News Express

प्रतीक यादव के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति थे प्रतीक

प्रतीक यादव के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति थे प्रतीक

मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम से की प्रार्थना-शोकाकुल परिजनों को अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें

लखनऊ, 13 मई: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर शोक जताया। मुख्यमंत्री ने प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि देते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी जताई। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, 'पद्म विभूषण', स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। 

प्रतीक यादव को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए सीएम ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं भी जताईं। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

............................ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के निर्देश पर भाजपा महिला मोर्चा का विरोध कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है. स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव के निधन के चलते प्रदेश अध्यक्ष ने संवेदना व्यक्त करते हुए निर्देशित किया है

News Image

........................................ 14 दिन पहले शादी हुई. कल शाम लड़के के परिवार वालों ने फोन करके कहा कि आपकी लड़की की छत से गिरने से मौत हो गई है. लड़की का नाम ज्योति मिश्रा था. झाँसी के सिपरी थाना का मामला है, ज्योति गोरखपुर के पीपीगंज की रहने वाली थी. लड़की वालो ने दहेज के लिये हत्या का आरोप लगाया है. झाँसी पुलिस ने आरोपितो को हिरासत में लिया.. मामले की पारदर्शी जाँच में मदद करें, बहुत सालों बाद घर में इस बेटी का जन्म हुआ था. शादी के 14 दिन बाद ही नहीं रही.

.............................. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म विभूषण स्व. मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र तथा उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति प्रतीक यादव जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त होने पर उनके आवास पहुँचकर पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति। #OmShanti

Latest News

Newsletter

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.