बाइक और बोलेरो की टक्कर में एक की मौत दूसरा घायल
डामड गंज
थाना लालगंज क्षेत्र के अंतर्गत लालगंज कलवारी रोड पर बोलेरो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाह कार्यक्रम में भाग लेने जा रहा बाइक सवार अवधेश उम्र 70 वर्ष ग्राम मेढरा थाना लालगंज और पंकज उम्र लगभग 27 साल बाइक से जा रहे थे जिसे बोलेरो ने टक्कर मार दिया दोनों घायल हो गए ग्रामीणों ने लालगंज स्वास्थ्य केंद्र भेजा घायलों की गंभीर स्थिति होने पर मंडलीय अस्पताल भेजा गया उपचार के दौरान अवधेश की मृत्यु हो गई और पंकज का उपचार हो रहा है पुलिस इस संदर्भ में विधिक कार्रवाई कर रही है
.............................. सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें.. 13 - मई - बुधवार ???? ============================== 1 सरकार ने सोना-चांदी पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाई, 6% से बढ़ाकर 15% की, इससे व्यापार घाटा कम होने और गिरते रुपए को सहारे की उम्मीद 2 पेट्रोलियम मंत्री बोले-भारत के पास 60 दिन का कच्चा तेल, 45 दिन का LPG स्टॉक है; पीएम की बातों का मनगढ़ंत मतलब न निकालें 3 राहुल बोले- विपक्ष का नेता रबर स्टैंप नहीं, CBI डायरेक्टर सिलेक्शन पर असहमति, पीएम के घर डेढ़ घंटे बैठक; कहा- उम्मीदवारों की डिटेल नहीं दी 4 RSS महासचिव बोले- पाकिस्तान के साथ बातचीत बंद न हो, एक-दूसरे को वीजा देना, खेलकूद, व्यापार जारी रहे; दोनों देशों में पुराने संबंध 5 NEET का पेपर लीक, परीक्षा रद्द, जांच CBI को, NTA ने माना- हम जिम्मेदार; सवाल पूछने पर बिना जवाब दिए निकले शिक्षा मंत्री प्रधान 6 बंगाल में आयुष्मान भारत योजना लागू होने पर PM ने जताई खुशी, कहा- हर घर तक पहुंचेगी केंद्र की योजना 7 मंत्रियों की यात्राओं पर लगाम, अफसरों को निर्देश; ईंधन बचाने के लिए बड़ी तैयारी में जुटी सरकार 8 मंत्रियों के काफिले से आधे वाहन हटेंगे, ईंधन की खपत कम करने को लेकर सीएम योगी ने लिया फैसला 9 पीएम की बचत की अपील,दिल्ली में मंत्री ई-रिक्शा से चले, MP- जज साइकिल से हाईकोर्ट पहुंचे, CM का काफिला घटा; यूपी में वर्क फ्रॉम होम 10 पश्चिम एशिया संकट के बीच पीएम मोदी की अपील पर कांग्रेस की आलोचनाओं के बीच पुराने आर्थिक फैसलों पर बहस छिड़ गई है। ऐतिहासिक दस्तावेजों के अनुसार, कांग्रेस शासन के दौरान सोने के स्वामित्व पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए थे। 1962 से 1968 के बीच नेहरू सरकार ने स्वर्ण नियंत्रण अधिनियम के जरिए 14 कैरेट से अधिक के आभूषणों और सोने के सिक्कों को रखना अपराध की श्रेणी में डाल दिया था। 11 केरल में जल्द खत्म होगी सियासी सस्पेंस: नए मुख्यमंत्री के लिए काउंटडाउन शुरू, हाईकमान ने तेज की चर्चा 12 स्वदेशी जागरण मंच ने पीएम के आग्रह का किया समर्थन, कहा पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने से देश को लाभ 13 पश्चिम बंगाल में मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल को राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त किए जाने पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। राहुल गांधी ने इस फैसले पर भाजपा और चुनाव आयोग के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया। 14 तमिलनाडु में विजय सरकार का बड़ा एक्शन: स्कूलों-पूजा स्थलों के पास की 717 शराब दुकानें होंगी बंद, जारी हुआ आदेश 15 सुरक्षा का नया खाका: बंगाल-असम में घुसपैठिये और कट्टरपंथी रडार पर, 450KM सीमा की होगी बाड़बंदी; सख्त होगा पहरा 16 अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का लखनऊ में निधन, मौत की वजह अभी पता नहीं, 38 साल के थे, पत्नी अपर्णा भाजपा नेता 17 राजस्थान के बाड़मेर में तापमान 48°C पार, MP-हरियाणा में ओले, यूपी के बरेली में आंधी से चलती गाड़ियों पर पेड़-खंभे गिरे; बिहार-महाराष्ट्र में 10 मौतें 18 राजस्थान में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। बाड़मेर में तापमान 48.3 डिग्री पहुंच गया है और अगले दिनों में 50 डिग्री तक जाने की आशंका है। मौसम विभाग ने बाड़मेर, जैसलमेर और फलौदी में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। 19 ट्रम्प बोले- ईरान के खिलाफ हर हाल में जंग जीतेंगे, वे समझौता करेंगे या तबाह हो जाएंगे; अमेरिका ने युद्ध में $29 अरब डॉलर खर्च कि
.............................. राजगढ़ क्षेत्र के मजदूर का बेटा सीबीएसई बारवीं परीक्षा में लाया 96℅ अंक, मैथमेटिकल में 100 अंक में 99 अंक लाकर राजगढ़ में इतिहास रचा। राजगढ़ मीरजापुर राजगढ़ क्षेत्र के प्रांशु अग्रहरि पुत्र दिनेश अग्रहरि उर्फ गुड्डू निवासी ददरा (ब्लॉक राजगढ़) द्वारा सीबीएसई बोर्ड के 12वीं की परीक्षा में 96% अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सनबीन स्कूल राबर्टसगंज में पढाई कर रहे थे। छात्र के इस सफलता पर क्षेत्र वासियों के साथ स्कूल परिवार ने शुभकामनाएं व बधाई दिया है। वही परिवार में खुशी का माहौल है। पिता मजदूरी का कार्य करते हैं।आर्थिक स्थिति बहुत अच्छा नहीं है। लेकिन बच्चों के पढाई हर संभव परिवार चालू रखा है। आवश्यकता पड़ने पर बच्चों के पढाई के लिए कर्ज लेना पड़ता है तो परिवार पीछे नही हटता । वही प्रांशु अग्रहरि ने बताया कि घर से राबर्टसगंज में स्थित स्कूल पर प्रतिदिन प्राइवेट बस से सफर करके क्लास लेते हुए, घर पर प्रतिदिन 8 घंटे पढाई करता रहा हूँ। माता ,पिता के सपनों को साकार करना है। इंजीनियर क्षेत्र रूचि है। वही पिता का विशेष पढाई क्षेत्र में कोई दबाव नहीं है। उनका कहना है जिस क्षेत्र में रूचि हो, उसी क्षेत्र में पढाई मन लगा कर करो। पढाई के लिए परिवार के तरफ से हमें स्वत्रंत रखा जाता है।
....................................... बाहुबली विजय मिश्रा को उम्रकैद: 46 साल पुराने हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा, जुर्माना भी ठोंका प्रयागराज की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा को 46 साल पुराने मर्डर केस में कठोर उम्रकैद की सजा सुनाई है. 1980 में कचहरी परिसर में हुई प्रकाश नारायण पांडेय की हत्या के मामले में कोर्ट ने विजय मिश्रा समेत चार आरोपियों को दोषी मानते हुए भारी जुर्माना भी लगाया है
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.