मीरजापुर
युवक के ऊपर हमला कर किया लहू लुहान।
छीना मोबाइल और पैसा
युवक करता है रेलवे स्टेशन पर काम
देहात कोतवाली क्षेत्र के काशी पोखरा पर युवक के ऊपर हुआ हमला। हमले में युवक हुआ घायल। युवक के ऊपर हमला कर किया लहू लुहान। हमला कर छिना गया युवक का मोबाइल और पैसा। सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई पर जुटी। देहात कोतवाली क्षेत्र के काशी भोला पोखरा तालाब के पास रात की घटना रात भर उसे क्षेत्र में रहता है नशेड़ियों का जमावड़ा। पुलिस द्वारा कुछ दिन पहले मादक तस्करों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई जिसमें कई लोगों को भेजा गया जेल। जिसके बाद भी अभी कुछ चर्चित महिला व पुरुष द्वारा देहात कोतवाली क्षेत्र के सिटी ब्लॉक के सामने, छूलहा अखाड़ा के पीछे, लंका की पहाड़ी, लोहदी रोड में फिर शुरू हुआ धड़ले से मादक पदार्थ की बिक्री का खेल। इस क्षेत्र में मादक तस्करों और नशेड़ियों के आतंक से स्थानीय लोग काफी है परेशान। महीने भर पहले उसी जगह पर हो चुकी है ऐसी घटना
............................................ उत्तर प्रदेश- मंत्रिमंडल विस्तार आज - पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी , सपा के बागी मनोज पांडेय, हंसराज विश्वकर्मा , कृष्णा पासवान , सुरेंद्र दिलेर , कैलाश राजपूत आज मंत्री पद की शपथ लेंगे !! भावी मंत्रियों से बीती शाम CM योगी ने मुलाकात की, मंत्रियों के हटने ,मंत्रियों के प्रमोशन के मामले पर सस्पेंस बरकरार है ! ................................................ उत्तर प्रदेश- CM योगी आज साढ़े तीन बजे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे , साढ़े चार बजे लोकभवन में कृष्णावतारम फ़िल्म देखेंगे , राज्यपाल और मंत्रीगण भी फ़िल्म देखेंगे ......................................... 6 नए मंत्रियों ने यूपी के मंत्रिमंडल विस्तार में ली शपथ।दो राज्य मंत्रियों ने प्रमोशन पाकर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में ली शपथ 2 कैबिनेट, 2 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 4 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ..!! -भूपेंद्र चौधरी ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली -मनोज पांडेय ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली -अजीत सिंह पाल ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ ली -सोमेंद्र सिंह तोमर ने स्वतंत्र प्रभार की शपथ ली -कृष्णा पासवान ने राज्य मंत्री की शपथ ली -कैलाश सिंह राजपूत ने राज्य मंत्री की शपथ ली -सुरेंद्र दिलेर ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली -हंसराज विश्वकर्मा ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली
.............................................................. ब्रेकिंग न्यूज मीरजापुर पुलिस के गजब कारनामें वाह रे चुनार पुलिस पहले भोर में घर में घुसकर महिला उठाओ… फिर कह दो— “गलत फैमिली थी भोर करीब 4 बजे चुनार पुलिस एक महिला के घर में घुसी, पूरे परिवार को दहशत में डाला और बिना किसी शिकायत, बिना नोटिस, बिना वारंट महिला को उठाकर थाने ले गई। पहले चुनार थाना… फिर कुछ मिनट बाद अदलहाट थाना जब महिला ने पूछा — “मेरा कसूर क्या है?” तो कथित जवाब मिला — “आपको गलत फैमिली समझकर उठा लिया गया…” यानी अब चुनार पुलिस पहले घर में घुसेगी, महिलाओं को उठाएगी, परिवार की इज्जत सरेआम रौंदेगी… और बाद में बोल देगी — “गलती हो गई”? क्या किसी महिला की गरिमा की कोई कीमत नहीं? क्या पुलिस को किसी भी घर में घुसने का खुला लाइसेंस मिल गया है? सबसे बड़ा सवाल अगर महिला गलत थी तो असली व्यक्ति कौन था? और बिना पुष्टि के इतनी बड़ी कार्रवाई किसके इशारे पर हुई? यह सिर्फ एक “गलती” नहीं…यह कानून, महिला सम्मान और पुलिस की जवाबदेही पर बहुत बड़ा तमाचा है। क्या चुनार थाना जांच के आधार पर चलता है या अंदाजे पर? क्या गरीब और आम परिवार अब रात में चैन से सो भी नहीं सकते? ......................................................... विंध्याचल: अमरावती मजार के पास सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, अवैध प्लाटिंग शुरू विंध्याचल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास कार्यों के बीच विंध्याचल में भू-माफियाओं द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के अमरावती मजार के पास सरकारी नाला मार्ग पर अवैध प्लाटिंग की जा रही है। देवरहा बाबा आश्रम रोड, अमरावती मजार के पास रोड के बगल स्थित सरकारी नाला मार्ग को अवैध प्लाटिंग के दायरे में ले लिया गया है। आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल की मिलीभगत से यह काम हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लेखपाल द्वारा पुराना नक्शा भी नहीं दिखाया जा रहा है। गांव के बुजुर्गों ने बताया कि पहाड़ी से बरसात के समय भारी वेग से पानी आता है। नाला मार्ग पर प्लाटिंग होने से जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो भू-माफियाओं ने आधा दर्जन चार पहिया वाहनों से पहुंचकर जबरन जेसीबी मशीन से रास्ता बनवाया। एक तरफ जिला प्रशासन परासिया क्षेत्र में विंध्य विकास तीर्थ परिषद सहित सरकारी विभागों के कार्य करा रहा है, वहीं दूसरी तरफ उसी क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जा कर मुनाफाखोरी के लिए अवैध प्लाटिंग की जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ स्थानीय लोगों ने सरकारी नाले के बगल की जमीन बेची है और उसी की आड़ में नाला मार्ग पर भी कब्जा किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर भू-माफियाओं पर कार्रवाई की मांग की है।
.................................................... मॉ विंध्यवासिनी मन्दिर दर्शन करने को ले कर लाईन में लगे दर्शनार्थियों के बीच जम कर हुई हाथा पाई, ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों ने तत्काल दोनों पक्षों को अलग कर थानें पर लेंगे।।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.