मीरजापुर: जमालपुर में युवक को चाकू-खलबट्टे से पीटा, हालत गंभीर, पुलिस पर सुलह का दबाव बनाने का आरोप
बाबा योगी आदित्यनाथ महराज की सरकार में पुलिस द्वारा पीड़ित परिवार को ही दबाने का प्रयास
जनपद मीरजापुर के उच्च अधिकारियों के CUG नंबर पर फोन करने पर नहीं उठता फोन
मीरजापुर की आम जनमानस व्यापारी दुकानदार जरा वीडियो को ध्यान पूर्वक देखें सम्बन्धित थाना पुलिस पीड़ित परिवार पर सुलह समझौते का दबाव बना रही है।
पीड़ित होकर सम्बन्धित थाना पर प्रार्थना पत्र देना पुलिस के निगाहों सबसे बड़ी अपराध मीरजापुर पुलिस
मीरजापुर
जमालपुर थाना क्षेत्र के डवक चौकी इलाके में दबंगों द्वारा युवक को घेरकर चाकू और खलबट्टे से पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित की हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोप है कि डवक चौकी इंचार्ज मामले को दबाने के लिए पीड़ित पक्ष पर ही सुलह का दबाव बना रहे हैं।
वायरल वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है। पसही गांव निवासी शिवम मिश्रा को कुछ दबंगों ने घेरकर चाकू और खलबट्टे से बुरी तरह पीटा। मारपीट में शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत सीरियस है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि डवक चौकी इंचार्ज की दबंगई के चलते उल्टा पीड़ित पक्ष पर ही सुलह का दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस मामले को दबाने में जुटी है और अभी तक आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और चौकी इंचार्ज की भूमिका की जांच की मांग की है।
इस संबंध में जमालपुर थाने के उच्चाधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई आधिकारिक बयान नहीं मिल सका। पीड़ित परिवार ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
....................................................... 36 घंटे से बिजली गुल, जनजीवन अस्त-व्यस्त राजगढ़ विकासखंड के मड़ई मड़फा गांव में सड़क-पानी का भी संकट मिर्जापुर के राजगढ़ विकासखंड अंतर्गत मड़ई मड़फा गांव में पिछले 36 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव में बिजली के साथ-साथ सड़क और पेयजल की समस्या भी लंबे समय से बनी हुई है।बिजली गुल रहने के कारण भीषण गर्मी में गांव अंधेरे में डूबा है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद संबंधित विभाग ने अब तक समस्या के समाधान पर ध्यान नहीं दिया है। बिजली न होने से पानी की व्यवस्था भी प्रभावित हुई है।गांव में अंधेरा छाए रहने से जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। रात के समय लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा, खराब सड़क के कारण गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने, सड़क निर्माण कराने और पेयजल समस्या का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।समस्याओं को लेकर आवाज उठाने वाले ग्रामीणों में गुड्डू यादव, बृजेश कुमार, गुड्डू टाइगर, धनेश्वर कुमार, धर्मेंद्र भारती और महेंद्र भारती शामिल हैं
............................. राजगढ़ के कुड़ी गाँव में अबूझ हाल में किसान के मड़हे में लगी आग, पचास कुंतल भूसा के साथ बांस की कोठी जलकर राख। राजगढ़ क्षेत्र के कुड़ी गाँव में एक किसान के मड़हे में शुक्रवार के सुबह 11 बजे के लगभग अबूझ हाल में आग लग गई। मड़हे में रखा 50 कुंतल भूसा जलकर राख हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग पास में स्थित बांस की कोठी में फैलकर तीन दर्जन बांसों को जलाकर राख कर दिया। पीड़ित किसान पन्ना लाल पुत्र बाबूलाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह घर से 100 मीटर की दूरी पर बने मड़हे से धूंआ उठने लगा। जाकर देखा तो मड़हे में रखे भूसा में आग लग गई थी। पुकार पर बाल्टी व डिब्बा में पानी भरकर आग बुझाने पहुंचे ग्रामीण आग पर काबू पाने की कोशिश किये। लेकिन आग विकराल रूप धारण कर लिया था। मड़हे में रखा पशुओं के खाने के लिए 50 कुंतल भूसा जलाकर राख कर दिया। और आग की लपटें फैलकर पास में स्थित बांस की कोठी को चपेट में लेकर तीन दर्जन बांस को जला दिया। भूसा व बांस की कोठी जल जाने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुचीं। सूचना पर सही समय पर गाड़ी पहुंच गई होती तो शायद कुछ भूसा जलने से बच जाता।पशुओं के चारे के लिए रखा भूसा जल जाने से, उसके सामने , पशुओं को पालने की समस्या आ गई है। मुआवजा की मांग की है। इस संबंध में तहसीलदार आशीष पांडेय ने बताया कि हल्ला लेखपाल से मुआयना कराके मुआबजा दिया जायेगा
................................ अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 साल की मासूम की मौत। राजगढ़ थाना क्षेत्र के भावा बाजार में शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 वर्षीय मासूम बालिका की मौत हो गई। सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र के बहेरी गांव निवासी राजेश मौर्य अपनी पत्नी और 3 वर्षीय बेटी शान्वी के साथ कार से अपनी बीमार सास को देखने ससुराल अटारी गांव जा रहे थे। भावा बाजार में सामान खरीदने के लिए उन्होंने सड़क किनारे कार खड़ी की। इसी दौरान कार में बैठी शान्वी दाहिने तरफ का गेट खोलकर सड़क की पटरी पर उतर गई। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बालिका को टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे। परिजन घायल शान्वी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गए, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.