News Express

नई दिल्ली: 5 अरब डॉलर का निवेश, मजबूत रक्षा साझेदारी, तेल-गैस की डील... पीएम मोदी के दौरे में यूएई-भारत में हुए कई समझौते

नई दिल्ली: 5 अरब डॉलर का निवेश, मजबूत रक्षा साझेदारी, तेल-गैस की डील... पीएम मोदी के दौरे में यूएई-भारत में हुए कई समझौते

16 मई शनिवार 2026-27

नई दिल्ली: दोनों देशों ने ऊर्जा सुरक्षा के लिए रणनीतिक तेल और गैस भंडार सहयोग और लंबी अवधि के एलपीजी आपूर्ति समझौते किए
यूएई ने भारत में कुल पांच अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की घोषणा की, जिसमें बैंकिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं
दोनों देशों ने तकनीकी, जहाज निर्माण और डिजिटल ट्रेड कॉरिडोर के विकास के लिए कई समझौतों पर सहमति व्यक्त की:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया. इस दौरे की अहमियत इतनी थी कि खुद यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत किया. इसके बाद दोनों नेताओं के बीच रणनीतिक बातचीत हुई. इस वार्ता के बाद संयुक्त अरब अमीरात में तेल, गैस से लेकर रक्षा के कई समझौते हुए. साथ ही संयुक्त अरब अमीरात ने भारत में 5 अरब डॉलर का निवेश करने की भी घोषणा कर दी. 

तेल और गैस को लेकर ये समझौते:
पीएम मोदी की यूएई यात्रा का में ऊर्जा सुरक्षा मुख्य एजेंडा का प्रमुख हिस्सा रही. दोनों पक्षों ने इंडियन स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व्स लिमिटेड और अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (एडीएएनओसी) के बीच एक रणनीतिक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए. इसके तहत यूएई भारत के रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 30 मिलियन बैरल करेगा. दोनों देशों ने भारत में रणनीतिक गैस भंडार स्थापित करने के लिए मिलकर काम करने पर भी सहमति व्यक्त की. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल) और एडीएनओसी के बीच एलपीजी की दीर्घकालिक आपूर्ति के लिए एक अलग समझौते को भी औपचारिक रूप दिया गया. दोनों नेताओं ने कच्चे तेल, एलएनजी और एलपीजी की आपूर्ति सहित भारत की ऊर्जा सुरक्षा में यूएई को एक महत्वपूर्ण और स्थायी भागीदार के रूप में भूमिका को स्वीकार किया और भविष्य में एक व्यापक ऊर्जा साझेदारी के लिए नई पहलों को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की.

5 अरब डॉलर भारत में कहां होंगे निवेश:
इस यात्रा के सबसे ठोस परिणामों में से एक यह है कि संयुक्त अरब अमीरात की संस्थाओं ने भारत में कुल 5 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की घोषणा की है. एमिरेट्स एनबीडी भारत के आरबीएल बैंक में 3 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगी, अबू धाबी निवेश प्राधिकरण (एडीआईए) भारत के नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश कोष (एनआईआईएफ) के साथ प्राथमिकता वाली इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में 1 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगी, और इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी भारत की सम्मान कैपिटल में 1 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगी. विदेश मंत्रालय ने इन प्रतिबद्धताओं को भारत के विकास के प्रति संयुक्त अरब अमीरात की "निरंतर और दीर्घकालिक प्रतिबद्धता" का प्रतीक बताया है.

डिफेंस में क्या तय हुआ:
इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच सामरिक रक्षा साझेदारी के लिए एक रूपरेखा पर हस्ताक्षर किए गए. यह दोनों पक्षों द्वारा स्थिर और मजबूत रक्षा संबंधों के रूप में वर्णित संबंधों को संस्थागत रूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इस रूपरेखा के तहत, भारत और यूएई ने रक्षा औद्योगिक सहयोग को गहरा करने, इनोवेशन और एडवांस टेक्नोलॉजी पर सहयोग करने, प्रशिक्षण और संयुक्त अभ्यासों का विस्तार करने और समुद्री सुरक्षा, साइबर रक्षा और सुरक्षित संचार एवं सूचना आदान-प्रदान को मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की.

टेक्नोलॉजी, जहाज निर्माण और व्यापार:
ऊर्जा और रक्षा के अलावा, इस यात्रा में कई अन्य क्षेत्रों में भी समझौते हुए. भारत की सीडीएसी और यूएई के जी-42 के बीच साझेदारी में 8 एक्सफ़्लॉप सुपर कंप्यूटर क्लस्टर स्थापित करने के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए, जो द्विपक्षीय टेक्नोलॉजी सहयोग में एक महत्वाकांक्षी कदम है. कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड और दुबई के ड्राईडॉक्स वर्ल्ड से जुड़े दो समझौता ज्ञापनों पर भी हस्ताक्षर किए गए - एक वाडीनार में अपतटीय निर्माण सहित जहाज मरम्मत क्लस्टर स्थापित करने के लिए, और दूसरा समुद्री और जहाज निर्माण उत्कृष्टता केंद्र के साथ एक त्रिपक्षीय समझौता, जिसका उद्देश्य जहाज मरम्मत में कौशल विकास करना है ताकि भारत को समुद्री पेशेवरों के केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सके.

मैत्री के जरिए बढ़ी मित्रता:
दोनों नेताओं ने MAITRI का उपयोग करके वर्चुअल ट्रेड कॉरिडोर के संचालन का भी स्वागत किया. MAITRI एक डिजिटल ढांचा है, जो दोनों पक्षों के सीमा शुल्क और बंदरगाह अधिकारियों को जोड़ता है और इसका उद्देश्य माल ढुलाई को सुव्यवस्थित करना, लागत कम करना और दोनों देशों के बीच ट्रांजिट समय को कम करना है. भारत-यूएई व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) ने इन घोषणाओं के लिए एक बैकअप की तरह काम किया है. यात्रा की समाप्ति पर पीएम मोदी ने राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें जल्द से जल्द भारत आने का निमंत्रण दिया. अबू धाबी से प्रधानमंत्री अपने यूरोपीय दौरे के लिए रवाना हुए, जिसके बाद वे नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली का दौरा करेंगे और 20 मई को नई दिल्ली लौटेंगे

......................................... जय श्री राम रविवार, 17 मई 2026 के मुख्य समाचार ????मेजर जनरल बक्शी की गंभीर चेतावनीः कहा- “यह युद्ध रुकने वाले नहीं...नई महाभारत की ओर दुनिया, भारत हर परिस्थिति के लिए रहे तैयार” ????चीन दौरे के बाद बदले ट्रंप के सुर: ताइवान को दो टूक संदेश, बोले-आपके लिए 9500 मील दूर जाकर जंग नहीं लड़ेंगे ????इजराइली हमले से फिर दहला गाजा, हमास के सैन्य प्रमुख अल-हद्दाद सहित 7 फिलीस्तीनियों की मौत ????NEET paper leak case: CBI के हाथ बड़ी सफलता, प्रश्नपत्र तैयार करने वाली टीचर ने ही लीक था पेपर, गिरफ्तार ????ISIS के दूसरे सबसे बड़े कमांडर Abu-Bilal al-Minuki ढेर, US-Nigeria जॉइंट ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी ????नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी - दुनिया में वक्त बदला पर भारतीयों के संस्कार नहीं बदले ????नीदरलैंड्स ने लौटाईं 1000 साल पुरानी कॉपर प्लेट्स, PM मोदी बोले- हर भारतीय के लिए खुशी का पल ????सरकार बोली- चुनाव आयुक्त के चयन पैनल में जज जरूरी नहीं: SC से कहा- संविधान में ऐसा प्रावधान नहीं, जज को शामिल करना संसद का फैसला होगा ????केंद्रीय मंत्री बंदी संजय बोले-बेटे को पुलिस के हवाले किया: पुलिस बोली- सरेंडर नहीं, हमने पकड़ा; POCSO मामले में लुकआउट नोटिस जारी हुआ था ????हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में हनुमान-चालीसा पाठ हुआ: मां वाग्देवी की पूजा हुई, श्रद्धालु बोले- सालों बाद बिना रोक-टोक दर्शन हो रहे ????'डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट किया, आकर मिलो': लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने छात्रा को कॉल करके मिलने का दबाव बनाया; गिरफ्तार ???? सेना प्रमुख बोले- पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देना बंद करे: तय करे कि दुनिया के नक्शे पर बने रहना है या इतिहास बनना है ????बंगाल के आसनसोल में पुलिस चौकी में तोड़फोड़-पथराव: पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी; लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद हंगामा ???? आंध्र प्रदेशः तीसरे बच्चे पर 30 हजार, चौथे पर 40 हजार रुपए देगी सरकार: चंद्रबाबू नायडू-बोले राज्य में जन्म दर बढ़ाने की जरूरत, कम जनसंख्या से अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ा ????9वीं-10वीं में 3 भाषाएं पढ़नी होंगी, CBSE का नोटिफिकेशन जारी: 1 जुलाई से लागू होगा; इस साल10वीं में थर्ड लैंग्‍वेज का पेपर नहीं होगा ????PM मोदी बोले- विदेश यात्राओं पर टैक्स की खबरें गलत: विदेश जाने पर रोक नहीं; 5 दिन पहले कहा था- विदेश यात्राओं से बचें ????देश में पहली बार पकड़ी गई 'जिहादी ड्रग', NCB ने जब्त की 182 करोड़ की कैप्टागॉन, गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई ????'ईरान के पास नहीं हो सकता परमाणु हथियार', चीन दौरे के बाद ट्रंप का दावा; चिनफिंग ने होर्मुज खोलने पर जताई सहमति ????‘सिक्किम में मुझे जो अपनापन मिला, वह मेरी यादों का हिस्सा बनकर रहेगा’ पीएम मोदी ने सिक्किम राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी ????प्रतीक की अस्थियां विसर्जित, अपर्णा फूट-फूटकर रोईं: हरिद्वार में बेटी ने कलश माथे से लगाया, 'आई लव पापा' का कार्ड प्रवाहित किया ????248 चेज नहीं कर पाई गुजरात, KKR ने 29 रनो से हराकर रोका शुभमन की सेना का 'विजयरथ', गिल-सुदर्शन की फिफ्टी बेकार आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!! जय हो

............................................. [11:44 am, 17/5/2026] H Papa Ji: ब्रेकिंग न्यूज़ थाना क्षेत्र अहरौरा के महुली चौराहे के पास एक हाईवे टेलर ने बाइक सवार दंपति को बुरी तरह रौंदा, घटनास्थल पर ही दोनों की मौत। महुली चौराहे पर भीषण जाम। [11:53 am, 17/5/2026] H Papa Ji: मीरजापुर: अहरौरा में ट्रेलर से कुचलकर बाइक सवार दंपति की मौत, तीन बच्चे हुए अनाथ अहरौरा, मीरजापुर, 17 मई 2026: मीरजापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के महुली चौराहा पर रविवार सुबह ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में साथ जा रही बेटी छिटककर दूर गिर गई, जिससे उसकी जान बच गई। ‘किलर किंग रोड’ के नाम से मशहूर शक्ति नगर-सोनभद्र मार्ग पर रविवार सुबह करीब 10 बजे यह हादसा हुआ। ग्राम सरिया अहरौरा निवासी गौतम पुत्र दुक्खु (35) अपनी पत्नी फुलादेवी (29) और बेटी के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी सोनभद्र की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बिटिया दूर जा गिरी, जबकि पति-पत्नी ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दंपति के तीन बच्चे हैं — ममता (16), चांदनी (14) और गुलशन (12)। इस हादसे ने तीनों बच्चों से उनके मां-बाप का साया छीन लिया। घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए भीड़ जुटने से पहले ही दोनों शवों को कब्जे में लेकर अहरौरा थाने भेज दिया। ट्रक को भी थाने लाकर यातायात सुचारू कराया गया। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। स्थानीय लोगों ने शक्ति नगर-सोनभद्र मार्ग पर आए दिन हो रहे हादसों पर नाराजगी जताई है और प्रशासन से भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण की मांग की है।

News Image

.............................................. ट्रक दुर्घटनाग्रस्त चालक सहित तीन लोग घायल डामड गंज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थानीय घाटी में प्याज लोड करके आ रही ट्रक बाइक बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें चालक सहित तीन लोग घायल हो गए प्राप्त जानकारी के अनुसार नासिक महाराष्ट्र से प्याज लोड कर ट्रक आ रही था सामने आ रहा मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया इसमें चालक सहित तीन लोग घायल हो गए और आवागमन भी बाधित हो गया प्रयागराज जनपद के मंडा निवासी ट्रक चालक अंगद सिंह के हाथ टूट गए और सहायक विनोद कुमार एवं खलासी झिंगन मौर्य घायल हो गए ग्रामीणों ने दुर्घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को चिकित्सालय भिजवाया

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.