News Express

जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 01 नफर वारंटी गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इना

जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 01 नफर वारंटी गिरफ्तार
                 
मीरजापुर 

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 15.05.2026 को थाना मड़िहान पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया

................................ विंध्यचाल के शातिर बदमाशों ने कानपुर में की लूट, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा मीरजापुर विंध्याचल थाना क्षेत्र के शातिर बदमाश और लुटेरे अब गैर जनपदों में भी लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। कानपुर में हुई बड़ी लूट की घटना में विंध्यचल के दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कानपुर में हुई लूट की वारदात में शामिल विष्णु पाल उर्फ विश्शू निवासी चिकान टोला, थाना कोतवाली विंध्याचल, मीरजापुर और गोपाल सोनी निवासी सदर बाजार, मीरजापुर को पुलिस ने पकड़ा है। कानपुर देहात के थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। कड़ी पूछताछ और जामा तलाशी के दौरान उनके कब्जे से लूट की गई सोने की चेन और नकदी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक विंध्याचल क्षेत्र के ये शातिर बदमाश अब दूसरे जिलों में जाकर लूटपाट कर रहे हैं। दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। कानपुर पुलिस ने मीरजापुर पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इनका गिरोह और किन-किन वारदातों में शामिल रहा है ............................................. गोतस्करी में वांछित आरोपित हजारी प्रसाद के घर की जल्द होगी कुर्की। राजगढ़ मीरजापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र में गोतस्करी के मामले में पुलिस मुठभेड़ में वांछित चल रहे आरोपित हजारी प्रसाद सोनकर पुत्र भगवान दास निवासी ददरा पहाड़ी थाना राजगढ़ के विरुद्ध राजगढ़ पुलिस सिकंजा कसना शुरू कर दिया है। राजगढ़ पुलिस जल्द से जल्द न्यायालय के आदेश पर आरोपित के घर की कुर्की करने के फिराक में है। गौ तस्करी के मामले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार हुए आरोपित हजारी प्रसाद के घर न्यायालय के आदेश पर राजगढ़ पुलिस ने नोटिस चस्पा करके कहा था कि एक माह तक आरोपित न्यायालय के समक्ष हाजिर हो। नहीं तो उसके घर की कुर्की कर दी जायेगी। एक माह बित जाने के बाद भी आरोपित न , तो गिरफ्तार हुआ न ,ही न्यायालय के समक्ष हाजिर हुआ। इसके बाद पुलिस आरोपित की घर कुर्क करने की कार्यवाई तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपित लम्बे समय से फरार चल रहा है। न्यायालय के आदेश पर उसके घर नोटिस चस्पा कर निर्धारित समय पर आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई थी। लेकिन अवधी समाप्त होने के बाबजूद आरोपित हाजिर नहीं हुआ। आरोपित की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक राजगढ़ द्वारा लगातार दविशें दी गई। और उसके विरुद्ध पहले गिरफ्तारी वारंट जारी कराया गया। और न मिलने पर धारा 84 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत इश्तहार जारी कर उसके घर पर मुनादी कराते हुए दो गवाहों के समक्ष चिपकाया गया इसके बावजूद भी उक्त अभियुक्त अब तक पुलिस के समक्ष अथवा माननीय न्यायालय में हाजिर नहीं हाजिर हुआ। जिसके चलते उसके विरुद्ध शीघ्र ही माननीय न्यायालय से कुर्की वारंट जारी करा कर उसके घर की जल्द से जल्द कुर्की की कार्यवाही की जाएगी।

......................................... महिला ने 5 दिन में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर भी हुये हैरान ???? उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामन आया। मुरादाबाद के TMU अस्पताल में सम्भल की रहने वाले एक महिला ने 5 दिन में चार बच्चों को जन्म दिया। और ये चारों बच्चे नॉर्मल हुए। जबकि ऐसे ‘हाई-रिस्क’ मामलों में सिजेरियन ऑपरेशन का सहारा लिया जाता है. लेकिन TMU के डॉक्टरों की विशेषज्ञता और महिला की हिम्मत से नॉर्मल डिलीवरी कराई गई. महिला ने दो बेटों और दो बेटियों को जन्म दिया। दरअसल संभल के असमोली की रहने वाली 31 वर्षीय अमीना की गर्भावस्था शुरुआत से ही काफी जटिल थी, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के अनुसार , शुरुआती अल्ट्रासाउंड में ही महिला के गर्भ में चार भ्रूण होने की पुष्टि हो गई थी. बच्चों और मां की जान को खतरा देखते हुए मेडिकल टीम ने परिवार को ‘भ्रूण कटौती’ की सलाह दी थी, ताकि दो बच्चों को सुरक्षित बचाया जा सके है. अमीना और उनके परिजनों ने ईश्वर पर भरोसा जताते हुए चारों बच्चों को जन्म देने का साहसी निर्णय लिया था. 6 मई को भर्ती होने के बाद, अमीना ने 9 मई को पहले बेटे को जन्म दिया और फिर 14 मई को शेष तीन बच्चों की सफल नॉर्मल डिलीवरी हुई है। फिलहाल सभी नवजात डॉक्टरों की निगरानी में हैं. इनमें से एक बच्चा पूरी तरह सामान्य बताया जा रहा है, जबकि 3 बच्चों की विशेष देखभाल की जा रही है। परिजनों ने डॉक्टरों का आभार जताया है तो वहीं डॉक्टर्स का कहना है कि इस प्रकार के मामलों में मां और बच्चों दोनों की जान को गंभीर खतरा रहता है, लेकिन सही समय पर उपचार और सतत निगरानी से सकारात्मक परिणाम संभव हो पाया।

Latest News

Newsletter

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.