News Express

पंजाब की पेपर मिल में मीरजापुर के युवक की दर्दनाक मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पंजाब की पेपर मिल में मीरजापुर के युवक की दर्दनाक मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मीरजापुर। जनपद के थाना विंध्याचल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कोलाही निवासी अरविंद कुमार पुत्र रामपति (लगभग 40 वर्ष) की पंजाब के संगरूर जनपद स्थित आशिमा पेपर्स प्राइवेट लिमिटेड में कार्य के दौरान दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे गांव में मातम पसर गया। गांव के प्रधान विनोद यादव भी पंजाब पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अरविंद कुमार पिछले करीब आठ वर्षों से पंजाब के अकालगढ़ थाना सुनाम क्षेत्र स्थित पेपर मिल में मशीन ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे। परिवार के भरण-पोषण की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार 14 मई 2026 की सुबह करीब 7:30 बजे मशीन संचालन के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
अरविंद कुमार परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनके निधन से पत्नी फूलवासी देवी और बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे तीन बच्चों — काजल (17 वर्ष), ज्योति (15 वर्ष) और विजय कुमार (10 वर्ष) — को छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
शनिवार को मृतक का शव उनके पैतृक गांव कोलाही लाया जा रहा है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। पूरे क्षेत्र में इस हृदयविदारक घटना को लेकर गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की जा रही है।

............................................ मिर्जापुर - ब्रेकिंग मुंबई से आई फरहीन ममता ने बताया मैं प्रधान के रूम में नहीं रहती थी, ना ही पैसे या गहने दिए” मेरे पिता प्रधान पति पर झूठा आरोप लगा रहे हैं” प्रधान से मेरा कोई लेना-देना नहीं है” मैंने नीरज कुमार से अपनी मर्जी से शादी की है” प्रधान पति को बेवजह बदनाम किया जा रहा है” फरहीन ममता ने बताया ना मैं प्रधान के कमरे में रहती थी और ना ही उन्हें गहने या रुपये दिए” मैं अपने पति नीरज कुमार के साथ खुश हूं” मैं और मेरे पति नीरज कुमार ने आर्य समाज परिवार सेवा संस्थान के द्वारा शादी की हू परिवार द्वारा लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह झूठे हैं” मैं बालिग हूं और अपनी मर्जी से शादी की हूं, प्रधान से कोई लेना-देना नहीं आरोप लगाया कि उनका परिवार, चांद बाबू और कुछ अन्य लोग उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं। माननीय उच्च न्यायालय द्वारा रीट संख्या 17600 स्पष्ट आदेश दिया गया है कि पुलिस वह अन्य व्यक्ति द्वारा परेशान ना किया जाए उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की मांग की है।

News Image

....................................... मिर्जापुर ब्रेकिंग राजगढ़ विकासखंड के गोल्हनपुर गांव में पंचायती राज विभाग का खुली पोल बताया जाता है कि मड़िहान विधायक रमा शंकर सिंह पटेल का पैतृक गांव है इस गांव में अधिकारी भी नहीं कर सकते हैं जांच क्योंकि इस गांव के विधायक रमाशंकर सिंह पटेल हैं जो लिख देते हैं उसको ब्रह्मा भी नहीं बचा पाते हैं शायद इसी डर से अधिकारी भी चुप्पी साधे हुए हैं गोल्हनपुर के हरिजन बस्ती का मामला बस्ती में कभी जाते ही नहीं है सफाई कर्मचारी खुली नालियां गंदगी का अंबार आए दिन तरह-तरह की बीमारियां फैल रही हैं अब देखना यह है कि क्या जिले के जिम्मेदार अधिकारी इस विषय में क्या कार्रवाई करते

....................................... ब्रेकिंग न्यूज़ मीरजापुर बेसिक शिक्षा अधिकारी मीरजापुर के निरीक्षण में कंपोजिट विद्यालय में मिली अनियमिता को लेकर प्रधानाध्यापक को किया गया निलंबित हलिया विकास खंण्ड के ग्राम पंचायत देवहट ड्रमड़गज कंपोजिट विद्यालय का मामला सुत्र

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.