News Express

थाना चुनार पुलिस द्वारा चोरी की घटना से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार, 246 अदद लोहे का पाइप बरामद               मीरजापुर 

थाना चुनार पुलिस द्वारा चोरी की घटना से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार, 246 अदद लोहे का पाइप बरामद
             
मीरजापुर 

थाना चुनार जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 05.05.2026 को वादी कैलाश नाथ पुत्र रघुनन्दन लाल निवासी दुमदुमा थाना चुनार जनपद मीरजापुर द्वारा माँ महामाया इस्पात एवं एलायज प्रा.लि. से वाहन में लदे लोहे की पाइल वाहन सहित चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-179/2026 धारा 316(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ,अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी के सामानों की बरामदगी कराये जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना चुनार को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में पतारसी सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 09.05.2026 को उप-निरीक्षक सदानन्द सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रकरण से सम्बन्धित अभियुक्त सूरज कुमार पटेल पुत्र समर नाथ पटेल निवासी मधुमखिया थाना कपसेठी जनपद वाराणसी को 316(2),317(2) बीएनएस में गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 246 अदद लोहे का पाइप बरामद किया गया । थाना चुनार पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया

.................................... जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 02 नफर वारंटी गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः09.05.2026 को थाना कछवां पुलिस द्वारा 01, थाना को0कटरा पुलिस द्वारा 01, (कुल 02 नफर वारंटी) को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया

.......................................................... थाना समाधान दिवस के अवसर पर मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल “राजेश प्रकाश” व पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर “आर.पी. सिंह” द्वारा जनपद मीरजापुर के थाना चील्ह में सुनी गई जन समस्याएं सम्बन्धित को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के दिए गए निर्देश जमीन सम्बन्धी मामलों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर गंभीरतापूर्वक निष्पक्ष निस्तारण के दिए गए निर्देश मीरजापुर मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल “राजेश प्रकाश” व पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर “आर.पी. सिंह” द्वारा जनपद मीरजापुर के थाना चील्ह में फरियादियों की समस्या सुनकर समाधान का भरोसा दिलाया तथा अधीनस्थों को निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाए, समाधान ऐसा करें कि फरियादी संतुष्ट हो जाए और उन्हें दोबारा शिकायत करने की जरूरत न पड़े एवं यह भी निर्देश दिया कि जनशिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता न बरती जाए । राजस्व से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण निर्धारित समयावधि के भीतर किए जाए तथा शिकायतों का निस्तारण कागजों तक सीमित न हो, शिकायतकर्ता की शिकायत का वास्तविक निस्तारण हो । भूमि विवाद, चकरोड व अवैध कब्जा आदि की शिकायतों का निस्तारण राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर करें । संबंधित थाना प्रभारी को असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए निरोधात्मक कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया गया

.................................... नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने भरा स्व-गणना फॉर्म, जनता से की भागीदारी की अपील लोक प्रिय जन प्रिय मन प्रिय नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र जी ने लोगों से अपील कर स्व-गणना फॉर्म, जनता से की भागीदारी की अपील मीरजापुर विंध्यधाम मीरजापुर के नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने आज विंध्याचल स्थित अपने कैंप कार्यालय पर 'जनगणना 2027' के प्रथम चरण के अंतर्गत स्व-गणना फॉर्म भरकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने सभी सम्मानित क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि जनगणना की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि स्व-गणना फॉर्म भरकर देश के विकास एवं सशक्त योजना निर्माण में अपना योगदान दें। जनगणना 2027 के प्रथम चरण में स्व-गणना का कार्य शुरू हो चुका है। नागरिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी भर सकते हैं। प्रशासन द्वारा फील्ड ट्रेनर भी तैनात किए गए हैं जो नागरिकों को फॉर्म भरने में सहयोग कर रहे हैं

2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.