ब्रेकिंग न्यूज
मीरजापुर भारी बारिश तेज तूफान मई के महीने में कई सकेंत
विंध्याचल तूफान हवा की रफ़्तार 90 से 110 किलो मीटर है। आज लाइट आने की संभावना कम है। कई जगह पेड़ गिरने की सूचना। सूत्र।
.................................... ब्रेकिंग विंध्याचल तेज तूफान के चलते विंध्याचल अटल चौक ब्लाक बिजली का हाईमास्क गिरा ..................................... विंध्याचल के अटल चौक पर तेज आंधी में गिरा हाई मास्क लाइट, गिरे पोल से ऑटो टकराया मीरजापुर: विंध्याचल के अटल चौक पर बुधवार को आए तेज आंधी-पानी के दौरान चौराहे पर लगा हाई मास्क लाइट गिर पड़ा। हाई मास्क गिरने के कुछ देर बाद अटल चौक से गुजर रहा एक ऑटो चालक अनदेखी में गिरे हुए हाई मास्क लाइट से जा भिड़ा, जिससे ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया तथा चालक के सिर में चोट आ गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी पवन यादव और रवि कुमार ने तत्परता दिखाते हुए गिरे हुए हाई मास्क लाइट के आगे तत्काल बैरिकेटिंग लगाकर रास्ते को सुरक्षित कराया, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से बचा जा सके
............................... थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा 02 किलो 599 ग्राम अवैध गांजा के साथ 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं , उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 13.05.2026 को उप-निरीक्षक सुरेश सिंह यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना राजगढ़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम इन्द्रानगर हनुमान मंदिर हिनौता मौड़ के पास से 02 अभियुक्त 1. तपेश्वर पुत्र बन्धु राम निवासी ग्राम इन्द्रानगर दरवान थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर व 2. कल्लू पुत्र हरिश्चन्द्र उर्फ हरचन्द निवासी ग्राम सेमरा बरहो थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 02 किलो 599 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-68/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
............................................ थाना चुनार पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने व दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना चुनार, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 09.05.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री को शादी का झासा देकर बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-188/2026 धारा 87,137(2),351(3),352 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई , अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी चुनार को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 13.05.2026 को उप निरीक्षक हरेराम चौरसिया मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त रवि यादव पुत्र लक्ष्मण यादव निवासी बरूईया थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 137(2),87,351(3),352,64(1) बीएनएस व ¾ पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.