शुभेंदु अधिकारी के शपथग्रहण कार्यक्रम में मंच पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी मौजूद!
कोलकाता:ब्रिगेड परेड ग्राउंड पर शुभेंदु अधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह में मिर्ज़ापुर से सांसद केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी मंच पर मौजूद है
कोलकाता:ब्रिगेड परेड ग्राउंड पर शुभेंदु अधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह में मिर्ज़ापुर से सांसद केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी मंच पर मौजूद है।
........................................... थाना चुनार पुलिस द्वारा 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः09.05.2026 को उप-निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह व उप निरीक्षक सरोज कुमार चौबे मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्रांतर्गत ग्राम सीखड़ से अभियुक्त राजकुमार शर्मा पुत्र तौलन शर्मा निवासी ग्राम सीखड़ बाजार थाना चुनार जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चुनार पर मु0अ0सं0-187/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया
............................................ थाना हलिया पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना हलिया, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 13.03.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना हलिया पर मु0अ0सं0-26/2026 धारा 376,504,506 भादवि व ¾(2) पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी हलिया को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना हलिया पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 09.05.2026 को थाना हलिया पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त विनय कुमार पुत्र लालबहादुर निवासी ग्राम हड़िया नटकी थाना माण्डा जनपद प्रयागराज को अंतर्गत धारा 376,504,506 भादवि व ¾(2) पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया
....................................................... थाना पड़री पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मीरजापुर थाना पड़री, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 26.04.2026 को एक व्यक्ति द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री की कही चली जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना पड़री पर मु0अ0सं0-97/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अपर अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी पड़री को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना पड़री पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 09.05.2026 को थाना पड़री पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सूरज हरिजन पुत्र नन्हू निवासी कठिनई नेहिया थाना पड़री जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 137(2),87 में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया
2023 @ DL NEWS. All Rights Reserved.