प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में सरदारधाम छात्रावास का उद्घाटन के मौके पर देश से 24 घंटे के भीतर दूसरी बार वैश्विक संकट का जिक्र किया।
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में दुनिया लगातार अस्थिर परिस्थितियों से गुजर रही है। पहले कोरोना का संकट, फिर वैश्विक आर्थिक चुनौतियां, और अब पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव। इन सारी परिस्थितियों का असर लगातार पूरी दुनिया पर पड़ रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है।
पीएम मोदी ने कहा कि मेरी देश के हर नागरिक से अपील है कि जहां तक संभव हो, पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करें। मेट्रो का उपयोग करें, इलेक्ट्रिक बस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक इस्तेमाल करें, कार पुलिंग को बढ़ावा दें। जिनके पास कार है, वो एक गाड़ी में ज्यादा लोगों को साथ लेकर चलें।
डिजिटल टेक्नोलॉजी ने अब इतना कुछ आसान बना दिया है कि टेक्नोलॉजी की मदद भी हमारे लिए बहुत फायदेमंद होगी। ये जरूरी है कि सरकारी और प्राइवेट दोनों ही दफ्तरों में वर्चुअल मिटिंग्स और वर्क फ्रॉम होम की प्राथमिकता दी जाए।
उन्होंने कहा कि अगर कोरोना महामारी इस सदी का सबसे बड़ा संकट थी, तो पश्चिम एशिया में युद्ध से बनी परिस्थितियां, इस दशक के बड़े संकटों में से एक है। जब हमने मिलकर कोरोना का मुकाबला कर लिया तो इस संकट से भी अवश्य पार पा जाएंगे। सरकार भी लगातार ये प्रयास कर रही है, कि देश के लोगों पर इसका कम से कम असर हो।
पीएम ने कहा कि सोने की आयात पर भी देश का बहुत बड़ा पैसा विदेश जाता है। इसलिए, मैं आप सभी से, देशवासियों से आग्रह करूंगा कि जब तक हालात सामान्य न हो, हम सोने की खरीद को टालें। आज समय की मांग है कि हम 'वोकल फॉर लोकल' को एक जन-आंदोलन बनाएं। विदेशी सामान की जगह, लोकल उत्पादों को अपनाएं। अपने गांव, अपने शहर, अपने देश के उद्यमियों को ताकत दें।
....................................... अपडेट- नॉर्थ कोरिया ने अपने परमाणु कानूनों में बड़ा बदलाव करते हुए दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। नए नियमों के मुताबिक, अगर देश के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन की हत्या हो जाती है या फिर देश की परमाणु कमांड व्यवस्था पर बड़ा हमला होता है, तो सेना बिना किसी नए आदेश का इंतजार किए सीधे परमाणु हमला कर सकती है। यानी अब कई परिस्थितियों में ऑटोमैटिक न्यूक्लियर जवाबी कार्रवाई का रास्ता साफ कर दिया गया है। पहले नॉर्थ कोरिया केवल जवाबी परमाणु हमले की बात करता था, लेकिन 2022 के बाद उसने यह साफ कर दिया कि जरूरत पड़ने पर वह “पहले” भी परमाणु हमला कर सकता है। अगर उसे लगे कि किसी दुश्मन देश की ओर से जैविक, रासायनिक या बड़े मिसाइल हमले की तैयारी हो रही है, तो वह पहले हमला करने का फैसला ले सकता है। इसके अलावा अगर मिसाइल बेस, परमाणु केंद्र या सैन्य कमांड सिस्टम को खतरा महसूस होता है, तब भी परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की अनुमति दी गई है। इस नए संशोधन ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि अब उत्तर कोरिया की परमाणु नीति पहले से ज्यादा आक्रामक मानी जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे एशिया समेत पूरी दुनिया में सुरक्षा और तनाव का खतरा और बढ़ सकता है। ..................................................... जिला संभल में पीएम श्री योजना में एक सरकारी स्कूल है। यहां से शिकायत आई कि हिंदू छात्रों को टोपी और छात्राओं को हिजाब पहनने के लिए कहा जाता है। BSA ने हेडमास्टर मोहम्मद अंजार अहमद और टीचर मोहम्मद गुल एजाज को सस्पेंड कर दिया है। दोनों पर FIR भी हुई है
.............................................. इनका नाम मनीष द्विवेदी है. मर्चेंट नेवी में सेकंड अफ़सर के पद पर वर्तमान में अमेरिका जाने वाली 'वेसल सिफनोस लेडी शिप' पर तैनात थे. दिनांक 7 मई को मनीष द्विवेदी के पिता संतोष द्विवेदी को एक फ़ोन कॉल आता है, कॉल करने वाला ख़ुद का नाम गैरी गोम्स बताता है, उसके बताया की मनीष जिस शिप को लेकर अमेरिका गया था वो पेनसिल्वेनिया स्थित मार्कस हुक पोर्ट पर खड़ी थी. मनीष द्विवेदी अपने साथी प्रांजल के साथ वहाँ किसी मॉल में घूमने गए फिर वापस नहीं आए. परिजनों की बात यूएस एजेंट जोश से हुई. उसने बताया कि मनीष को अमेरिकी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, फिर छोड़ दिया था. ???? मनीष का कुछ पता नहीं चला. प्रांजल ने मनीष में परिजनों का नंबर ब्लॉक कर दिया है. क्रूज मनीष को लिए बिना 08 मई को वापस इंडिया आ गई, अब परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर को ज्ञापन दिया है. मनीष द्विवेदी मिर्जापुर के पड़री थाना क्षेत्र स्थित चौहानपट्टी के निवासी है
........................................ PM मोदी ने पुनः अपील की - 24 घंटे में दोबारा अपील- जितना संभव हो पेट्रोल डीजल का उपयोग कम करें, वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा दें, स्कूल ऑनलाइन क्लास लें - PM !
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.