर स्थिति देखते हुए रेफर कर दिया गया है

News Image

.................................................. मीरजापुर: आंधी प्रभावित परिवारों को राहत, विधायक रत्नाकर मिश्र ने बांटी आर्थिक सहायता! मिर्जापुर के नटवा क्षेत्र में आंधी-तूफान से प्रभावित परिवारों के बीच नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने पहुंचकर हालचाल जाना और राहत राशि वितरित की। यह सहायता CM योगी अदित्यनाथ द्वारा राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत प्रदान की गई है

................................................ जिला योजना बैठक में दायित्व प्राप्त पदाधिकारी के साथ खंड कार्यवाही तारकेश्वर केसरी ने किया खंड योजना बैठक जिसमें वर्ष भर के संघ के कार्यक्रमों पर चर्चा किया गया और योजना बनाया गया और न्याय पंचायत स्तर पर शाखा मंडल टोली का गठन तथा कार्य विस्तार को नई गति देने पर विचार कर योजना रचना बनाया गया

............................................................. संघ खंड कार्यावाह बने तारकेश्वर केसरी संघ परिवार ने दिया बधाई डामड गंज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने खंड हलिया के लिए नई दायित्व की सूची घोषित किया जिसमें खंड संघ चालक हरिश्चंद्र सोनी और खंड कार्यवाह तारकेश्वर केसरी जी बनाए गए जिसके लिए संघ परिवार ने शुभकामनाएं और बधाई दी है प्राप्त जानकारी के अनुसार खंड बैठक योजना के अंतर्गत जिसमें वर्ष भर के लिए संघ के कार्यक्रमों पर चर्चा किया गया और योजना बनाया गया की न्याय पंचायत स्तर पर शाखा मंडल टोली का गठन तथा कार्य विस्तार को नई गति देने का विचार किया गया और योजना बनाया गया ग्राम प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा धीरज केसरी अंजनी सोनी सुभाष सोनी चतुर्भुज केसरी श्रीमती प्रतिमा सिंह परिहार एवं संघ परिवार के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने नई टीम को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.