News Express

राजगढ़ के ददरा हिनौता सहकारी समिति के क्रय केन्द्र की तीन दिन से बायोमेट्रिक मशीन खराब, गेंहू की खरीद ठप होने से किसानों को परेशानी।   राजगढ़ मीरजापुर

राजगढ़ के ददरा हिनौता सहकारी समिति के क्रय केन्द्र की तीन दिन से बायोमेट्रिक मशीन खराब, गेंहू की खरीद ठप होने से किसानों को परेशानी। 


 राजगढ़ मीरजापुर

राजगढ़ के ददरा हिनौता सहकारी समिति में स्थित गेहूं   क्रय केन्द्र की बायोमेट्रिक मशीन   बिते शुक्रवार से खराब होने के कारण किसानों के गेहूं की खरीद नहीं किया जा रहा है। किसान सरकारी केंद्र पर अपनी गेहूं  बिक्री के लिए ट्रैक्टर पर लादकर सुबह से ही केद्र पर पहुँच रहे। मशीन खराब होने से अंगूठा नहीं लग पा रहा है। वगैर गेहूं बिक्री किये किसानों को घर वापस जाना पड़ रहा है। 
किसान अमरेश, प्रशांत,विद्यावती, जय प्रकाश।राजू, वेदप्रकाश, राहुल, कमलेश, प्रमोद, आनन्द व अन्य का कहना है कि ट्रेक्टर- ट्राली में गेहूं लादकर कई किलोमीटर दूरी रास्ता तय करके केंद्र पर पहुँचते हैं। लेकिन गेहूं का क्रय नही किया जा रहा है। तीन दिन इंतजार करने के बाद बिना गेहूं  बिक्री करे घर वापस जाना पड रहा है। इस संबंध में सहकारी समिति ददरा हिनौता के सचिव दिनेश सिंह ने‌ बताया कि किसी कारणों से तीन दिन से क्रय केन्द्र की बायोमेट्रिक मशीन काम नहीं कर रही है। जिससे किसानों का अंगूठा नहीं लग पा रहा है। गेहूं खरीद ठप हो गया है। जल्द से जल्द मशीन बनवाकर खरीद चालू कर दिया जायेगा।

........................................... पेयजल परियोजनाओं के नियमित जलापूर्ति एवं कतिपय कारणो से आ रही बाधाओ के निराकरण के दृष्टिगत मा0 विधायकगण के साथ जिलाधिकारी ने बैठक कर कार्यदायी संस्थाओ को दिया आवश्यक दिशा निर्देश मीरजापुर 11 मई 2026- जनपद में पेयजल परियोजनाओ को नियमित जलापूर्ति एवं कतिपय कारणो से आ रही बाधाओ के निराकरण के सम्बंध में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मा0 विधायकगण/जनप्रतिनिधिगण एवं जलापूर्ति करने वाली एजेंसियो/फर्मो के प्रतिनिधियो/विभागो व लोक निर्माण विभाग सहित अन्य सम्बन्धित विभागो के साथ बैठक कर सुचारू ढंग से जलापूर्ति करने व आने वाली बाधाओ को त्वरित गति से निराकरण करने का निर्देश दिया। बैठक में मा0 विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, मा0 विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, मा0 विधायक मझंवा शुचिस्मिता मौर्या, जिला अध्यक्ष अपना दल एस इंजीनियर राम लौटन बिन्द, मा0 सदस्य विधान परिषद श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह के प्रतिनिधि के अलावा मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता, अधिशासी अभियंता जल निगम, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गोवा लाल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें। बैठक में मा0 विधायकगण के द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत पेयजल आपूर्ति व आने वाली समस्याओं, कहीं-कहीं क्षतिग्रस्त पाइप लाइने, खराब सड़के आदि से सम्बन्धित समस्याओ से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी एजेंसियो/फर्मो के प्रतिनिधियो को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जहां पर पेयजल परियोजनाएं की पाइपलाइने क्षतिग्रस्त हो तथा मा0 विधायकगण के द्वारा बताए गए स्थलो को प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कराते हुए आगामी 10 दिवस के अन्दर दुरूस्त कराना सुनिश्चित कराएं अन्यथा सम्बन्धित फर्म के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कर विभागीय कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गर्मी के दृष्टिगत जनपद के प्रत्येक ग्राम पंचायतो में स्थापित हैण्डपम्पो को टीम बनाकर शत प्रतिशत सत्यापन करा लिया जाए यदि कोई हैण्डपम्प मरम्मत/रिबोर योग्य हो तो उसे तत्काल सही करा लिया जाए। अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देशित किया गया कि समस्त बंधो/बांधो का निरीक्षण कराते हुए यह सुनिश्चित करे कि यदि कहीं सीपेज हो रहा है तो उसे तत्काल ठीक कराएं पशुओ के लिए नहरो में पानी चलाएं तथा गर्मी/सूखा आदि को देखते हुए बांध में पर्याप्त पानी रोकने हेतु सीपेज को प्रभावी ढंग से रोकने की व्यवस्था ताकि गर्मी के दिनो में किसानो को पानी दिया जा सकें। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि जल निगम से समन्वय स्थापित करते हुए सड़को के मरम्मत कार्य सुनिश्चित कराएं। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 में लोक निर्माण विभाग द्वारा जनपद में सड़को के चैड़ीकरण एवं सुन्दीकरण/मार्गो के नवनिर्माण/लघु दीर्घ सेतु के निर्माण कार्य योजना के बारे में भी बिन्दुवार चर्चा कर प्रगति की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने कहा कि बनाए जा रहे सी0सी0 रोड व डामर की सड़को में गिट्टी व अन्य सामाग्रियो का गुणवत्तापूर्ण प्रयोग किया जाए जांचोपरान्त मानक के अनुसार गुणवत्ता न पाए जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी की जाएगी। जिलाधिकारी ने सी0सी0 रोड के दोनो तरफ बनाई जाने वाली पटरियो की सूची उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया

Latest News

Newsletter

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.