उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सड़कों को बेहतर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने समयसीमा तय की है। 20 करोड़ तक के प्रोजेक्ट 9 महीने में और 100 करोड़ तक के काम 15 महीने में पूरे करने होंगे।
.................................................. जनगणना में किसी तथ्य को जानबूझकर छिपाने पर तीन साल की जेल और एक हजार रुपये जुर्माना लग सकता है। जबकि जनगणना में प्राप्त तथ्यों को कोई प्रगणक बाहर साझा करता है तो आरोप साबित होने पर भी दंड का प्रावधान है। .............................................................. उत्तर प्रदेश सरकार ने 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना' के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब लाभार्थियों को 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन तभी मिलेगा, जब वे 30 घंटे का ऑनलाइन प्रशिक्षण पूरा कर लेंगे ........................................... स्मार्ट मीटरों की गुणवत्ता की जांच के लिए बनी चार सदस्यीय समिति की अंतरिम रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई इस साल मार्च-अप्रैल में नियामक आयोग ने बिजली की नई दरों पर सुनवाई की थी सुनवाई के पहले नियामक आयोग ने सभी विद्युत वितरण निगमों से स्मार्ट मीटर लगने के पहले और बाद के आंकड़ों का तुलनात्मक ब्योरा मांगा था वितरण निगमों ने नियामक आयोग को सौंपी रिपोर्ट में बताया था कि उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनके यहां की रीडिंग में इजाफा दर्ज किया गया ................................................................. सपा सांसद आजेंद्र लोधी पर केस दर्ज।पीएम पर की थी अभद्र टिप्पणी .............................. बड़ी खबर-NEET 2026 परीक्षा रद्द, CBI जांच होगी
............................................................... ब्रेकिंग :- चन्दौली.... -- चन्दौली पुलिस की बड़ी कार्यवाई -- चन्दौली मे तीन लोगो को गोली मारकर हत्या करने वाले साइको किलर पुलिस की मुठभेड़ -- मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जबाबी कार्यवाही मे साइको किलर गुरमीत को लगी गोली -- पुलिस की गोली से हुआ ढेर -- पुलिस की पिस्टल छीनकर फायर करते भागने की थी कोशिश -- आरोपी के फायरिंग के दौरान दो पुलिस के जवान भी हुए घायल -- क्रांइम सिन पर पुलिस की पिस्टल छीनकर फायर करते हुए भागने की थी कोशिस -- पिछले 48 घंटो मे साइको किलर तीन लोगो की गोली मारकर की थी हत्या -- दो अलग अलग ट्रेनों मे दो लोगो की गोली मारकर की थी हत्या तीसरी हत्या अस्पताल महिला को मारी थी गोली -- मृतक गुरमीत पूर्व मे सैनिक था -- बिहार के आरा मे गार्ड की करता था नौकरी -- शराब ज्यादा पीने के कारण नौकरी से निकाला गया था -- गार्ड की नौकरी से निकाले जाने बाद से था टेंशन मे -- मृतक गुरमीत सिंह पंजाब के अमृतसर का रहने वाला था -- सकलडीहा थाना क्षेत्र मे हुई साइको किलर की पुलिस से मुठभेड़
................................................... अज्ञात बाइक के टक्कर से किसान की मृत्यु। राजगढ़ मीरजापुर राजगढ़ थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार के राम सूरत मालती इंटरमीडिएट कालेज के सामने मंगलवार के दोपहर 11,35बजे के लगभग आमने - सामने दो बाइकों के टक्कर में एक बाइक सवार किसान की मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही स्वजन रोने -बिलखने लगे। कैलहट, मीरजापुर निवासी, 58 वर्षीय प्रभा शंकर पुत्र स्व. लालमणि राजगढ़ के नदीहार बाजार में जमीन लेकर घर बनवा रहे हैं। मंगलवार को घर से बाइक लेकर नदीहार , राजगढ़ के लिए निकले थे, जैसे ही इनकी बाइक राजगढ़ बाजार के पास राम सूरत इंटरमीडिएट कालेज के सामने पहुचीं,विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रहा बाइक चालक अनियंत्रित होकर टक्कर मारते हुए निकल गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार किसान लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल होकर अचेतावस्था में चले गए। स्थानीय लोगों के मदद से एंबुलेंस बुलाकर राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहा के चिकित्सक किसान को देखते ही मृत्यु घोषित कर दिए। मौके पर पहुँचीं राजगढ़ पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में राजगढ़ थाना अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि राजगढ़ बाजार के पास आमने -सामने दो बाइकों के टक्कर में एक बाइक सवार किसान की मृत्यु हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है। टक्कर मारने वाले बाइक सवार की तलाश की जा रही है
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.