News Express

वाराणसी के 13 होटल किए गए VDA के द्वारा सील 

वाराणसी के 13 होटल किए गए VDA के द्वारा सील 

वाराणसी/वीडीए द्वारा बुद्ध विहार आवासीय कालोनी में मानचित्र स्वीकृति से विचलन कर चलाये जा रहे होटलों पर बड़ी कार्यवाही सील किये गये एक साथ 13 होटल सील

बुद्ध विहार कालोनी, जो कि एक आवासीय कालोनी है, के अंतर्गत कतिपय भवन स्वामियों द्वारा आवासीय उपयोग हेतु वाराणसी विकास प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर तथा कुछ भवन स्वामियों द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृत कराये नियमों के विपरीत होटल निर्माण एवं संचालन किया जा रहा था। उक्त होटलों का संचालन बिना समुचित पार्किंग व्यवस्था के किया जा रहा था, जिससे स्थानीय निवासियों एवं यातायात व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था।

आवासीय क्षेत्रों में होटल संचालन के कारण स्थानीय निवासियों को निरंतर यातायात जाम, अवैध पार्किंग, ध्वनि प्रदूषण, बाहरी व्यक्तियों की अत्यधिक आवाजाही, सुरक्षा संबंधी चिंताओं तथा सार्वजनिक सुविधाओं पर अतिरिक्त दबाव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इसके अतिरिक्त आपातकालीन स्थिति में अग्निशमन एवं अन्य राहत वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित होने की संभावना बनी रहती है, जिससे जनसुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता

................................... ????चंदौली जिले में 24 घंटे में तीन हत्याओं को अंजाम देने वाले साइको किलर की मुठभेड़ में मौत हो गई! रात करीब 11 बजे दरियापुर में सीन रीक्रिएशन के दौरान वह पुलिस की पिस्टल छीनकर भाग रहा था। आरोपी के सीने और पेट में दो गोलियां लगी हैं। इस दौरान एसआई और जीआरपी सिपाही घायल हुए हैं। डीआईजी वाराणसी रेंज वैभव कृष्ण के मुताबिक अमृतसर के रहने वाले गुरप्रीत सिंह ने पहली वारदात रविवार सुबह 6.45 पर पैसेंजर ट्रेन में अंजाम दी थी। जिसमें आरोपी ने ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन में चढ़कर गाजीपुर के रहने वाले 34 साल के मंगरू की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह 10 मई की रात 1:30 बजे जम्मूतवी एक्सप्रेस में सवार हुआ और बिहार के गया के दिनेश साहू पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद वह पैदल घूमता रहा, सोमवार की सुबह करीब 7:30 बजे मुगलसराय के जीवक अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टर से इलाज कराने के लिए पर्ची बनवाई और उसके बाद वार्ड में घुस गया। वहां भर्ती महिला लक्ष्मीना देवी के सिर पर रिवॉल्वर रखकर गोली चला दी। वारदात के बाद भाग रहे आरोपी को वॉर्ड बॉय और बाकी लोगों ने पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया था। उसके पास से पुलिस ने लाइसेंसी रिवॉल्वर, डबल बैरल बंदूक और कारतूस बरामद किए थे। आरोपी ने तीन हत्याएं करने की बात कबूली थी। पूछताछ में सामने आया था कि गुरप्रीत सिंह ने 2021 में सेना की नौकरी छोड़ दी थी। 29 अप्रैल को नौकरी के लिए पंजाब से बिहार के आरा गया था। वहां शराब की लत के कारण उसे सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी से निकाल दिया था। वह 9 मई को ट्रेन से प्रयागराज गया और फिर चंदौली आ गया। .......................................................... कल विंध्याचल दीवान घाट पर आजमगढ़ से आए दो युवक स्नान के दौरान डूब गए थे जिसमें एक युवक की बॉडी आज मिल गई। मुख्यमंत्री के संज्ञान लेते हुवे अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने का दिया था निर्देश।

.............................................. मिर्जापुर में बेखौफ चोरों का आतंक: खेत से 10 किलोवॉट का सोलर पैनल और पंपसेट चोरी, 5 लाख का नुकसान मिर्जापुर। जनपद के थाना विंध्याचल अंतर्गत अष्टभुजा चौकी क्षेत्र के भटेवरा छनवर गांव में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में अज्ञात चोरों ने खेत में लगे करीब 10 किलोवॉट के सोलर पैनल और पंपसेट पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस बड़ी वारदात से इलाके के किसानों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। बताया जा रहा है कि पंप मालिक जब सुबह अपने खेत पर पहुंचे तो वहां लगा पूरा सोलर सिस्टम और पंपसेट गायब मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। पीड़ित के अनुसार चोरी हुए सामान की कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है

....................................................... लखनऊ: यूपी के नए मंत्रियों के दफ्तर तय, आज होगा आवंटन। शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों के कार्यालय फाइनल किए गए। कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी को विधान भवन में कक्ष 82बी मिला। मनोज पांडेय को बापू भवन के आठवें तल पर कार्यालय आवंटित। अजीत सिंह पाल को बापू भवन के तीसरे तल पर कमरा मिला। सोमेंद्र तोमर को बापू भवन के चौथे तल पर कार्यालय आवंटित। राज्यमंत्री कृष्णा पासवान को कक्ष संख्या एफ-34 दिया गया। सुरेंद्र दिलेर को बापू भवन के छठे तल पर कमरा आवंटित। हंसराज विश्वकर्मा को बापू भवन के तीसरे तल पर कक्ष मिला। कार्यालय आवंटन की सूची आज जारी होने की संभावना। मंजूरी के फाइल मंत्री आवास समिति के अध्यक्ष और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के पास भेज दी गई है

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.