त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के AC कोच में आज सुबह आग लग गई। सभी 61 पैसेंजर सुरक्षित उतारे गए। यह हादसा राजस्थान–मध्य प्रदेश बॉर्डर पर हुआ है। यह रतलाम से रवाना हुई थी और अगला स्टॉपेज कोटा जंक्शन था।
....................................... विंध्याचल में सीएम योगी के फरमान पर पानी फेरता भू-माफिया, करोड़ों की संपत्ति 2 लाख में कराई रजिस्ट्री विंध्याचल, मीरजापुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेशों के बावजूद विंध्याचल में भू-माफिया बेखौफ हैं। सदर मार्केट में करोड़ों की संपत्ति की रजिस्ट्री महज 2 लाख रुपये में कराए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने जांच की मांग की है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि बड़े भाई को नशा कराकर गुमराह कर रजिस्ट्री कराई गई। रजिस्ट्री के समय दिखाया गया 60 लाख रुपये का चेक बाउंस हो गया। परिवार ने मांग की है कि निष्पक्ष जांच हो कि रजिस्ट्रीकर्ता के खाते में पैसा आया या नहीं। अगर पैसा नहीं आया तो फर्जी तरीके से हुई रजिस्ट्री रद्द की जाए। परिवार ने सवाल उठाया कि पुश्तैनी भूमि पर सिर्फ बड़े लड़के का अधिकार कैसे हो सकता है, बाकी चार लड़कों का क्या होगा? रोज युवा नौजवान लड़के हाथ में कागज लेकर खड़े दिख रहे हैं। पीड़ित परिवार ने कहा कि जिला अधिकारियों से बार-बार गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। उनका कहना है कि अगर निष्पक्ष अधिकारी रजिस्ट्री ऑफिस में दस्तावेज दिखवा दें तो ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ हो जाएगा। परिवार ने चेतावनी दी है कि अगर जिला प्रशासन से न्याय नहीं मिला तो वे एडीजी जोन, लखनऊ या गोरखपुर में मुख्यमंत्री के जनता दरबार में जाएंगे। न्याय न मिलने पर परिवार के साथ बिना अन्न-जल के जिला प्रशासन के सामने धरना-प्रदर्शन कर जीवन दांव पर लगाने की बात कही है, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीएम योगी के भू-माफियाओं पर कार्रवाई के आदेश के बावजूद विंध्याचल में अवैध रजिस्ट्रियों का खेल जारी है।
......................................... यू पी पुलिस की नौकरी वालों के लिए खबर सदमे वाली है..!! उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों के लिए एक आदेश जारी किया है... जिसमे कहा गया है कि.... मोबाइल से वीडिओ बनाना, रील्स बनाना महंगा पड़ेगा... कार्यवाही होगी..!!
............................................ जंगल विभाग की जमीन पर दबंगों का कब्जा, मिलि भगत से जमीन ट्रांसफर कराने की तैयारी। राजगढ़ मीरजापुर: बात करें मड़िहान वन क्षेत्र के खचहां खनिया जंगल की जमीन की तो, लगातार कई वर्षों से जंगल की जमीन पर एक दबंग के द्बारा अतिक्रमण कर जुताई,बुवाई किया जा रहा है। पहुंच इतनी की चाह कर भी वन विभाग कार्यवाई में असमर्थ पंगु बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि दबंग के द्बारा जंगल के करीब थोड़ी सी जमीन की फर्जीवाड़ा से रजिस्ट्री कराके बीसों बीघा जंगल की जमीन पर अवैध रूप से खुलेआम खेती करके लाभ कमाया जा रहा है। दबंग जंगल विभाग की शिनाख्त पिलर तोडकर लगातार वन विभाग की जमीन पर कब्जा बढ़ा रहा हैं। और तो और अपनी पहुंच से जगंल विभाग की उपजाऊ जमीन जो( बेसकिमती ) है। उसके बदले अपनी पथरीली व ऊसर, खराब जमीन ट्रांसफर कराने की योजना बना रहा रहा है। और अधिकारियों पर दबाव डाल रहा हैं। स्थानीय लोगों में फुलचंद, पुनवासी , राम दुलारी, बब्बल, रामनरेश, गिरजा, प्रेम, दीना, राजू, महेश व अन्य का कहना है कि जंगल के लाखों हरे - भरे पेडों को काटकर जंगल में अवैध तरीके से खेती करने पर, वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है। अधिकारी मौन हैं।और ग्रामीणों का कहना है कि मामले का निष्पक्ष जाँच कर अवैध कब्जा हटवाया जाय। और दोषियों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई की जाय।और कहा जल्द से जल्द इस मामले में कार्यवाई नहीं की जायेगी, तो हजारों के संख्या में, जिलाधिकारी व डीएफओ कार्यालय पर पहुचकर, घेराव करेगें। इस संबंध में मड़िहान वन क्षेत्राधिकारी डी ,एस नेगी ने बताया कि जल्द से जल्द वन अतिक्रमण हटवाया दिया जायेगा। जनहित कार्य के लिए वन विभाग की जमीन विषम परिस्थितियों ट्रांसफर की जाती है न कि एक व्यक्ति के व्यक्तिगत लाभ के लिए,दोषियों के विरुद्ध हरे भरे पेड़ काटने व वन जमीन कब्जा संबंधित मुकदमा दर्ज कराया जायेगा
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.