अलर्ट
चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज और प्रतापगढ़ समेत कई जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट। सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही और जौनपुर में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं की आशंका।गाजीपुर से लेकर लखीमपुर खीरी और सहारनपुर तक मौसम बदलने के संकेत। मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा, अलीगढ़ और मथुरा समेत पश्चिमी यूपी में तेज आंधी का अनुमान।बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं समेत कई जिलों में सतर्क रहने की सलाह
.................................... दिल्ली - मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बयान - हम छात्रों के भविष्य के साथ खड़े हैं, लीक का पता चलते ही छात्रों के हित में परीक्षा रद्द की और जांच बैठाई,शिक्षा माफियाओं, एंटी सोशल एलिमेंट से लड़ाई है, CBI तह तक जाएगी - DP बालकृष्ण कमेटी का पूरा पालन किया गया था, फिर वही करेंगे और इस बार परीक्षा एकदम सही होगी- DP माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी, घटना से बेहद दुखी और चिंतित हूं,हमने छात्रों के हित में कठोर निर्णय लिया- DP अनेक सुझाव आए, कुछ सुधार लागू किए,जो परीक्षा हुई है उसके पैसे वापस करेंगे, आगे वाली परीक्षा फ्री होगी- DP विद्यार्थी जिस शहर में परीक्षा देना चाहें दें, इसका अवसर देंगे, इस बार का एडमिट कार्ड 14 जून तक पहुंच जाएगा , परीक्षा का समय 15 मिनट बढ़ेगा- DP !! ** दिल्ली - DMRC सेंट्रल विस्टा में हाइड्रोज़न शटल बस चलाएगा !! ** लखनऊ- बसपा सुप्रीमों मायावती ने सपा प्रवक्ता-ब्राह्मण मसले पर कहा
.................................................. ब्रेकिंग: भोजशाला पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, हिंदू पक्ष की जीत, कोर्ट ने माना- 'यह मंदिर है' इंदौर/धार: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने धार की भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद विवाद में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कोर्ट ने हिंदू पक्ष की मांग मंजूर करते हुए माना कि एएसआई की रिपोर्ट के आधार पर भोजशाला मंदिर है। फैसले की बड़ी बातें: 1. हिंदू पक्ष को पूजा की अनुमति: जस्टिस विजय कुमार शुक्ला ने हिंदू पक्ष को भोजशाला में पूजा-पाठ की अनुमति दे दी है। पूरा भोजशाला परिसर हिंदुओं का होगा। 2. मंदिर का दावा स्वीकार: कोर्ट ने कहा कि 1978 और 1902 के ASI सर्वे में सिद्ध हो चुका है कि भोजशाला मंदिर है। 3. मुस्लिम पक्ष के लिए निर्देश: कोर्ट ने कहा कि मुस्लिम पक्ष चाहे तो सरकार उन्हें अलग से मस्जिद के लिए जमीन दे सकती है । क्या था विवाद: हिंदू पक्ष भोजशाला को मां वाग्देवी यानी सरस्वती का प्राचीन मंदिर मानता है, जबकि मुस्लिम पक्ष इसे कमाल मौलाना मस्जिद बताता था। हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस के वकील विष्णु शंकर जैन ने तर्क दिया कि राजस्व रिकॉर्ड में भी यह भोजशाला के रूप में दर्ज है और यहां दीवार-खंभों पर गणेश, ब्रह्मा, नरसिंह के चित्र व त्रिशूल मिले हैं। प्रतिक्रिया: फैसले पर हिंदू पक्ष ने खुशी जताई है। वहीं, मुस्लिम पक्ष ने कहा कि हम इस फैसले को स्वीकार नहीं करते और सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे। फैसले के बाद धार और इंदौर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है
.................................. जिलाधिकारी ने देवापुर (एन०एच०-35) से भटौली सेतु को जोडने हेतु मीरजापुर बाईपास मार्ग के सम्बंध मे बैठक कर की समीक्षा मीरजापुर 15 मई 2026- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद मीरजापुर मे देवापुर (एन०एच०-35) से भटौली सेतु को जोडने हेतु मीरजापुर बाईपास मार्ग का निर्माण संबंधित भू-स्वामियों से आपसी समझौते के आधार पर भूमि क्रय करने हेतु उक्त मार्ग निर्माण में प्रभावित 07 गमो क्रमशः दुल्लहपुर, भुईली पाण्डेय, भुईली दूबे, माधोपुर, शिवमऊ, बैदौली खुर्द एवं जौसरा के किसानों के साथ भूमि क्रम के सम्बन्ध मे सहमति हेतु बैठक की गयी। जिसमें उक्त ग्रामो के मार्ग निर्माण मे प्रभावित किसानों द्वारा प्रतिभाग किया भाग किया गया जिलाधिकारी भूमि क्रय के सम्बंध में किसानो को हेक्टेयरवार मुआवजे के बारे में विस्तृत जानकारी दी जिस पर भूमि क्रय के सम्बन्ध में किसानों द्वारा सहमति भी दी गयी। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, भूमि अध्याप्ति अधिकारी गुलाब चन्द, अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड अशोक कुमार, लोक निर्माण विभाग, मीरजापुर एवं लो०नि०वि० के विभिन्न सहायक अभियन्ता व अवर अभियन्तागण उपस्थित रहे
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.