कछवा थाने पर एसपी सिटी व नायब तहसीलदार ने सुनीं समस्याएं, निस्तारण हेतु दिए निर्देश
कछवा मिर्जापुर उत्तर प्रदेश शासन के मंशानुरूप जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को कछवा थाने में 'थाना समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह व नायब तहसीलदार नगीना सिंह ने मुख्य रूप से उपस्थित होकर फरियादियों की शिकायतों को सुना और उनके प्रभावी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। समाधान दिवस के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह व नायब तहसीलदार नगीना सिंह के साथ थाना प्रभारी अमरजीत चौहान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मिलकर जनता की समस्याओं का विश्लेषण किया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। कछवा थाना समाधान दिवस पर लगभग 16 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ जिसमें अधिकतर मामले भूमि विवाद, अवैध कब्जे, पैमाइश और आपसी कहासुनी से संबंधित रहे। वहीं नायब तहसीलदार ने कई मामलों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करने और पारदर्शी तरीके से विवाद सुलझाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना है। उन्होंने भू-माफियाओं और अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। समाधान दिवस पर थाना प्रभारी अमरजीत चौहान के साथ राजस्व की टीम मौजूद रही मालूम हो कि
समाधान दिवस पर शासन का स्पष्ट निर्देश है कि जमीन से जुड़े मामलों में पुलिस और राजस्व टीम एक साथ काम करे ताकि भविष्य में विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.