नवजात बच्ची का शव बरामद सक्तेशगढ़ के हनुमान मंदिर के पास मिला, पुलिस जांच में जुटी।
मिर्जापुर के चुनार थाना क्षेत्र के सक्तेशगढ़ में शनिवार सुबह हनुमान मंदिर के पास एक नवजात बच्ची का शव मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
शव पीले कपड़े में लिपटा हुआ था और उसके पास अगरबत्ती, चुनरी तथा एक दिया भी रखा मिला। मंदिर में सुबह पूजा करने आए लोगों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस शव मिलने के पीछे के सभी पहलुओं पर गहनता से छानबीन कर रही है।
........................................... धान भुगतान में भ्रष्टाचार का आरोप: महिला मार्केटिंग इंस्पेक्टर पर 1.22 लाख रुपये गबन और घूस मांगने का गंभीर आरोप मीरजापुर में धान खरीद व्यवस्था पर उठे सवाल, किसान ने निष्पक्ष जांच और FIR की मांग की मीरजापुर / गैपुरा जनपद में धान खरीद व्यवस्था को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। सदर तहसील क्षेत्र के निवासी अरुण कुमार दूबे ने हाट शाखा गैपुरा में तैनात महिला मार्केटिंग इंस्पेक्टर शालिनी शर्मा पर धान खरीद में भ्रष्टाचार, घूसखोरी और ₹1,22,400 के गबन का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित किसान ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए एफआईआर दर्ज करने और बकाया भुगतान दिलाने की मांग की है। पीड़ित अरुण कुमार दूबे के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में उन्होंने, उनकी माता उषा देवी तथा भाइयों गनेश प्रसाद और अमिनेश कुमार ने धान विक्रय के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। किसान का कहना है कि उनके परिवार की कृषि भूमि मौजा खम्हरिया दमुआन तप्पा-96, परगना कंतित, तहसील सदर, जिला मीरजापुर में स्थित है। 152 बोरी धान उतरवाने का दावा प्रार्थी के मुताबिक 26 दिसंबर 2022 को उन्होंने लगभग 60 क्विंटल धान हाट गोदाम भटेवरा (गैपुरा) केंद्र पर मार्केटिंग इंस्पेक्टर शालिनी शर्मा की देखरेख में उतरवाया था। आरोप है कि केंद्र के लेबर रजिस्टर में 152 बोरी धान उतरने का बाकायदा इन्द्राज भी किया गया था। धान खरीद का टोकन नंबर 453 तथा संपर्क रजिस्टर क्रमांक 45 बताया गया है। किसान का कहना है कि प्रति क्विंटल ₹2040 की दर से उनके धान का कुल भुगतान ₹1,22,400 बनता है, लेकिन आज तक उन्हें भुगतान नहीं मिला। ₹10 हजार घूस मांगने का आरोप अरुण कुमार दूबे ने आरोप लगाया कि मार्केटिंग इंस्पेक्टर शालिनी शर्मा ने भुगतान जारी करने के लिए ₹10,000 “सुविधा शुल्क” की मांग की थी। किसान का दावा है कि जब उन्होंने रिश्वत देने से इनकार किया तो उनका भुगतान रोक दिया गया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारी ने कथित रूप से कहा था कि उन्हें भी अपने उच्च अधिकारियों को हर महीने धनराशि देनी पड़ती है, इसलिए बिना सुविधा शुल्क भुगतान संभव नहीं है। मोबाइल कॉल और बातचीत का भी जिक्र शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि 25 फरवरी 2023 को शालिनी शर्मा ने अपने मोबाइल नंबर 7310223936 से उनके मोबाइल नंबर 9935142002 पर कॉल किया था। बाद में हुई बातचीत में कथित तौर पर “धान की जगह गेहूं में फिंगर लगाने” की बात कही गई। किसान का कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच हो तो दोनों मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल और बातचीत की जांच से सच्चाई सामने आ सकती है। जिलाधिकारी से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं अरुण कुमार दूबे के अनुसार उन्होंने 2 मार्च 2023 और 25 मार्च 2023 को जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को लिखित शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे पीड़ित ने पूरे मामले में उच्च स्तर तक भ्रष्टाचार होने की आशंका जताई है। फर्जी मुकदमे में फंसाने की आशंका किसान ने अपने प्रार्थना पत्र में यह भी कहा है कि शिकायत करने के बाद उन्हें कई बार कार्यालय बुलाया गया, लेकिन उन्होंने डर की वजह से जाने से परहेज किया। उनका आरोप है कि प्रतिशोध की भावना से उन्हें किसी झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश की जा सकती है। 15 सवालों के जरिए उठाए गंभीर प्रश्न ,प्रार्थी ने अपने शिकायती पत्र में 15 महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं। इनमें लेबर रजिस्टर की उपलब्धता, सीसीटीवी फुटेज की जांच, टोकन नंबर की पुष्टि, भुगतान रोके जाने के कारण, उच्च अधिकारियों की भूमिका और भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच जैसे गंभीर मुद्दे शामिल हैं। निष्पक्ष जांच और एफआईआर की मांग ,पीड़ित किसान ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की जांच किसी निष्पक्ष अधिकारी से कराई जाए, बकाया धान मूल्य का भुगतान कराया जाए तथा यदि आरोप सही पाए जाएं तो संबंधित मार्केटिंग इंस्पेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार और गबन के आरोप में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए। अब यह मामला मीरजापुर में धान खरीद व्यवस्था की पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। यदि आरोपों की निष्पक्ष जांच होती है तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं
............................. मिर्जापुर,एस एस जुबली इंटर कॉलेज में हो रहे उत्तर प्रदेश, पीजीटी,प्रवक्ता, भर्ती परीक्षा 2026 में देर से पहुंचने पर परीक्षा न देने वाली छात्राओं ने लगाया कॉलेज प्रबंधन के ऊपर आरोप, इसके बाद परीक्षा में प्रवेश के समय का सीसी टीवी फुटेज का फोटो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल जिसमें छात्राओं ने अपने बयान में कहा की 1:43 पर कॉलेज गेट को किया गया बंद, जब की कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि गेट अपने निर्धारित समय 1: 45 पर किया गया बंद।
............................................ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जन भवन पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ACS संजय प्रसाद भी मौजूद। जन भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मुलाकात जारी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से सीएम योगी की अहम बैठक। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जन भवन में मंथन तेज। सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के बीच राजनीतिक चर्चा जारी
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.